
इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए खाएं ये चीजें
Immunity Booster Foods: सर्दी का मौसम दस्तक दे चुका है, सुबह-शाम हल्की ठंड पड़नी शुरू हो चुकी है। सर्दी का मौसम अपने साथ कई तरह के संक्रमण और बीमारियां लेकर आता है। इस मौसम में खांसी, बुखार, सर्दी और कई अन्य बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में अगर आपका इम्यून सिस्टम मजबूत रहेगा तो आप कई बीमारियों का शिकार होने से बच सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे जिन्हें आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में नट्स को शामिल कर सकते हैं। नट्स में भरपूर मात्रा में विटामिन होते हैं। जैसे- बादाम, अखरोट, काजू आदि को शामिल कर सकते हैं, इन सभी में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन पाए जाते हैं।
आप अपने डाइट में ब्रोकली, साबुत अनाज और पालक को शामिल कर सकते हैं, इसमें आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये सभी चीजें इम्यूनिटी बढ़ाने में बहुत मददगार हैं।
हल्दी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। यह एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है, जो इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक है। आप चाहें तो दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए आप अपनी डाइट में एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर चीजों को शामिल कर सकते हैं। आप अदरक, लहसुन, प्याज आदि चीजों को शामिल करके अपनी इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं। अदरक आपको संक्रमण से बचाने में भी मददगार है।
इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आप नारियल पानी पी सकते हैं, इसके अलावा आप संतरा, सेब, अंगूर, अनार आदि का सेवन कर सकते हैं।