नैनीताल: कैंची धाम आश्रम में अब छोटे वस्त्रों को पहने हुए आप प्रवेश नही लें पाएंगे। इस बारे में धाम प्रबंधकों द्वारा दिशा निर्देश जारी करते हुए, परिसर में बोर्ड लगा दिए गए हैं।
प्रबंधकों द्वारा बाबा निब करोरी की प्रतिमा के दर्शन करने आने वालों के द्वारा मंदिर परिसर में फोटो खींचे जाने पर भी पाबंदी लगा दी गई है, ऐसा इसलिए भी किया गया है कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ फोटो खींचने में ज्यादा समय लगा रही है और इससे वहां अव्यवस्था फैल रही है।
मंदिर परिसर में युवक युवतियां मर्यादित वस्त्रों में प्रवेश ले इसके लिए विशेष तौर पर आग्रह किया जा रहा है। इसके लिए मंदिर परिसर के बाहर वैकल्पिक वस्त्रों की भी व्यवस्था की गई है।
कैंची धाम में प्रतिदिन पांच से आठ हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, शनिवार और रविवार को ये संख्या दो गुनी हो जाती है। जिला प्रशासन ने यहां वाहन पार्किंग की सुविधा बढ़ाने के लिए भूमि अधिग्रहित की है साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग को भी चौड़ा करने के प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है।

















