'इंडी गठबंधन और पाकिस्तान का DNA मिलता-जुलता'
October 3, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

‘इंडी गठबंधन और पाकिस्तान का DNA मिलता-जुलता’

सीएम योगी ने कहा- कांग्रेस और सपा के अंदर घुस चुकी है औरंगजेब की आत्मा

Written byPanchjanyaPanchjanya
May 12, 2024, 05:00 pm IST
inभारत, उत्तर प्रदेश

सीतापुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस-सपा, इंडी गठबंधन और पाकिस्तान का डीएनए मिलता-जुलता दिख रहा है। सपा-कांग्रेस के समय गरीब भूखों मरते थे। पाकिस्तान की ”बीमारी” ने कांग्रेस के समर्थन में कहा तो वहां भी लोग भूखों मर रहे हैं और यहां 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन मिल रहा है। पीएम मोदी ने 10 वर्ष में पाकिस्तान की आबादी से अधिक (25 करोड़) लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री, मोहनलालगंज से सांसद व भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर के पक्ष में रविवार को गांधी डिग्री कॉलेज सिधौली सीतापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस को 60-65 वर्ष तक मौका मिला, लेकिन इन्होंने विकास नहीं किया। यूपीए सरकार के समय उपचार की व्यवस्था नहीं थी। यह लोग आस्था के साथ खिलवाड़ करते थे। गरीबों को भूखों मरने देते थे, किसान को आत्महत्या के लिए मजबूर करते थे, इसलिए मोदी जी ने कहा कि यही समय है, सही समय है। देश के भविष्य के साथ खेलने वाले ऐसे लोगों की जमानत जब्त करा दीजिए।

सपा-कांग्रेस व पाकिस्तान भारत और राम के विरोध में

सीएम योगी ने कहा कि प्रभु श्रीराम भक्तों पर अवश्य कृपा करते हैं, इसलिए जनता कहती है कि फिर एक बार मोदी सरकार। मोदी जी के तीसरी बार पीएम बनने से वे लोग परेशान हैं, जो भ्रष्टाचारी हैं और भारत के विकास को देखना नहीं चाहते हैं। समाजवादी पार्टी-कांग्रेस के गठबंधन और पाकिस्तान के स्वर ऐसे ही आ रहे हैं। यह भारत, भारतीयता, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, पिछड़ी, अनुसूचित जाति व जनजाति, बेटी-व्यापारी के विरोध में हैं, जबकि देशवासियों ने ठाना है कि मोदी जी को प्रचंड बहुमत से सत्ता सौंपकर विकसित-आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करना है।

कांग्रेस-सपा के समय छुक-छुक करके चलती थी विकास की रफ्तार, आज बुलेट ट्रेन की तरह दौड़ रही

सीएम ने कहा कि 2022 में भाजपा के मनीष रावत को आशीर्वाद देकर विधानसभा में पहुंचाया तो परिणाम दिख रहे हैं। सबसे अधिक मकान सीतापुर जनपद में बने हैं। हम नैमिष को अयोध्या धाम की तर्ज पर विकसित करने का कार्य कर रहे हैं। सिधौली का रास्ता आसान हो रहा है, क्योंकि लखनऊ का किसान पथ सीधे मोहनलालगंज से जोड़ने को उतावला दिख रहा है। रेलवे लाइन दस वर्ष पहले छोटी लाइन थी, लेकिन विकास कार्यों के कारण आज यह डबल गेज हो चुकी है। आज बुलेट ट्रेन की तरह तेजी से दौड़ते हुए यात्रा कराती है। कांग्रेस-सपा के पास विकास का विजन नहीं था। कोयले के इंजन से चलने वाली भाप की तरह ही विकास की रफ्तार भी उनके समय छुक-छुक करके चलती थी और कुछ देर चलकर रुक जाती थी। उसमें भी वे कमीशन देखते थे, लिहाजा योजना कभी पूरी नहीं हो पाती थी।

इंडी गठबंधन के लालू यादव ने की है मुसलमानों को ओबीसी के आरक्षण देने की वकालत

सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और सपा के लोग नई साजिश कर रहे हैं। यह लोग बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान से छेड़छाड़ कर पिछड़ी, अनुसूचित जाति व जनजाति के आरक्षण पर सेंध लगाना चाहते हैं। इन्हें अपने अधिकार में घुसपैठ न करने दीजिए। यूपीए सरकार के समय भी यह लोग साजिश कर चुके हैं। इंडी गठबंधन के प्रमुख घटक राजद के लालू प्रसाद यादव ने बिहार में कहा कि यहां पर मुसलमानों को ओबीसी का आरक्षण दे देंगे, लेकिन हिंदुस्तान यह स्वीकार नहीं करेगा। बाबा साहेब ने कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं हो सकता। यह लोग बैकडोर से अनुसूचित जाति के आरक्षण में सेंध लगाना चाह रहे थे।

कांग्रेस-सपा के अंदर घुस चुकी है औरंगजेब की आत्मा

सीएम ने आरोप लगाया कि यह लोग हिंदुस्तानियों की पैतृक संपत्ति पर विरासत टैक्स लगाकर जजिया कर लगाना चाहते हैं। इनके अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस चुकी है। औरंगजेब को हिंदुस्तान स्वीकार नहीं करेगा। औरंगजेब मुगलों का सबसे क्रूर शासक था। कोई सभ्य मुसलमान अपने बच्चों का नाम औरंगजेब नहीं रखता, लेकिन उसके जजिया कर को कांग्रेस व सपा वाले विरासत टैक्स लगाकर आपकी संपत्ति को हड़पना और भारत को अपमानित करना चाहते हैं। यह लोग कहते हैं कि सत्ता में आने पर अल्पसंख्यकों को खानपान की स्वतंत्रता देंगे। चावल, दाल, रोटी-मीठा अल्पसंख्यक व बहुसंख्यक दोनों खाते हैं। दरअसल बहुसंख्यक समाज कहता है कि हम गोमांस नहीं खाएंगे, गोहत्या बर्दाश्त नहीं करेंगे, लेकिन कांग्रेस-सपा उन्हें गोमांस खाने की छूट देना चाहती है। इस पाप के लिए आने वाली पीढ़ी व पूर्वज कभी माफ नहीं करेंगे। हम कांग्रेसियों को गोहत्या की स्वतंत्रता नहीं देंगे।

सपा-कांग्रेस होती तो फिर रामभक्तों पर 1990 जैसे गोली चलती

सीएम ने कहा कि आपके वोट की ताकत की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष में श्रीराम लला का आगमन हुआ। हमारी पीढ़ी ने पूर्वजों के संकल्प को पूरा किया। मोदी जी के नेतृत्व में यह संकल्प इसलिए पूरा हो पाया, क्योंकि आपके वोट ने भाजपा को ताकत दी। प्रदेश में सपा और देश में कांग्रेस होती तो रामभक्तों पर वैसे ही गोली चलती, जैसे 1990 में चलाई थी। रामद्रोही, रामभक्तों पर गोली चलाने वाले और आतंकवादियों के पैरोकार देश में शासन नहीं करेंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री व मोहनलालगंज से भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर, भाजपा सीतापुर के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल, जिला प्रभारी सीतापुर निर्मल सिंह, विधायक मनीष रावत, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, उमेश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सीतापुर श्रद्धा सागर आदि की मौजूदगी रही।

Topics: उत्तर प्रदेश समाचारUttar Pradesh Newsसीएम योगी समाचारCM Yogi Newsइंडी गठबंधनIndi allianceपाकिस्तान का DNAऔरंगजेब की आत्माPakistan's DNAAurangzeb's soul
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

ayodhya deepotsav 2026 2650101 diyas 56000 ghats

अयोध्या दीपोत्सव-2026 में 26,50,101 दीयों का लक्ष्य, 56 घाटों पर 35 हजार वालंटियर्स करेंगे दीप प्रज्ज्वलन

मोदी जी ने तप-साधना और संघर्ष से बनाई पहचान : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

up mega mock exercise 18 september 34 districts

यूपी के 34 जिलों की 157 तहसीलों में 18 सितंबर को मेगा मॉक एक्सरसाइज, भूकंप-आग और केमिकल रिसाव की होगी तैयारी

bjp social media workshop lucknow pankaj chaudhary

लखनऊ में BJP सोशल मीडिया कार्यशाला, धर्मपाल सिंह बोले- ‘विपक्ष के झूठे नैरेटिव को करें बेनक़ाब’

प्रतीकात्मक चित्र

ओयो होटल में भतीजी के साथ दुष्कर्म, रिजवान गिरफ्तार

नेपाल में बाढ़

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन 1070 जारी, महाराजगंज-कुशीनगर में बढ़ी सतर्कता

Load More

ताज़ा समाचार

विधायक सुखबीर सिंह माइसरखाना (बाएं) और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान।

पंजाब में शिक्षा क्रान्ति की सचाई: फूट फूट कर रोए आप विधायक, बोले – स्कूलों में अध्यापकों की कमी, सुनवाई नहीं हो रही

काशी में पाकिस्तानेश्वर महादेव का नाम सिंधु गंगेश्वर करने को लेकर सिंधी समाज ने सौंपा ज्ञापन।

काशी में पाकिस्तानेश्वर महादेव का नाम सिंधु गंगेश्वर महादेव करने की मांग, जानिये पाकिस्तान से काशी कैसे पहुंचा शिवलिंग

प्रतीकात्मक चित्र

एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता

Madhav Srishti Naturopathy Centre Solan Inauguration Governor Vidya Bharti Panchjanya

सोलन में ‘माधव सृष्टि’ प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का शुभारंभ: राज्यपाल ने की सराहना, जानें केंद्र की बड़ी बातें!

Mangarh Dham National Monument Demand Vanvasi Kalyan Ashram Satyendra Singh Bhilwara Panchjanya

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करे केंद्र: अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम की भीलवाड़ा बैठक में बड़ा प्रस्ताव!

प्रतीकात्मक तस्वीर

Fact Check: गोवा सीईओ रिपोर्ट, इंडियन एक्सप्रेस के 97 ‘वैध वोटर’ दावे का सच क्या है?

IRCTC होटल टेंडर मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू-राबड़ी-तेजस्वी कोर्ट में पेश, अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को

natural oil source found in Andman sea

Explainer: भारत के तेल आयात में बढ़ोतरी, जानिए क्या है कारण?

UCC

राष्ट्रपति ने गुजरात समान नागरिक संहिता विधेयक 2026 को मंजूरी दी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य

किशनगंज के 40 हिंदुओं ने एसपी से मांगी सुरक्षा, जानिए क्या है कारण ?

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies