सजग रहे भारत
October 3, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम सम्पादकीय

सजग रहे भारत

पांच राज्यों के चुनाव भारत में 2024 में होने वाले आम चुनाव का एक पूर्वाभ्यास हैं।

Written byहितेश शंकरहितेश शंकर
Nov 7, 2023, 04:16 pm IST
inसम्पादकीय

जब भारत में पांच राज्यों के लिए चुनाव प्रचार चल रहा है और इन राज्यों में कांग्रेस कम से कम मुख्य प्रतिद्वंद्वी जरूर है। कांग्रेस में राहुल गांधी शीर्ष नेता जरूर हैं, तब क्या इसे मात्र संयोग माना जाए कि राहुल को उसी समय उज्बेकिस्तान की यात्रा पर जाना ज्यादा महत्वपूर्ण लगा?

भारत के पांच राज्यों में चुनाव की सरगर्मी चरम पर है। कई लोग यह मानते हैं कि इन पांच राज्यों के चुनाव भारत में 2024 में होने वाले आम चुनाव का एक पूर्वाभ्यास हैं। इसे तर्क का विषय मानें, अथवा धारणा का, संकेत यह है कि इन पांच राज्यों के चुनावों में ही नहीं, 2024 में होने वाले आम चुनाव में भी विदेशी हस्तक्षेप की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।

हालांकि, भारतीय रणनीतिक हितों की रक्षा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ रुख और पश्चिमी दबाव के आगे झुकने से इनकार करने से यह कार्य बहुत सरल नहीं रह गया है। लेकिन हमें यह जरूर ध्यान में रखना चाहिए कि विदेशी शक्तियां निश्चित रूप से भारत में ऐसी सरकार की दिशा में कार्य करेंगी, जो उनके हितों और उनके हस्तक्षेप के प्रति अंतर्निहित या स्पष्ट तौर पर राजी हों।

भले ही दुनिया को इस बात का अहसास है कि भारत में मोदी और भाजपा को पराजित कर सकना संभव नहीं है, लेकिन यह अहसास बाहरी खिलाड़ियों को मोदी को कमजोर करने की कोशिश करने से नहीं रोकेगा।

इस पृष्ठभूमि में, राहुल गांधी की उज्बेकिस्तान यात्रा का समय गंभीर प्रश्न पैदा करता है। जब भारत में पांच राज्यों के लिए चुनाव प्रचार चल रहा है और पांचों राज्यों में कांग्रेस कम से कम मुख्य प्रतिद्वंद्वी जरूर है और कांग्रेस में राहुल गांधी शीर्ष नेता जरूर हैं, तब क्या यह मात्र संयोग माना जा सकता है कि राहुल गांधी को उसी समय उज्बेकिस्तान की यात्रा करना ज्यादा महत्वपूर्ण महसूस हुआ हो?

विशेष तौर पर इसलिए कि उसी समय उज्बेकिस्तान में अमेरिका की एक ऐसी अधिकारी भी उपस्थित थीं, जो दुनिया भर में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने वाली चौकड़ी का एक अंग हैं। उस व्यक्ति के विवरण में जाने की आवश्यकता नहीं है। सारी चीज स्वयंसिद्ध हैं। संभवत: यह इस बात का एक ‘शक्तिशाली’ संकेत है कि परदे के पीछे और देश की सीमाओं से परे क्या कुछ हो रहा हो सकता है।
क्रोनोलॉजी देखना एक नया चलन है। तो आइए, क्रोनोलॉजी देखें।

सबसे पहले कनाडा ने भारत पर आरोप मढ़े और फिर ‘5 आईज’ का संदर्भ देकर अमेरिका इस विवाद में शामिल हो गया। भारत ने जवाबी कूटनीतिक सख्ती दिखाई, तो नौसेना के पूर्व अधिकारियों को कतर ने मौत की सजा सुना दी। इसी बीच पाकिस्तान ने सीमा पर फायरिंग की और शांत प्रगतिशील होते जा रहे कश्मीर में अचानक ‘टारगेट किलिंग’ की घटनाएं शुरू हो गईं।

उधर मालदीव में सत्ता परिवर्तन हुआ और भारत के मात्र कुछ दर्जन सैनिकों को हटाने की बात आई। जो व्यक्ति मालदीव में चुनाव जीता है उसे कुछ इस्लामी देशों का पूरा समर्थन चुनाव जीतने के लिए मिलने की बात एक ऐसा खुला रहस्य है जिसकी चर्चा करना भी कोई जरूरी नहीं मानता।

पूर्वी सीमा पर अगर देखें तो शेख हसीना सरकार को लगातार और खुले तौर पर विदेशी शक्तियों द्वारा धमकियां दिए जाने की बात सामने आई है। संयोगवश भारत के मीडिया ने इसका भी कोई उल्लेख नहीं किया है।

इस तरह के प्रयासों का मुकाबला जनता अपने आत्मविश्वास के बूते ही कर सकती है। इस दृष्टि से देखा जाए तो तमाम अन्य मुद्दे गौण हो जाते हैं और मुख्य मुद्दा यह हो जाता है कि भारत की जनता अपने हितों के लिए कितनी सजग है, अपनी रक्षा के प्रति कितनी सजग है और अपने आत्मविश्वास को किस तरह बनाए रखती है।

हम इस बात की अनदेखी नहीं कर सकते कि भारत के पूर्वोत्तर में ईसाई मिशनरियों की जितनी भी भारत विरोधी गतिविधियां चल रही हैं या चलती रही हैं, उन सबके लिए बांग्लादेश में उनकी पसंद की सरकार होना एक अनिवार्य आवश्यकता जैसी है। यही स्थिति पूर्वोत्तर में आईएसआई के तंत्र की, विभिन्न प्रकार के तस्करी गिरोहों की और ड्रग माफिया की है। उन्हें भी बांग्लादेश में एक मददगार सरकार की जरूरत होती है।

नेपाल पर जिस तरह के दबाव बनाने की कोशिश बड़ी शक्तियों द्वारा की जा रही है उसकी अनदेखी भारत कैसे कर सकता है? क्या यह सिर्फ संयोग है कि नेपाल के विदेश मंत्री को पहले चीन तलब करता है और उसके तुरंत बाद अमेरिका?

स्पष्ट रूप से इस तरह की सारी कसरत का लक्ष्य भारत का चुनाव है। बहुत खुले शब्दों में कहा जाए तो कई शक्तियां इस प्रयास में लगी हैं कि चुनाव के पहले-पहले भारत के लोगों में नैराश्य और आशंका का भाव पैदा कराया जाए।

इस तरह के प्रयासों का मुकाबला जनता अपने आत्मविश्वास के बूते ही कर सकती है। इस दृष्टि से देखा जाए तो तमाम अन्य मुद्दे गौण हो जाते हैं और मुख्य मुद्दा यह हो जाता है कि भारत की जनता अपने हितों के लिए कितनी सजग है, अपनी रक्षा के प्रति कितनी सजग है और अपने आत्मविश्वास को किस तरह बनाए रखती है।

@hiteshshankar

Topics: भारत में मोदी और भाजपाPowerfulUzbekistan visitModi and BJP in Indiaभारत में पांच राज्यों के लिए चुनावराहुलrahulटारगेट किलिंगTarget Killingशक्तिशालीउज्बेकिस्तान की यात्रा
हितेश शंकर
हितेश शंकर
हितेश शंकर पत्रकारिता का जाना-पहचाना नाम, वर्तमान में पाञ्चजन्य के सम्पादक [Read more]
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान मिला

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सबसे बड़ा सम्मान, 36वीं बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Rahul Gandhi Dehradun

उत्तराखंड: राहुल गांधी के कार्यक्रम में छात्रों की गूंज में छात्र कम अधेड़ ज्यादा नजर आए

प्रतीकात्मक तस्वीर

बांग्लादेश में ‘जिंदा जलाए’ जा रहे हिंदू, 60 दिन में 17 कत्ल, 12 फरवरी को नरसंहार की आशंका?

पंजाब : पटियाला में बिश्नोई गैंग के 5 अपराधी गिरफ्तार, कई गंभीर अपराधों में थे शामिल

जगजीश गगनेजा की हत्या का आरोपी जग्गी जौहल को मोगा कोर्ट ने किया बरी

आरएसएस के पंजाब प्रांत सह-संघचालक ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा की हत्या का आरोपी जग्गी जौहल बरी

आतंकियों की हत्या पर अमेरिका के बयान से सन्न रह गया पाकिस्तान, खौफ ऐसा कि अंडरग्राउंड हुए बड़े-बड़े आतंकी

Load More

ताज़ा समाचार

फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला: ओमानी को-पायलट हमाम अलहमामी की पहचान, विमान गिराने की कोशिश विफल

आज का श्लोक : सन्मार्ग पर चलने वाला पुरूष नष्ट नहीं होता

RSS Chief Dr Mohan Bhagwat Launches Dnyaneshwari App Youtube Series Mumbai Ravindra Natya Mandir Panchjanya

“ज्ञानेश्वरी कल, आज और कल के लिए मार्गदर्शक”: मुंबई में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने लॉन्च किया ऐप, पढ़ें बड़ी बातें

Punjab ETT Teachers Protest Outside Manish Sisodia House Chandigarh Panchjanya News

पंजाब में ‘आधी सैलरी-पूरा धोखा’ : चंडीगढ़ में शिक्षकों का प्रदर्शन, मनीष सिसोदिया के घर के बाहर परिवार सहित दिया धरना

स्वार्थ की राजनीति: EVM और चुनाव आयोग पर बेबुनियाद सवाल उठाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहा विपक्ष!

फ्रांस में सुधार को लेकर शुरू हुआ आंदोलन हिंसा में बदल गया। (चित्र-एआई द्वारा निर्मित )

फ्रांस के स्कूलों में क्यों भड़की हिंसा? आगजनी और गिरफ्तारियों तक कैसे पहुंचा मामला

बांग्लादेश में अवामी लीग पर बड़ा दमनचक्र: नेताओं पर ताबड़तोड़ छापे और गिरफ्तारियां, न्याय या राजनीतिक प्रतिशोध?

डॉ. भीमराव आम्बेडकर के आर्थिक विचार: कृषि, उद्योग और RBI से लेकर सामाजिक न्याय तक, आज क्यों प्रासंगिक हैं बाबा साहेब?

Asian Games 2026 India 6 Gold Medals Women Hockey Lovlina Borgohain Parveen Hooda Panchjanya Sports

2026 एशियाई खेल: स्वर्ण पदकों की लगी झड़ी, शान से लहराया तिरंगा, बेटियों ने हॉकी, तीरंदाजी और मुक्केबाजी में रचा इतिहास

RSS Chief Dr Mohan Bhagwat Statement Borivali Mumbai Rashtra And Dharm Panchjanya News

भारतीय ज्ञान संपदा की संपूर्ण विश्व को जरुरत: बोरीवली में बोले सरसंघचालक जी- ‘भारत की ओर उम्मीद से देख रही दुनिया’

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies