दुनिया की हर समस्या का समाधान हैं श्रीराम
July 15, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

दुनिया की हर समस्या का समाधान हैं श्रीराम

श्रीराम इस सनातन भारत भूमि के पूज्य तो हैं ही, श्रीराम सम्पूर्ण विश्व के हैं, इस पावन वसुंधरा के हर प्राणी के हैं राम।

Written byराज चावलाराज चावला
Jan 19, 2024, 06:49 pm IST
in भारत

‘सब के राम’ – इन शब्दों का अर्थ अपनी-अपनी भावना के अनुसार अलग-अलग समझा जा सकता है, पर सभी का सार यही है कि राम सब के हैं। श्रीराम इस सनातन भारत भूमि के पूज्य तो हैं ही, श्रीराम सम्पूर्ण विश्व के हैं, इस पावन वसुंधरा के हर प्राणी के हैं राम। सत्य ये भी है कि इस विश्व की हर समस्या का समाधान भी हैं श्रीराम। इस दृढ़ विश्वास के विस्तार में जाना हो तो आइए श्री रामचरितमानस के कथासागर में उतरें और इस भावना को जीवंत रुप में अनुभव करे।

दुनिया की जटिल से जटिल समस्याओं के मूल में यदि गहराई से झांकेंगे, तो नस्लभेद, रंगभेद व वर्णभेद उन बड़े कारकों में जुड़ते हैं, जिनके कारण भी विश्व संघर्षरत दिखता है। तब श्री रामायण और श्रीराम का पूरा जीवन चरित्र विश्व में सर्वव्यापी इस समस्या का समाधान भी है और उत्तर भी। त्रेता युग में इस धरती पर अवतार लेने से लेकर मां सरयू की गोद में अंतिम प्रवास तक श्रीराम ने अपने पूरे कालखंड में इस सम्पूर्ण समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम किया, इसी की आवश्यकता आज ना सिर्फ सनातन समाज को बल्कि पूरे जगत को है।

गुरुकुल के सखा निषादराज

श्री रामायण कथासागर में से कुछेक कथाओं को ही गहराई से समझेंगे तो जान पाएंगे कि श्रीराम ने सबको गले लगाया। राजमहल में अपने सहयोगियों से लेकर वनवासियों, ग्रामीण अंचल के हर वर्ग को उन्होंने सदा सम्मान दिया, अपने संग स्थान दिया। कभी किसी के सखा बने तो कभी किसी के प्रभू, या कभी किसी को ‘तात’ कहकर श्रीराम ने सभी से आत्मीयता को जो सम्बंध बनाया, वो सदा अटूट रहा। उदाहरण स्वरूप बाल्यकाल से आगे बढ़कर श्रीराम जब महर्षि वशिष्ठ के गुरुकुल में दीक्षा ग्रहण कर रहे थे, तब गुरुकुल के बाकी शिक्षार्थियों मे उनके आत्मीय सखाओं में गुह भी थे, जो बाद में निषादराज हुए। निषादों के राजा गुह का स्थान आज भी प्रयागराज के पास पावन गंगा के तट पर देखा जा सकता है, जिसका नाम है श्रृंगवेरपुर।

श्रृंगवेरपुर धाम के श्रीराम

वनवास आरंभ होते ही तमसा नदी पार करने के बाद श्रीराम के वनगमन का पहला पड़ाव श्रंगवेरपुर ही था। वनवास के नियमों के अनुसार उन्हें किसी नगर या ग्राम में जाना नहीं था, इसीलिए निषादराज गुह को जैसे ही समाचार मिला तो वो तुरंत अपने सखा राम से मिलने व प्रभू श्रीराम के दर्शन करने साथियों सहित गंगा किनारे चले आए, जहां श्रीराम, माता जानकी व भ्राता लक्ष्मण को विश्राम करना था। निषादराज अपने साथ फल व कंदमूल इत्यादि भी लाए, जो वनवासी या आदिवासी समाज का मूल आहार होता ही है। श्री रामचरितमानस के अयोध्याकांड में निषादराज गुह के बारे में कहा गया –

“यह सुधि गुहँ निषाद जब पाई। मुदित लिए प्रिय बंधु बोलाई।।

लिए फल मूल भेंट भरि भारा। मिलन चलेउ हिँयँ हरषु अपारा।।”

यानी निषादराज गुह को जब यह सूचना मिली तो श्रीराम से भेंट करने के आनंद में उन्होंने अपने परिजनों को बुलाया और अपार हर्ष के साथ फल, कंद – मूल भरों में भरकर प्रभू से मिलने चले। निषादराज के इस प्रेम को देखकर प्रभू भी आनंदित होते हैं। अयोध्याकांड में दोनों सखाओं के बीच के उस समय के संवाद की भी चर्चा है। लिखा है-

“करि दंडवत भेंट धरि आगें। प्रभुहि बिलोकत अति अनुरागें।।

सहज सनेह बिबस रघुराई। पूँछी कुसल निकट बैठाई।।”

निषादराज प्रभू के आगे भेंट समर्पित करते हैं तो प्रभू स्नेहवश उन्हें साथ बैठाते हैं व कुशल क्षेम पूछते हैं, यहां निषादराज गुह के लिए श्रीराम का संबोधन सखा है। निषादराज अपने सखा को अपने स्थान श्रृंगवेरपुर ले चलना चाहते हैं पर प्रभू वनवास की मर्यादा बताते हुए प्रेमपूर्वक असमर्थता जताते हैं।

निषादराज की व्यवस्था के श्रीराम

प्रभू के विश्राम के लिए निषादराज एक पेड़ के नीचे कुश और कोमल पत्तों से व्यवस्था सजाते हैं और फिर प्रभू आराम से उस शैया पर विश्राम करते हैं। इसी समय निषादराज भ्राता लक्ष्मण से अपना दुख छिपाते नहीं, कहते हैं- महल में तो सुंदर पलंग पर भगवान विश्राम करते होंगे, यहां ऐेसे सोना पड़ रहा है।

यानी निषादराज को श्रीराम अपने साथ बैठाते हैं, उन का लाया कंदमूल व फल श्रीराम स्वीकार करते हैं व उनकी बनाई व्यवस्था पर विश्राम भी करते हैं। निषादराज और श्रीराम के इस सम्बन्ध को एक ही दृ्ष्टि से देखा जा सकता है। श्रीराम के लिए निषादराज इस समय सिर्फ सखा हैं, परिजन की तरह हैं, तब श्रीराम के लिए सेवा और प्रेम ही सर्वोच्च गुण हो सकते हैं, नस्ल-रंग-वर्ण का वहां कोई अर्थ ही नहीं था, ना ही रामराज्य में कभी इनका कोई स्थान रहा। वैसे निषाद समाज की चर्चा सामान्य दिनों में चुनावों के आसपास भिन्न कारणों से होती है, मगर सेवाभावी निषादराज तो त्रेता युग से रामायण का हिस्सा ही हैं, जो श्रीराम के अभिन्न सखा हैं, तो फिर श्रीराम का अनुसरण करने वालों के मन-मस्तिष्क में निषादों का स्थान सदा सखा का ही रहता होगा, ऐसा मानना चाहिए।

केवट की हठ के श्रीराम

श्रीराम के इसी वनगमन में निषादराज के तुरंत बाद एक और चरित्र आते हैं केवट। भोईवंश से संबंध रखने वाले केवट कार्य से मल्लाह हैं और नैया खेने का काम करते हैं। केवट प्रभू श्रीराम की अवज्ञा भी करते हैं तो भी राम मुस्काते हैं। केवट मनमानी करने पर अटल हैं, तो प्रभू उन्हें वो भी करने देते हैं और अंत में उन्हें बहुत बड़ा आशीर्वाद भी दे जाते हैं। इसका कारण था – केवट का भक्ति भाव, जो अत्यंत पावन व शुद्ध रूप में  बड़ी प्रेरणा का आधार भी कहा जा सकता है।

प्रभू श्रीराम को जब गंगा के पार जाना था तो सीता मैया व लक्ष्मण भैया के साथ तट से उन्होंने केवट को आवाज़ लगाई- भाई, नैया यहां लाओ, हमें गंगा पार जाना है। केवट ने तुरंत आज्ञा का पालन नहीं किया। बल्कि सहज भाव में केवट बोले- “मैने आपका भेद जान लिया, सब कहते हैं, आपके चरणों की रज मनुष्य बना देने वाली जड़ी-बूटी है, जिसके छूते ही पत्थर की शिला सुंदर स्त्री बन गई। मेरी नैया तो काठ की है।”

श्री रामचरितमानस के अयोध्याकांड में इसी प्रसंग पर लिखा गया-

 

“मागी नाव न केवटु आना। कहइ तुम्हार मरमु मैं जाना॥

चरन कमल रज कहुं सबु कहई। मानुष करनि मूरि कछु अहई॥”

 

केवट उसी सरलता से आगे कहते हैं-

“हे नाथ! मैं चरण कमल धोकर आपको नाव पर चढ़ा लूंगा, मैं आपसे कुछ उतराई नहीं चाहता। हे राम! मुझे आपकी दुहाई और दशरथ जी की सौगंध है, मैं सब सच-सच कहता हूं। लक्ष्मण जी भले ही मुझे तीर मारें, पर जब तक मैं पैरों को पखार न लूंगा, तब तक हे कृपालु! मैं पार नहीं उतारुंगा।”

तीनों लोकों के पालनहार की नैया पार लगाते केवट

केवट मन में सोच रहे हैं कि भगवान की सेवा ही परमधाम है, पर पता नहीं प्रभू क्या समझ बैठें। तो भी केवट सेवा का ये अवसर गंवाना नहीं चाहते, इसीलिए काठ की नैया की बात कहकर प्रभू के चरणों तक पहुंचने का रास्ता खोजा। केवट के इन वचनों पर सर्वज्ञानी प्रभू श्रीराम जानकीजी व लक्ष्मणजी की ओर देखकर मुस्काए। तब केवट से बोले- “भाई, वही कर जिससे तेरी नाव ना जाए, जल्दी जल लाओ और चरण धो लो।”  केवट ने प्रभू की पहली आज्ञा तो नहीं मानी, फिर अपनी हठ मनवाई और अनुमति हो गई तो प्रफुल्लित मन से कठौते में भरकर जल लाए। अत्यन्त आनंद-प्रेम में भरे केवट तब भगवान के चरणकमल धोने लगे। केवट, एक मल्लाह, तीनों लोकों के पालनहार की नैया पार लगा रहे थे, यही तो केवट के जीवन का परमानंद है।

गंगा पार हुई तो तट पर उतरते ही केवट प्रभू के समक्ष दण्डवत हो गए। श्रीराम को भी संकोच हुआ तो जानकी जी ने तुरंत हाथ से अंगूठी उतारकर आगे कर दी। प्रभू केवट से बोले- “नाव की उतराई लो।” तब व्याकुल हुए केवट ने चरण पकड़ लिए और बोले- “हे नाथ, आज मैंने क्या नहीं पाया! मेरे दोष, दुख और दरिद्रता की आग आज बुझ गई। विधाता ने आज बहुत अच्छा भरपूर पारिश्रमिक दे दिया। हे दीनदयाल, आपकी कृपा से अब मुझे कुछ नहीं चाहिए।” तब भगवान श्रीराम ने केवट को निर्मल भक्ति का वरदान देकर विदा किया।

श्रम का सम्मान श्रीराम

इस अद्भुत घटना और संवाद का विश्लेषण करते हैं तो केवट जो एक मल्लाह है, वो अयोध्या के राजा का सान्निध्य और सेवा चाहता है और श्रीराम उसे वो सब देते हैं, जो वो चाहता है, श्रीराम उसके श्रम का पूरा सम्मान करते हैं, पूरा जीवन श्रम करके केवट जो नहीं पा सके, वो उस एक दिन की सेवा में मिलता है। यहां भी श्रीराम ने सामाजिक स्थिति की बजाय उसके भक्ति भाव, सेवा भाव, श्रद्धा भाव को प्राथमिकता दी। श्रीराम ने उनके हठ को माना तो समाज में उनके स्थान को और व्यापकता व प्रतिष्ठा दी। यही श्रीराम का चरित्र था, यही रामराज्य की अवधारणाओं में भी शाश्वत था और है।

आज केवट समाज या मल्लाहों सहित समाज के किसी भी वर्ग को लेकर यदि कोई भेदभाव की चर्चा करता है तो उन्हें श्री रामायण का बारम्बार अध्ययन करना चाहिए।

हाल के वर्षों में हमने श्रमिकों के सम्मान की तस्वीरें कई बार देखीं। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य मंदिर के श्रमिक हों या देश में लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर यानी नई संसद के श्रमिक, हर सुबह हमारी गलियों-मोहल्लों में स्वच्छता का ध्वज लेकर चलने वाला समाज का एक बड़ा वर्ग हो, श्रीराम के लिए इनकी सामाजिक स्थिति नहीं, बल्कि भक्ति, सेवा, समर्पण व प्रेम का गुण ही प्रिय था। इसीलिए राम मेरे हैं-आपके हैं-राष्ट्र के और विश्व के भी। राम सर्वत्र हैं, सर्वप्रिय हैं, सार्वभौमिक हैं।  राम सब के हैं।

 

लेखक राज चावला, वरिष्ठ पत्रकार व समीक्षक

(पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक। ज़ी न्यूज़, आजतक, राज्य सभा टीवी, न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया जैसे चैनलों से सम्बंधित रहे। सलाहकार के रुप में कई संस्थाओं से जुड़े। वर्तमान में स्वतंत्र पत्रकार, वृत्तचित्र निर्माता व समीक्षक)

 

Topics: Ayodhyaराम मंदिर के लिए संघर्षअयोध्याStruggle for Ram Mandirराम मंदिरRam MandirManasराम मंदिर अयोध्याram mandir ayodhyaRam Mandir Pran Pratishthaराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठाराम मंदिर पर लेखarticles on Ram Mandir
Share6TweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

cm yogi adityanath

अयोध्या की आड़ में देश की अस्मिता व आस्था पर प्रहार : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर फहराती धर्म ध्वजा

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में निकली सीईओ की वेकेंसी

अयोध्या में स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज और श्री कृष्ण मोहन मीडिया को उन वस्तुओं को दिखाते हुए, जिनके बारे में कहा गया कि वे गायब हैं।

असहज अवश्य किन्तु आस्था अडिग

आस्था को लांछित करने का कुचक्र

अयोध्या में आस्था का सागर (फाइल चित्र)

आस्था पर चोट सही, नीयत में खोट नहीं!

असत्य का नहीं होता अस्तित्व6 जुलाई को अयोध्या में आयोजित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की बैठक में उपस्थित सदस्य

असत्य का नहीं होता अस्तित्व

Load More

ताज़ा समाचार

Uttarakhand Voter List 2026 Draft Publication CEO BVRC Purushottam Election Commission Camp

उत्तराखंड में SIR का प्रथम चरण पूरा: 19 लाख वोटरों के डेटा में मिली गड़बड़ी, जानिए कैसे सुधारें अपना नाम!

Punjab Terror Module ISI Drone Dropped Weapons AK 47 LMG Seized Amritsar Rural Police Delhi Threat

Punjab Terror Module: स्वतंत्रता दिवस से पहले ISI की बड़ी साजिश नाकाम! 2 AK-47, 2 LMG राइफलों और बमों के साथ 3 गिरफ्तार

Punjab Drug Bust Amritsar Counter Intelligence Seizes Heroin DGP Gaurav Yadav Pakistan Border Smuggling

पंजाब में सीमापार तस्करी नेटवर्क ध्वस्त! ₹210 करोड़ की 30 KG हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, विदेशी हैंडलर से जुड़े तार

UP Education Services Selection Commission Prayagraj

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने PGT, TET और अन्य परीक्षाओं को लेकर जारी की चेतावनी

Jagannath Rath Yatra Significance Darubrahma Puri Temple King Indradyumna

पुरी रथयात्रा विशेष: भारत की सनातन आस्था का महामहोत्सव है जगन्नाथ स्वामी का रथयात्रा उत्सव

India on PoJK Pakistan Human Rights Violations External Affairs Ministry New Delhi Global Community

पीओजेके को लेकर भारत सख्त, कहा- ‘PoJK में कुकृत्यों के लिए पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराए अंतरराष्ट्रीय समुदाय’

International Court Credibility ICJ ICC Bias Debate Global Justice System National Sovereignty Marco Rubio

क्या अंतरराष्ट्रीय न्यायालय भी जवाबदेही से ऊपर हैं? अंतरराष्ट्रीय न्याय व्यवस्था की निष्पक्षता पर छिड़ी बड़ी बहस!

Afghan Makeup Trend Viral Video Reels Instagram Women Burqa Protest Social Media

क्या है अफ़गान मेकअप ट्रेंड? और क्यों हो रहा है वायरल? बुर्के के पीछे छिपा है ये हैरान करने वाला सच!

CM Pushkar Singh Dhami Swami Ramdev Acharya Balkrishna Harela Parva Malagram Dhanwantari Dham Herbal World

Uttarakhand Harela Parva 2026: मालाग्राम में सीएम पुष्कर सिंह धामी, स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने किया पौधारोपण

Teejan Bai Passes Away Pandavani Singer Lokmanthan Parivar J Nandakumar Tribute Bhopal 2016

लोकसंस्कृति की अमर साधिका तीजन बाई का महाप्रयाण: लोकमंथन परिवार ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies