पाकिस्तान में सरकार की आलोचना करने वाले गायक आयुन आली खोसा को किया हथियारबंद लोगों ने अगवा
September 12, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम विश्व

पाकिस्तान में सरकार की आलोचना करने वाले गायक आयुन आली खोसा को किया हथियारबंद लोगों ने अगवा

यह कहा जा रहा है कि उन्हें उनकी गाड़ी के बहाने नीचे बुलाया गया था और फिर उनके घर का दरवाजा तोड़ा गया। उनके रिश्तेदारों को धमकी दी जा रही है कि वे किसी से भी बात न करें।

Written byसोनाली मिश्रासोनाली मिश्रा
Aug 18, 2024, 11:12 am IST
inविश्व, विश्लेषण

पाकिस्तान में एक व्लॉगर और गायक आयुन आली खोसा को लाहौर में उनके घर से 15 अगस्त की रात को कुछ हथियारबंद लोगों ने अगवा कर लिया। आयुन आली खोसा कॉमेडी और व्यंग्य के वीडियो बनाते हैं। उनका बनाया एक गाना बहुत लोकप्रिय हो रहा है। यह गाना “दिल-दिल पाकिस्तान” की तर्ज पर बनाया गया है और पाकिस्तान में बढ़ते बिजली के बिल पर यह गाना है।

इस गाने को लेकर कहा जा रहा है कि वहाँ पर सरकार इतनी भड़क गई कि आयुन आली खोसा को आधी रात को उठवा लिया गया।

खोसा को रात को दो बजे उठाया था। एक वीडियो में एक पत्रकार बता रहा है कि खोसा को अगवा करने के बाद उस बिल्डिंग में रहने वाले लोग इस सीमा तक डरे हुए हैं कि आसपास के फ्लैट वाले भी अपना घर छोड़कर कहीं चले गए हैं। इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे फ्लैट का दरवाजा टूटा हुआ है।

यह कहा जा रहा है कि उन्हें उनकी गाड़ी के बहाने नीचे बुलाया गया था और फिर उनके घर का दरवाजा तोड़ा गया। उनके रिश्तेदारों को धमकी दी जा रही है कि वे किसी से भी बात न करें। और कोई भी इस विषय में बात करने के लिए तैयार नहीं है।

उनका मोबाइल, लैपटॉप आदि सब उठा कर ले गए हैं और उनकी बीवी और बच्ची भी बात करने की स्थिति में नहीं है। 14 अगस्त को खोसा ने यह वीडियो रिलीज किया था और देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया था। वैसे भी खोसा राजनीतिक व्यंग्य वाले वीडियो बनाते रहते हैं और पाकिस्तान की राजनीति के अनुसार भारत की सेना का मजाक भी उड़ाने के लिए वीडियो बनाते रहते हैं। परंतु वह भी स्थानीय राजनीति या स्थानीय लोगों की भावना के अनुरूप ही हैं। या कहें फ़्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन है।

अभिव्यक्ति की इसी आजादी पर इस वीडियो को बनाने के बाद हमला हुआ है। मगर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। लोग और भी ऐसे वीडियो पोस्ट कर रहे हैं, जिनमें सरकार की आलोचना की गई है। ऐसे ही बच्चों का एक वीडियो एक यूजर ने पोस्ट किया, जिसमें पाकिस्तान की खस्ताहाल के बारे में बताया गया है।

खोसा लगभग हर विषय पर वीडियो बनाते हैं, जिनमें अपने देश में बढ़ रही महंगाई को लेकर व्यंग्य होता है। हाल ही में मुकेश अंबानी के बेटे की शादी के खर्च को लेकर भी एक वीडियो उन्होंने बनाया था। और उसमें भी अंत में अपने देश में बढ़ रहे बिजली के बिल पर व्यंग्य था।

मगर यह भी बात सच है कि पाकिस्तान में राजनीतिक शोषण लगातार होता ही रहता है और आए दिन वहाँ पर ऐसे लोगों के अगवा होने की कहानियाँ सामने आती ही रहती हैं, जो सरकार पर प्रश्न उठाते हैं। खोसा भी लगातार अपने वीडियोज़ से उन समस्याओं को उठा रहे थे, जो पाकिस्तान की आम जनता महसूस कर रही है। यही कारण है कि उनके वीडियोज आम जनता को बहुत पसंद आते हैं।

और इसी कारण “बिल-बिल पाकिस्तान” के बाद उन्हें अगवा कर लिया गया। दो दिनों तक उनका कोई पता नहीं है। उनकी बीवी बिनिश इकबाल ने लाहौर हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की कि उनके शौहर को सरकार ने गैर कानूनी तरीके से गिरफ़्ता किया है। इकबाल ने लिखा कि उनके शौहर का कुछ पता नहीं चला है। इसे जस्टिस शाहबाज अली रिजवी ने सुन और लाहौर की पुलिस को यह आदेश दिया कि अगवा किए गए कलाकार को 20 अगस्त तक कोर्ट में पेश किया जाए।

Dawn के अनुसार लाहौर डेप्यूटी इंस्पेक्टर जनरल, ऑपरेशन फैजल कामरान का यह कहना है कि पुलिस के पास कथित अपहरण की कोई शिकायत नहीं आई है और जैसे ही उनके पास शिकायत आती है, वे इस पर कदम उठाएंगे। इस याचिका में इकबाल ने लिखा था कि 15 अगस्त को रात को लगभग 2 बजे दर्जन भर पुलिस अधिकारी और सादे कपड़ों में मास्क लगाए कुछ लोग उनके घर पर दरवाजा तोड़कर जबरन घुस आए। हथियारों से लैस इन लोगों ने खोसा के फोन, लैपटॉप, कंप्यूटर सिस्टम और डिजिटल कैमरे को अपने कब्जे में ले लिया और चले गए।

यह भी याचिका में लिखा है कि खोसा ने कई बार पूछा कि आखिर उन्हें क्यों उठाया जा रहा है, मगर अधिकारियों ने कोई जबाव नहीं दिया। एक्स पर खोसा के भाई ने इस घटना की जानकारी देते हुए लोगों से यह अपील की थी कि वे उनके भाई के लिए दुआएं करें।

AOA everyone, today in the middle of the night my Brother @aun_khosa has been taken into custody by some unknown armed men from his Flat in Lahore. Kindly pray for him. Do spread the word as it will mean a lot to our Family #releaseAunAliKhosa pic.twitter.com/tBaIPTOa48

— Ali Sher Khosa (@SheruzWorld) August 15, 2024

हालांकि, शेर खान ने इस बात से इनकार किया कि उन्हें धमकी वाले कॉल आ रहे हैं। उन्होंने इसे फेक न्यूज़ करार दिया। वहीं लोग हैरान हैं कि आखिर ऐसा क्या है कि खोसा को इस तरह गिरफ्तार किया गया है। एक यूजर ने लिखा कि खोसा को अगवा किया जाना यह बताता है कि लोगों को हँसाना भी देश में अस्थिरता ला सकता है। स्थिरता के लिए जरूरी है कि लोग सहते रहें और अपने दिमाग को प्रयोग न करें। केवल सरकार बताए कि कब हंसना है और कब रोना है।

Topics: Pakistani singer Aun Ali kidnappedpakistan newsआईएसआईISIअपहरणkidnappingपाकिस्तान न्यूजपाकिस्तानी गायक औन अली का अपहरण
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को ढहाया गया

100 साल पुराने हिंदू मंदिर का पाकिस्तान में हुआ ये हाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

प्रतीकात्मक तस्वीर

खाड़ी देशों में पाकिस्तानियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 हजार से ज्यादा नागरिक डिपोर्ट, सऊदी अरब सबसे आगे

पंजाब में गुरुद्वारे से अपील करते ग्रंथी

“पाकिस्तान दीयां साजिशां दा शिकार होण तो बचन”: पंजाब के गांवों में गुरुद्वारों से लोगों को ISI के खतरों से कर रहे सचेत

इस्लामाबाद में भारत के हाई कमीशन से हटे बैरिकेड्स, अब दिल्ली में PAK दूतावास के बाहर बड़ा एक्शन

प्रतीकात्मक तस्वीर

PoJK में फिर बेनकाब हुआ पाकिस्तान? सेना के मंच पर दिखा आतंकी मजहर सईद

सुरक्षा एजेंसियों की ISI समर्थित शाहजाद भट्टी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 14 राज्यों से 253 संदिग्ध हिरासत में, 80 FIR

Load More

ताज़ा समाचार

“मुझे पराया महसूस नहीं हुआ”: टोरंटो में सरसंघचालक जी के कार्यक्रम में पहुंचे ईरानी मूल के हसन ने साझा किया अद्भुत अनुभव

arya migration theory genetics archaeology india

दम तोडती अंग्रेजों की आर्यकथा: आनुवंशिकी, घोड़े, सरस्वती और सिनौली के प्रमाणों पर क्या कहता है यह विमर्श?

52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन की तैयारी तेज, हरिद्वार में जुटेंगे 3,000 से अधिक विद्वान और प्रतिभागी

Pushkar Singh Dhami

धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले : मेडिकल इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ा, 33 पद सृजित, अधिवक्ताओं की फीस में इजाफा

‘सुशासन संवाद : ओडिशा की उड़ान 2.0’ में  विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महासचिव डॉ. सुरेंद्र  कुमार जैन से वरिष्ठ पत्रकार अनुराग पुनेठा

ओडिशा की उड़ान 2.0 : ‘हमारी यात्रा राम मंदिर से राष्ट्रमंदिर की है’

फिल्म हनुमान अंश

हनुमान अंश : सिनेमाई परदे पर भारत की आध्यात्मिक चेतना की वापसी

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से बातचीत करते पाञ्चजन्य के संपादक हितेश शंकर

ओडिशा की उड़ान 2.0 : ‘हमारा लक्ष्य सुशासन और विकास’

प्रतीकात्मक तस्वीर

कल का मौसम: 12 सितंबर को देश के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में तूफानी हवा ने बढ़ाई टेंशन

फ्रांस में सड़क पर नमाज पढ़ते मुस्लिम समाज के लोग।

यूरोप में मुसलमानों को लेकर ‘द इकोनॉमिस्ट’ के लेख पर हंगामा क्यों है?

5 ओरंगुटान की तस्करी की आशंका पर CM माझी ने दिए विस्तृत जांच के आदेश, बोले- राज्य को नहीं बनने देंगे ट्रांजिट रूट

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies