इतिहास रचेगा राजस्थान!
August 23, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत राजस्थान

इतिहास रचेगा राजस्थान!

भाजपा राजस्थान की सभी 25 सीटें जीतने के लिए कोई भी सिरा ढीला नहीं छोड़ रही। भाजपा उम्मीदवारों की रैलियों में उमड़ता जनसैलाब बताता है कि राजस्थान एक बार फिर इतिहास लिखने को तैयार है

Written byडॉ. क्षिप्रा माथुरडॉ. क्षिप्रा माथुर
Apr 18, 2024, 01:15 pm IST
inराजस्थान
केंद्र और राज्य की जनहितकारी योजनाओं और विपक्ष के पास मुददें का अभाव भाजपा को दिला रहा बढ़त

केंद्र और राज्य की जनहितकारी योजनाओं और विपक्ष के पास मुददें का अभाव भाजपा को दिला रहा बढ़त

 

डॉ क्षिप्रा माथुर
वरिष्ठ पत्रकार

राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों के लगातार तीसरी बार भी अपनी झोली में आने की आस में भाजपा कोई सिरा ढीला नहीं छोड़ना चाहती। साल 2014 में हासिल सभी सीटों के बाद, 2019 में भाजपा ने आरएलपी के समर्थन में एक सीट छोड़ी और शेष सारी जीतीं। यह क्षेत्रीय पार्टी इस बार के चुनाव में कांग्रेस के समर्थन से नागौर से फिर मैदान में है।

कांग्रेस ने सीकर की एक सीट कम्युनिस्ट पार्टी के लिए छोड़ी है और एक आदिवासी पार्टी (बीएपी) के लिए छोड़ते-छोड़ते रह गई। जालौर-सिरोही सीट से कांग्रेस के पक्ष में बीएपी को और बांसवाड़ा में बीएपी के समर्थन में कांग्रेस को सीट छोड़नी थी, लेकिन दोनों सीटें गफलत के बीच फंस गई हैं।

छोटे-बड़े स्तर के कांग्रेसियों का भाजपा में मिलने का जो दौर शुरू हुआ है, वह अब तक डेढ़ हजार का आंकड़ा पार कर चुका है। इनमें कुछ अपने पिछले किए-धरे से डर की वजह से, तो कुछ बदले में मिलने वाले राजनीतिक फायदों को देखते हुए दल-बदल कर रहे हैं।

हालांकि, भाजपा ने पार्टी बदलकर आये दो प्रत्याशियों को राजनीतिक समीकरणों की वजह से टिकट दिया है, एक नागौर से और एक बांसवाड़ा-डूंगरपुर से। जबकि भाजपा से कांग्रेस में आए नेताओं को, चूरू और कोटा से टिकट देकर कांग्रेस ने भी हिसाब बराबर कर लिया है। फिलहाल, भाजपा के खिलाफ कुछ है तो इतना ही कि दोहराए गये सांसदों में से कुछ माननीय अपने इलाके में निष्क्रिय रहे या विकास के कोई खास काम नहीं कर पाये। ऐसे प्रत्याशी, मोदी सरकार के काम और राम मंदिर के भरोसे ही चुनाव में हैं। जबकि, कुछ सांसदों को विधानसभा में उतारकर उनका दमखम टटोला गया और हार के बाद उनका टिकट काट दिया गया। कुछ भाजपा सांसदों के टिकट उनकी खराब स्थिति होने या विवाद होने की वजह से भी काटे गए हैं।

इस बार जिनको फिर मौका दिया गया है उनमें राज्यसभा सांसद और मंत्री को भी अलवर की सीट से जनमत हासिल करने का लक्ष्य मिला है। इधर, कांग्रेस को जिन मुद्दों की वजह से इस बार विधानसभा में करारी हार का सामना करना पड़ा, वे आम चुनावों में भी हावी हैं। मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष सहित कोई दिग्गज कांग्रेसी नेता चुनाव में नहीं उतरे हैं, बल्कि टिकट घोषणा के बाद कुछ कांग्रेसी प्रत्याशियों ने कहा कि उनसे तो पूछा ही नहीं गया। इसी वजह से कुछ सीटों पर नाम वापस भी लिये गये, और कुछ बिना मन से राजी हुए हैं।

कांग्रेस ने राजस्थान से ही अपना पार्टी घोषणापत्र भी जारी किया, जिसके मायने ये भी हैं कि यहां की कुछ सीटों पर उसकी उम्मीदें टिकी हैं और वह खुद को मुकाबले में मान रही है। वैसे कांग्रेस के पास खोने को कुछ है नहीं, और उसे एक-दो सीट भी हासिल होती है तो ये उपलब्धि ही होगी। साथ ही, राजस्थान की अकेली बाड़मेर-जैसलमेर सीट ऐसी है, जहां हाल ही में चुने निर्दलीय युवा विधायक के जोर-शोर से मैदान में डटे रहने से मुकाबला रोचक और त्रिकोणीय हो गया है।

इन सीटों पर रहेगी खास नजर

बाड़मेर-जैसलमेर: देश के दूसरे सबसे बड़े संसदीय क्षेत्र से भाजपा ने केन्द्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी को फिर से उतारा है, उनका मुकाबला राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए उम्मेदाराम बेनीवाल से है। निर्दलीय युवा विधायक रवींद्र सिंह भाटी ने चुनाव मैदान में जोर-शोर से उतरकर, मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।

नागौर: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल पिछली बार भाजपा के सहयोग से सांसद थे। इस बार विधायक का चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस से गठबंधन कर चुनाव मैदान में हैं। इधर, कांग्रेस से भाजपा पार्टी में आईं और हाल ही विधानसभा चुनाव में हारीं डॉ. ज्योति मिर्धा को टिकट मिला है।

बांसवाड़ा-डूंगरपुर: सबसे ज्यादा जनजातीय आबादी वाले इस इलाके में चार बार के विधायक और एक बार सांसद रहे कांग्रेसी नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय इस बार भाजपा में शामिल हुए और उन्हें टिकट मिल गया। भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीएपी) के दो बार के युवा विधायक राजकुमार रोत ही मुख्य मुकाबले में हैं।

दौसा: सचिन पायलट के परिवार की कर्म भूमि रही इस सीट पर कांग्रेस के मौजूदा विधायक और मंत्री रह चुके मुरारीलाल मीणा के सामने भाजपा के कन्हैयालाल मीणा हैं।

झुंझुनूं: शेखावाटी की इस सीट से छह बार सांसद रहे कांग्रेसी नेता शीशराम ओला के बेटे, चार बार के विधायक और मंत्री रहे बृजेन्द्र ओला कांग्रेस प्रत्याशी हैं। भाजपा के एक बार के विधायक शुभकरण चौधरी मैदान में हैं।

सीटों का समीकरण

जोधपुर: इस सीट पर पिछली बार अशोक गहलोत के बेटे हारे थे। कांग्रेस ने यहां से रियल एस्टेट के व्यवसायी करणसिंह उचियाड़ा को मैदान में उतारा है। भाजपा ने तीसरी बार भी जल-शक्ति मंत्री रहे गजेंद्र सिंह शेखावत पर भरोसा जताया है।

बीकानेर: यहां तीन बार से भाजपा की ओर से अर्जुनराम मेघवाल जीतते आ रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे गोविंदराम मेघवाल हैं, जो पहले भाजपा में रहे हैं।

गंगानगर: भाजपा ने नगर परिषद की सभापति प्रियंका बैलाण के चेहरे को मौका दिया है। कांग्रेस ने जिला प्रमुख कुलदीप इंदौरा को मैदान में उतारा है।

पाली: यहां से दो बार के सांसद पीपी चौधरी फिर से भाजपा के प्रत्याशी हैं। वहीं कांग्रेस से बाल अधिकार आयोग अध्यक्ष रहीं संगीता बेनीवाल को मौका मिला है।

सीकर: ये सीट कांग्रेस के साथ माकपा के गठबंधन में है। चार बार के विधायक माकपा नेता अमराराम चुनाव मैदान में हैं। भाजपा से दो बार से लगातार सांसद रहे, सुमेधानंद सरस्वती को फिर टिकट मिला है।

चूरू: विधानसभा में वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ के हारने के बाद यहां पिछले दो चुनाव जीते सांसद राहुल कस्वां को पार्टी ने किनारे किया तो उन्होंने कांग्रेस का दामन थामकर, अपनी दावेदारी कर दी है। भाजपा ने इस बार पैरा ओलंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया को मैदान में उतारा है।

कोटा-बूंदी: यहां टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा नेता प्रहलाद गुंजल पार्टी बदलकर कांग्रेस के टिकट पर खड़े हैं और भाजपा से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला फिर से प्रत्याशी हैं।

झालावाड़-बूंदी: यहां से चार बार के सांसद वसुंधरा-पुत्र दुष्यंत को फिर टिकट मिला है। उन्हें, पहले चुनाव हार चुकी, कांग्रेस की जिÞला प्रमुख उर्मिला जैन भाया चुनौती दे रही हैं।

जयपुर शहर: भाजपा ने वरिष्ठ नेता भंवर लाल शर्मा की बेटी और पहले विधायक का चुनाव हार चुकीं मंजू शर्मा को खड़ा किया है। उनके सामने कांग्रेस के दो बार के विधायक और मंत्री रहे प्रताप सिंह खाचरियावास हैं।

जयपुर ग्रामीण: यहां से सांसद राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ के विधायक चुने जाने के बाद, तीन बार विधायक रहे राव राजेन्द्र सिंह को टिकट मिला है। उनके सामने युवा कांग्रेसी नेता अनिल चोपड़ा हैं।

टोंक-सवाई माधोपुर: पूर्व पुलिस अधिकारी हरीश चंद्र मीणा को कांग्रेस ने टिकट दिया है। उनके सामने दो बार के सांसद और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह जौनपुरिया को तीसरी बार टिकट मिला है।

अजमेर: भाजपा ने मौजूदा सांसद पीपी चौधरी पर भरोसा किया है। मुकाबले में कांग्रेस ने डेयरी अध्यक्ष रहे रामचंद्र चौधरी को उतारा है।

अलवर: भाजपा के राज्यसभा सांसद और मंत्री भूपेन्द्र यादव के मैदान में उतरने के साथ ही मुकाबला रोचक है। कांग्रेस के मौजूदा विधायक ललित यादव को प्रत्याशी बनाया है।

करौली-धौलपुर: इस सीट पर भाजपा ने सांसद मनोज राजौरिया की जगह संगठन में सक्रिय इंदुदेवी जाटव को मौका दिया गया है। उनके सामने कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे, भजनलाल जाटव को मौका मिला है।

भरतपुर: एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष रहे रामस्वरूप कोली को भाजपा से टिकट मिला है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव लड़ चुकीं युवा नेत्री संजना जाटव पर भरोसा किया है।

उदयपुर: मेवाड़ की इस सीट के कांग्रेस प्रत्याशी ताराचंद मीणा, यहां जिला कलेक्टर रहे हैं। भाजपा ने परिवहन विभाग के अधिकारी रहे मन्नालाल रावत को मैदान में उतारा है।

चित्तौड़: भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और यहाँ से दो बार के सांसद सीपी जोशी को यहां से फिर टिकट मिला है। उनके सामने कांग्रेस के तीन बार विधायक और मंत्री रहे उदयलाल आंजना मैदान में हैं।

भीलवाड़ा: इस सीट पर कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री और विधानसभा स्पीकर रहे डॉ. सीपी जोशी का नाम तय किया है। इधर भाजपा के जिÞलाध्यक्ष और मोदी के साथ काम कर चुके दामोदर अग्रवाल को टिकट दिया है।

राजसमंद: मेवाड़ राजघराने की महिमा सिंह भाजपा से उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने विधायक रहे सुदर्शन रावत के मना करने पर, संगठन में सक्रिय सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी दामोदर गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है।

उत्तर भारत से होंगे 400 पार?

बदलाव की बाट जोह रहा दक्षिण भारत

Topics: regional partycontest interesting and triangularपाञ्चजन्य विशेषराजनीतिक समीकरणभाजपा से कांग्रेसक्षेत्रीय पार्टीमुकाबला रोचक और त्रिकोणीयPolitical equationBJP vs Congress
Share12
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

आज का श्लोक : विरोधिनोऽपि श्रोतव्यम् आत्मनीनतया मतम्।

बहुआयामी वीर सावरकर

बहुआयामी वीर सावरकर की लिपि-दृष्टि

विभाजन की विभीषिका : पूर्वोत्तर पर बंटवारे की चोट

सारनाथ में उत्खनन में मिले अवशेष

#सारनाथ : पहचान की नई उड़ान

जोगिंदर सिंह ओबरॉय
मूल निवासी: रावलपिंडी, पाकिस्तान

विभाजन की विभीषिका : पिता को अंतिम विदाई भी न दे सके

कमल आनंद

विभाजन की विभीषिका : घर छूटा पढ़ाई भी

Load More

ताज़ा समाचार

आज का श्लोक : विरोधिनोऽपि श्रोतव्यम् आत्मनीनतया मतम्।

आज का राशिफल

आज का राशिफल: इन राशियों के लिए बन रहे सफलता और धन लाभ के योग, जानें अपना शुभ अंक

23 अगस्त का पंचांग

आज का पंचांग: रविवार को बन रहे खास योग, जानें ग्रह स्थिति, लग्नारंभ समय, दिशाशूल

आज का इतिहास

23 अगस्त का इतिहास: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से मोबाइल सेवा की शुरुआत तक, जानें इस दिन की प्रमुख घटनाएं

रॉबर्ट वाड्रा (फाइल फोटो)

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ सुनवाई 23 सितंबर को

जनसांख्यिकी परिवर्तन (चित्र प्रतीकात्मक)

यूरोप का जनसांख्यिकीय चौराहा: आंकड़ों के पीछे छिपता जनसांख्यिकीय परिवर्तन

कोर्ट का फैसला (प्रतीकात्मक चित्र)

हिमाचल: कांग्रेस सरकार ने विश्वविद्यालय से जुड़े मामले पर नहीं बुलाई बैठक,  हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, 5 लाख का जुर्माना

झारखंड में छात्रों का प्रदर्शन

‘कपड़े फाड़े, दुपट्टा खींचा’, झारखंड में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का पुलिस पर गंभीर आरोप

Rahul Gandhi

पुणे में राहुल गांधी के कार्यक्रम में छात्रों को पैसे बांटने का आरोप, मुख्यमंत्री ने कहा-छानबीन की जाएगी

बहुआयामी वीर सावरकर

बहुआयामी वीर सावरकर की लिपि-दृष्टि

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies