साधु दे रहे सनातनी बच्चों को शिक्षा
June 25, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

साधु दे रहे सनातनी बच्चों को शिक्षा

गुजरात की एक संस्था ‘गोकुलधाम’ ने मणिपुर की हिंसा में मारे गए लोगों के बच्चों और अन्य छात्रों की शिक्षा का बीड़ा उठाया

Written byअरुण कुमार सिंहअरुण कुमार सिंह
Nov 1, 2023, 10:42 am IST
in भारत, गुजरात, धर्म-संस्कृति
गोकुलधाम में मणिपुर बच्चे

गोकुलधाम में मणिपुर बच्चे

स्वामिनारायण वड़तालधाम द्वारा संचालित ‘गोकुलधाम’ की स्थापना 2004 में हुई। इसका परिसर 22 एकड़ में फैला है। यहां शिक्षा, सेवा, पर्यावरण संरक्षण, संस्कार और रोजगार के अनेक प्रकल्प चलते हैं

मणिपुर में जारी हिंसा में अब तक सैकड़ों लोग मारे गए हैं और लाखों लोग बेघर हो गए हैं। अनगिनत घरों, दुकानों, यहां तक कि अस्पतालों और विद्यालयों को भी आग के हवाले कर दिया गया। सैकड़ों बच्चे अनाथ हो गए। कई संगठन इन बच्चों की देखरेख कर रहे हैं, पर ये बच्चे पढ़ नहीं पा रहे थे। ऐसे में ‘स्वामिनारायण गोकुलधाम’ नामक संस्था ने मैतेई समाज के 50 बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी ली है। यह संस्था गुजरात में आणंद जिले की पेटलाद तहसील के नार गांव में कार्यरत है।

इन बच्चों में से किसी के पिता नहीं हैं तो किसी की मां नहीं है। कुछ बच्चे ऐसे भी हैं जिनके माता-पिता दोनों ही हिंसा का शिकार हुए। इसलिए इनकी शिक्षा पूरी तरह रुक गई थी। यही कारण है कि इन बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए गोकुलधाम लाया गया। ये बच्चे तीसरी से छठी कक्षा तक के हैं। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की मणिपुर इकाई ने इन बच्चों की चिंता की। विहिप के कार्यकर्ताओं ने गोकुलधाम के संस्थापक स्वामी सुखदेव प्रसाद दास जी से संपर्क किया। इसके बाद यह तय किया गया कि मणिपुर के हिंसा पीड़ित मैतेई बच्चों की शिक्षा गोकुलधाम में नि:शुल्क होगी। इसके बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की गई और बच्चों को गोकुलधाम लाया गया।

लगभग एक महीना पहले आए इन बच्चों का नामांकन हो गया है और इनकी विधिवत पढ़ाई भी शुरू हो गई है। स्वामी सुखदेव प्रसाद दास जी ने बताया, ‘‘इन सभी बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाई जाएगी। 12वीं तक की शिक्षा तो गोकुलधाम में ही पूरी हो जाएगी। इसके बाद कॉलेज में भी इनका नामांकन कराया जाएगा, क्योंकि ये बच्चे बहुत होशियार हैं। अवसर मिलने पर ये देश के लिए बहुत अच्छे कार्य कर सकते हैं। इसलिए ये बच्चे जहां तक पढ़ना चाहें, वहां तक उन्हें पढ़ाया जाएगा। इसके लिए उनसे कुछ भी नहीं लिया जाएगा। सब कुछ नि:शुल्क होगा।’’ उन्होंने यह भी बताया, ‘‘अभी भाषा और खानपान की कुछ समस्याएं आ रही हैं, लेकिन ये बाधाएं जल्दी ही दूर हो जाएंगी। कुछ बच्चे मणिपुरी के अलावा और कोई भाषा नहीं जानते, जबकि कुछ बच्चे हिंदी और अंग्रेजी भी बोल लेते हैं।’’

गोकुलधाम के एक अन्य साधु हरिकेशवदास जी कहते हैं, ‘‘स्वामिनारायण संप्रदाय ने मणिपुरी बच्चों के अनुरूप खानपान और शिक्षा की व्यवस्था की है। इन्हें पढ़ाने के लिए कुछ एनआरआई का भी सहयोग लिया जा रहा है।’’

गोकुलधाम में जो कुछ हो रहा है, उसका प्रेरक स्थल है स्वामिनारायण वड़तालधाम। यह बहुत ही दिव्य स्थल है। यहां सेवा के अनेक प्रकल्प चलते हैं। इनके अतिरिक्त वड़तालधाम की देखरेख में अन्य स्थानों पर भी सेवा और शिक्षा के अनेक कार्य चल रहे हैं। इनसे सामान्य लोगों का जीवन आसान हो रहा है। स्वामिनारायण वड़तालधाम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. संत वल्लभदास जी महाराज का मानना है कि मणिुपर में जो कुछ हो रहा है, वह देश के सामने बड़ी चुनौती है। उन्होंने यह भी कहा, ‘‘भारतवर्ष के किसी भी स्थल पर यदि कोई आपदा आती है तो सनातन हिंदू परंपरा के संरक्षण के लिए स्वामिनारायण संप्रदाय सेवा और शिक्षा प्रदान करने हेतु तत्पर रहता है। इसी भावना के अंतर्गत स्वामिनारायण संप्रदाय ने मणिुपर के बच्चों को शिक्षा देने का संकल्प लिया है।’’

संस्था के अन्य कार्य

स्वामिनारायण वड़तालधाम संचालित ‘गोकुलधाम’ की स्थापना 2004 में हुई। इसका परिसर 22 एकड़ में फैला है। यहां शिक्षा, सेवा, पर्यावरण संरक्षण, संस्कार और रोजगार के अनेक प्रकल्प चलते हैं। 2008 से यहां एक वृद्धाश्रम चल रहा है। इसमें वृद्धों की सेवा की जाती है। एक गोशाला भी है, जहां 80 गायें हैं। गोकुलधाम में पीने के पानी के लिए एक बड़ा संयंत्र लगाया गया है। यहां से प्रतिदिन आसपास के 22 विद्यालयों में पढ़ने वाले लगभग 7,000 छात्रों को पीने का पानी नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाता है। गोकुलधाम में भोजन सेवा भी चलती है।

आसपास के सरकारी अस्पतालों में भर्ती लोगों के परिजनों के लिए यहां से भोजन भेजा जाता है। प्रतिदिन भोजन पाने वालों की संख्या 125 से अधिक रहती है। गोकुलधाम के आसपास के उन 32 गांवों में औषधालय भी चलाए जाते हैं, जिनकी जनसंख्या 2000-2500 तक है, और वहां कोई निजी चिकित्सक कार्य न कर रहा हो। ऐसे ही दिव्यागों को कृत्रिम अंग जैसे हाथ, पैर आदि उपलब्ध कराए जाते हैं। इन अंगों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि ये आराम से असली अंगों की तरह मुड़ जाते हैं। यानी इन अंगों को देख कोई आसानी से यह नहीं कह सकता है कि कृत्रिम हैं।

गोकुलधाम पर्यावरण की रक्षा के लिए आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों से बांस न काटने का निवेदन करता है। किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर लोग बांस काटकर अर्थी बनाते हैं और उसी पर रखकर शव को श्मशान घाट ले जाते हैं। लोग बांस की अर्थी न बनाएं, इसके लिए गोकुलधाम स्टील की अर्थी उपलब्ध कराता है। यह संस्था दिव्यांग और अनाथ लड़कियों का सामूहिक विवाह भी कराती है। अब तक 460 लड़कियों का विवाह कराया जा चुका है। ऐसे ही लड़कियों को सेनेटरी पैड को लेकर जागरूक किया जाता है। अब तक 10,000 से अधिक लड़कियों के बीच सेनेटरी पैड का नि:शुल्क वितरण किया गया है।

गोकुलधाम उन गरीबों को चप्पल भी उपलब्ध कराता है, जो खुद चप्पल नहीं खरीद पाते। इसके लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है और जो भी राहगीर खाली पैर मिलता है, उसे चप्पल दी जाती है। ऐसे ही गरीब बुजुर्गों को सहारे के लिए छड़ी दी जाती है। गोकुलधाम सरकारी विद्यालयों में छात्रों के बीच पुस्तकें भी वितरित करता है। इसके साथ ही श्रीमद्भगवद्गीता भी बांटी जाती है।
इन कार्यों के कारण गुजरात में गोकुलधाम की एक अलग पहचान बन गई है। जब भी सेवा की बात आती है, तो लोग गोकुलधाम की चर्चा अवश्य करते हैं।

Topics: GokuldhamSwaminarayan Sampradaya Service and EducationSwaminarayan Gokuldhamश्रीमद्भगवद्गीतागोकुलधामस्वामिनारायण संप्रदाय सेवा और शिक्षास्वामिनारायण गोकुलधामSrimad Bhagavad Gita
अरुण कुमार सिंह
अरुण कुमार सिंह
समाचार संपादक, पाञ्चजन्य | अरुण कुमार सिंह लगभग 25 वर्ष से पत्रकारिता में हैं। वर्तमान में साप्ताहिक पाञ्चजन्य के समाचार संपादक हैं। [Read more]
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

पुस्तक का लोकार्पण करते (बाएं से) डॉ. शाम लाल कठपालिया,श्रीमती गीता कठपालिया,
श्री आलोक कुमार, श्री इंद्रेश कुमार और बाबा भूपिंदर सिंह पटियाला

‘किसी का अहित न करना ही सबसे बड़ी निरोगता’

Srimad Bhagavad Geeta

श्रीमद्भगवद्गीता क्यों दुनिया भर के विश्वविद्यालय पढ़ा रहे हैं? जानें इसकी वैश्विक मान्यता

श्रीमद्भगवद्गीता

श्रीमद्भगवद्गीता और भरत मुनि का नाट्यशास्त्र अब यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में अंकित

प्रदर्शनी का अवलोकन करते संत

नार में विज्ञान प्रदर्शनी

गीता जयंती पर विशेष : पलायन से पुरुषार्थ का प्रेरणा गीत है ‘श्रीमद्भगवद्गीता’

हरिद्वार स्थित हर की पैड़ी, जहां संस्कृति की ‘गंगा’ निरंतर बहती है

संस्कृति के सनातन संस्कार

Load More

ताज़ा समाचार

Rajkot Nandini Bosamiya Suicide Case Aslam Hussein Sama Live In Partner Torture Investigation

“पापा मैं जिंदगी की जंग हार गई हूं”: राजकोट में मुस्लिम प्रेमी का टॉर्चर और हिंदू लड़की की मौत, परिजनों को हत्या का शक

Rahul Gandhi

‘कन्फ्यूजन’ या राजनीतिक आरोपों की जल्दबाजी? राहुल गांधी का बयान पर खेद, लेकिन सवाल बरकरार !

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने मानहानि मामले में हाईकोर्ट में लिखित आवेदन देकर बयान पर जताया खेद

50 Years of Emergency India Sunil Ambekar Ram Bahadur Roy Patna Seminar RSS

आपातकाल की सबसे बड़ी सीख : जागरूक समाज ही लोकतंत्र का वास्तविक प्रहरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

रानी दुर्गावती के नाम पर होगा जबलपुर एयरपोर्ट का नाम, केन्द्र को भेजेंगे प्रस्ताव : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

maharashtra government considers printing bride groom dob on wedding cards

महाराष्ट्र में बाल विवाह पर कड़ा प्रहार: शादी के कार्ड पर छपेगी दूल्हा-दुल्हन की जन्मतिथि! सरकार ला रही नया नियम

israel will not withdraw from southern lebanon defence minister israel katz

‘अमेरिका कहेगा, तब भी नहीं हटेंगे’ : दक्षिणी लेबनान पर इज़राइल का बड़ा एलान

rashtra sevika samiti praveen shiksha varg concludes nagpur shanta kumari

“वैश्विक संघर्षों के बीच हिंदू जीवन-दृष्टि ही दिखाएगी शांति का मार्ग” : प्रमुख संचालिका शांता कुमारी

AAP MLA Chaitar Vasava Bharuch Court Summons Bharuch Police Case Investigation

जेल में बंद AAP विधायक चैतर वसावा की मुश्किलें और बढ़ीं: अब भरूच कोर्ट ने भेजा समन; पुलिस की बदनामी करने का आरोप!

howrah shibpur tmc leader attacks-bjp supporting locality manoj khan

हावड़ा: शिवपुर में TMC नेता की अगुवाई में हुई भारी बमबाजी और फायरिंग, भाजपा नेता थे निशाना, जमकर लगे मजहबी नारे

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies