अगस्त का दर्द
June 24, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत जम्‍मू एवं कश्‍मीर

अगस्त का दर्द

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना ही नहीं, चीनी नागरिक भी बलूच लड़ाकों के निशाने पर हैं। 13 अगस्त की सुबह बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ग्वादर पोर्ट सिटी में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) से जुड़े चीनी इंजीनियरों के काफिले पर दो फिदायीन हमले किए।

Written byअरविन्दअरविन्द
Aug 22, 2023, 07:35 am IST
in जम्‍मू एवं कश्‍मीर

अगस्त के दूसरे हफ्ते के दौरान बलूच लड़ाकों ने सैन्य ठिकानों कई हमले किए। उन्होंने ग्वादर में सीपीईसी परियोजना से जुड़े चार चीनी इंजीनियरों को निशाना बनाया

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना ही नहीं, चीनी नागरिक भी बलूच लड़ाकों के निशाने पर हैं। 13 अगस्त की सुबह बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ग्वादर पोर्ट सिटी में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) से जुड़े चीनी इंजीनियरों के काफिले पर दो फिदायीन हमले किए। इसमें 4 चीनी इंजीनियर और उनकी सुरक्षा में तैनात पाकिस्तानी सेना के 9 जवान मारे गए।

काफिले में 20 से अधिक चीनी नागरिक थे, जो हवाईअड्डे से ग्वादर पोर्ट सिटी जा रहे थे। उनकी सुरक्षा में बख्तरबंद सहित 8 वाहनों में सेना और पुलिस के जवान तैनात थे। दो घंटे तक चली गोलीबारी में कई अन्य भी घायल हुए, लेकिन चीन और पाकिस्तान ने हताहतों का आंकड़ा दबा दिया। बीएलए ने चेतावनी दी है कि 90 दिन में चीन ने क्षेत्र में अपनी परियोजनाएं बंद नहीं कीं, तो वह हमले तेज कर देगा।

बलूचिस्तान में अगस्त के दूसरे सप्ताह में जो हुआ, वह अप्रत्याशित नहीं था। पाकिस्तान की सरकार और सेना जानती थी कि 11 से 14 अगस्त के बीच बलूच लड़ाके सैन्य व प्रशासनिक ठिकानों को निशाना बना सकते हैं। इसके बावजूद कई ठिकानों पर हुए हमले से साफ है कि बलूच लड़ाके सेना का मनोबल तोड़ने में काफी हद तक सफल रहे हैं। बलूच लड़ाकों ने उस समय हमले किए, जब सेना पाकिस्तान के बनने के जश्न की तैयारी कर रहे थे। बलूचों ने मश्के, गिच, जाहू, पीरंदर, मलार, शेपुक और कोलवाह में सैन्य छावनियों व चौकियों को निशाना बनाया।

‘‘हम यह कैसे बर्दाश्त कर सकते हैं कि वे हमारी जमीन पर अपनी पैदाइश का जश्न मनाएं? पाकिस्तान ने आजाद बलूचिस्तान पर कब्जा करके तमाम करारों की बेअदबी की। न तो हम इसे भूल सकते हैं और न उन्हें भूलने देंगे।’’
– कमाल बलोच, सचिव, बीएनएम

हमलों का सिलसिला 12 अगस्त की रात 8 बजे पंजगुर जिले के गिच स्थित कहन सैन्य छावनी पर हमले से शुरू हुआ। हमले में रॉकेट का भी इस्तेमाल किया गया, जिसमें एक सैन्य अधिकारी मारा गया और एक अन्य घायल हुआ। रात 10:30 बजे केच जिले के शेपुक में बराग की पहाड़ियों पर बनी सैन्य छावनी पर हमला हुआ। यहां भी लड़ाकों ने रॉकेट और स्वचालित हथियारों से हमला बोला, जिसमें एक जवान मारा गया और एक घायल हुआ।

13 अगस्त को अवारान जिले में चार सैन्य ठिकानों पर हमले हुए। शाम 7:00 बजे जिले के नोनदारा जाहू इलाके में सेना की चौकी पर फिर रॉकेट से हमला हुआ, जिसमें दो जवान मारा गया और एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरा हमला रात 8:00 बजे मश्के के मलिशबंद इलाके की सैनिक छावनी पर हुआ। यहां काफी देर तक बलूच लड़ाकों और सेना के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें दो जवानों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। रात 9:00 बजे केच के पीरंदर में सैन्य छावनी पर हुए हमले में सेना का एक जवान मारा गया और एक घायल हुआ। रात 10:00 बजे अवारान की मलार सैनिक छावनी पर हमला हुआ, जिसमें दो जवान मारे गए और एक गंभीर रूप से घायल हुआ।

गहरी टीस अगस्त की

दरअसल अपनी आजादी की लड़ाई लड़ रहे बलूचों के पास इसकी बड़ी ‘वाजिब वजह’ है। पाकिस्तान का जन्म 14 अगस्त, 1947 को हुआ, लेकिन उसके पहले ही यानी 11 अगस्त, 1947 को अंग्रेज एक अलग देश के तौर पर बलूचिस्तान के अस्तित्व को स्वीकार चुके थे। इसके लिए कलात को लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी थी। कलात के खान ने इसकी पैरवी के लिए जिन्ना को अपना वकील नियुक्त किया था और मुकदमा जीतने पर उनकी झोली हीरे-जवाहरात से भर दी थी।

इसलिए अगस्त का दूसरा सप्ताह बलूचों के लिए दोहरे दर्द की तरह है- एक तो बड़ी मेहनत के बाद 11 अगस्त को पाई आजादी बेकार हो गई और दूसरा, चंद दिनों बाद ही उस देश का अपने जन्म का जश्न मनाना, जिसने जबरदस्ती उस पर कब्जा किया। यह बलूचों के लिए जले पर नमक छिड़कने जैसा है। बलूचिस्तान नेशनल मूवमेंट के वरिष्ठ संयुक्त सचिव कमाल बलोच कहते हैं, ‘‘हम यह कैसे बर्दाश्त कर सकते हैं कि वे हमारी जमीन पर अपनी पैदाइश का जश्न मनाएं? पाकिस्तान ने आजाद बलूचिस्तान पर कब्जा करके तमाम करारों की बेअदबी की। न तो हम इसे भूल सकते हैं और न उन्हें भूलने देंगे।’’

नहले पर दहला

पाकिस्तानी सेना ने बलूचों के हमलों से बचने की पूरी कोशिश की। इसके लिए उसने बलूचिस्तान में जगह-जगह खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बनाई तथा तरह-तरह से इसमें आम लोगों को शामिल करने की कोशिश की। सेना का मानना था कि अगर इन कार्यक्रमों में आम लोग शामिल होंगे तो फौज बलूच लड़ाकों के हमलों से बच जाएगी, क्योंकि बलूच अपने लोगों को नहीं मारेंगे। लेकिन यह रणनीति काम नहीं आई। बलूच लड़ाकों ने पहले ही आम लोगों को आगाह कर दिया था कि वह सेना के झांसे में न आएं। वे इन समारोहों को निशाना बनाने जा रहे हैं।

वैसे भी, 14 अगस्त को किसी भी सरकारी समारोह के प्रति आम बलूचों में एक तरह से बेरुखी ही रहती है। इसी को देखते हुए सेना ने कुछ जगहों पर जबरदस्ती लोगों को समारोह स्थल पर ले जाने का फैसला किया। इसका अंदाजा बलूचों को भी था, इसीलिए उन्होंने खास तौर पर 14 अगस्त की फौजी तैयारियों के समय सेना की छावनियों और चौकियों पर ताबड़तोड़ हमले किए। बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट के प्रवक्ता मेजर ग्वाहरम बलोच कहते हैं, ‘‘पाकिस्तानी फौज बेकसूर बलूचों को ‘ह्यूमन शील्ड’ की तरह इस्तेमाल करना चाह रही थी ताकि हमारे हमलों से बच सके। लेकिन उनकी सारी होशियारी धरी रह गई। हमने सैनिकों पर हमले भी किए और बेकसूर बलूचों को नुकसान भी नहीं होने दिया।’’

‘‘हर चीज की एक कीमत होती है। अगर आप आग से खेलेंगे तो आपको इसके लिए भी तैयार रहना होगा कि आपके हाथ भी जल सकते हैं। चीनियों के साथ वही हो रहा है। मुझे नहीं लगता कि इसे वह या पाकिस्तान टाल सकता है। समय-समय पर उसे इस तरह का नुकसान तो उठाना होगा।’’  – पुतन ग्वादरी

आजादी की प्रतिबद्धता

सेना पर हमला करने वाले बलूच लिबरेशन फ्रंट ने बलूच लड़ाकों के अलग-अलग रैंक बना रखे हैं। इन हमलों में लेफ्टिनेंट कामरान और सेकंड ले. जाफर की जान जाने की बात संगठन ने स्वीकार की है। कामरान ऐसे परिवार से आते हैं जो बलूच आंदोलन से जुड़ा रहा। उनके पिता गुलाम मुस्तफा बलोच को पाकिस्तानी फौज ने 25 मई, 2013, जबकि उनके बड़े भाई इरफान को 28 सितंबर, 2020 को मार डाला था।

सना के नाम से लोकप्रिय जाफर ग्वादर में बीएलएफ के नेटवर्क की अहम कड़ी थे। 2014 में संगठन में शामिल होने वाले जाफर का नाम सेना पर हुए कई हमलों से जुड़ा। उनका परिवार भी बलूच आंदोलन से जुड़ा रहा है और परिवार के कई सदस्यों ने सेना से लड़ते हुए अपनी जान दी है। इनमें प्रमुख रहे एसा शीरा, समीर, सना सौगत आदि। उन्हें ग्वादर के ‘शम्बी इस्माइल मेताग’ में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए व उनकी कब्र पर आजाद बलूचिस्तान का झंडा लगाकर अपने ‘शहीद’ को श्रद्धांजलि दी।

‘‘पाकिस्तानी फौज बेकसूर बलूचों को ‘ह्यूमन शील्ड’ की तरह इस्तेमाल करना चाह रही थी ताकि हमारे हमलों से बच सके। लेकिन उनकी सारी होशियारी धरी रह गई। हमने सैनिकों पर हमले भी किए और बेकसूर बलूचों को नुकसान भी नहीं होने दिया।’’

बलूच खास तौर पर सीपीईसी के खिलाफ रहे हैं और उन्होंने समय-समय पर चीनी नागरिकों को निशाना बनाकर अपना गुस्सा जताया भी है। 13 अगस्त को ग्वादर में चीनी नागरिकों के काफिले पर हमले में आईईडी का इस्तेमाल किया गया। अपने नागरिकों पर हमलों को लेकर चीन ने इस बार भी पाकिस्तान से नाराजगी जताई। राजनीतिक कार्यकर्ता पुतन ग्वादरी कहते हैं, ‘‘हर चीज की एक कीमत होती है। अगर आप आग से खेलेंगे तो आपको इसके लिए भी तैयार रहना होगा कि आपके हाथ भी जल सकते हैं। चीनियों के साथ वही हो रहा है। मुझे नहीं लगता कि इसे वह या पाकिस्तान टाल सकता है। समय-समय पर उसे इस तरह का नुकसान तो उठाना होगा।’’

इसमें दो राय नहीं कि अगस्त में इस तरह के हमले प्रत्याशित थे। पाकिस्तानी हुकूमत और बलूच लड़ाकों के बीच 1948 से जो जोर-आजमाइश का दौर शुरू हुआ, उसमें इस बार बाजी बलूचों के हाथ रही, क्योंकि वह उम्मीद के मुताबिक एक के बाद एक कई हमले करने में कामयाब रहे और पाकिस्तानी सेना इसे रोक पाने में विफल रही।

Topics: Putan GwadariBalochs made MashkeGichपुतन ग्वादरीJahuगिचPirandarजाहूMalarपीरंदरShepukमलारWajib WazahशेपुकPakistan Azad Balochistanवाजिब वजहपाकिस्तान ने आजाद बलूचिस्तानpain of august
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

No Content Available
Load More

ताज़ा समाचार

मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

एफआईएच प्रो लीग : हॉकी में भारत की शानदार जीत, पाकिस्तान को 4-3 से हराया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

UCC : मप्र में 90 फीसद से अधिक नागरिक यूसीसी के पक्ष में, अल्पसंख्यक समुदाय का भी बड़ी संख्या में समर्थन

देवेंद्र फडणवीस

UCC : उत्तराखंड, गुजरात और असम के बाद महाराष्ट्र में भी लागू होगा यूनिफार्म सिविल कोड, सरकार ने शुरू की प्रक्रिया

ख्वाजा आसिफ, पाकिस्तानी रक्षा मंत्री

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की धमकी पर भारत का करारा जवाब, PoJK का जिक्र कर लगाई लताड़

आप विधायक चैतर बसावा

गुजरात: AAP विधायक को 7 साल की सजा, बने कैदी नंबर 90888, नहीं लड़ पाएंगे 6 साल तक चुनाव

भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब

भगवंत मान के वीडियो को फर्जी साबित करने के लिए 10 लाख रुपए में बनी थी फोरेंसिक रिपोर्ट, 2 आरोपी गिरफ्तार

Shyama Prasad Mukherjee की मौत की जांच से Nehru क्यों डरे?

dr Shyama prasad Mukharjee mystirious death

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की रहस्यमयी मौत की अबूझ पहेली

गिरफ्तारी, अत्याचार और भय के माहौल में गुजरती थी रातें – hitler gandhi

महबूबा मुफ्ती

खीर भवानी मंदिर में महबूबा मुफ्ती: क्या उन कुछ लोगों के नाम बताएंगी,  जिन्होंने हिंदुओं के खिलाफ मस्जिदों से नारे लगवाए

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies