नूंह हिंसा के पीछे एक बड़ा गेम प्लान, हरियाणा के गृह मंत्री ने कहा – जिस तरह से मोर्चाबंदी की गई उसकी हो रही है जांच

पहाड़ों के ऊपर मोर्चे बनाए गए, एंट्री प्वाइंट पर मोर्चे बनाए गए, इसके पीछे एक बड़ा गेम प्लान है। लोग मंदिरों के बगल की पहाड़ियों पर चढ़ गए, उनके हाथों में लाठियां थीं, गोलियां चल रही थीं

Published by
Panchjanya

नई दिल्ली। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि नूंह हिंसा को लेकर जांच जारी है। जिस तरह से मोर्चेबंदी की गई, पहाड़ों के ऊपर मोर्चे बनाए गए, एंट्री प्वाइंट पर मोर्चे बनाए गए, इसके पीछे एक बड़ा गेम प्लान है। लोग मंदिरों के बगल की पहाड़ियों पर चढ़ गए, उनके हाथों में लाठियां थीं और प्रवेश बिंदुओं पर इकट्ठा हो गए, यह सब एक उचित योजना के बिना संभव नहीं है। गोलियां चल रही थीं, कुछ लोगों ने हथियारों का भी इंतजाम कर रखा था। ये सब एक योजना का हिस्सा है। इन्हें कोई न कोई लेकर आया है। गहन जांच किए बिना हम किसी शीघ्र निष्कर्ष पर नहीं पहुंचेंगे। हम इसकी पूरी गहराई तक जाएंगे। अनिल विज ने ये भी बताया कि कर्फ्यू में ढील दी जा रही है। हालात सुधरने के बाद इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।

नूंह में पुलिस तैनात है। अब तक 102 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और 202 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 80 लोगों को हिरासत में लिया गया है। अनिल विज ने कहा कि निर्दोष को सजा न मिले और दोषी न छूटे, इस सिद्धांत पर पुलिस कार्य कर रही है। इसलिए पुख्ता सबूत इकट्ठा करके इस पर कार्रवाई की जानी है और एक भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। विज ने बताया कि मौलवियों से भी बातचीत की गई है और मौलवियों ने आह्वान किया है कि घर पर ही नमाज पढ़ी जाए। अगर वे ऐसा करते हैं, तो बहुत ही अच्छी बात है। सोशल मीडिया के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की निगरानी व स्कैंनिग के लिए गृह विभाग के विशेष सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है, जो सोशल मीडिया को स्कैन करेगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

नूंह हिंसा के बाद हरियाणा पुलिस का बड़ा एक्शन, रोहिंग्याओं की 200 झुग्गियों पर चला बुलडोजर

नूंह हिंसा : दंगाइयों ने महिला जज की कार को किया आग के हवाले, वर्कशॉप में छिपकर तीन साल की मासूम के साथ ऐसे बचाई जान

नूंह हिंसा : कट्टरपंथियों ने अस्पताल में भी की हैवानियत, धर्म पूछकर की मारपीट, 3 साल की बच्ची को भी नहीं छोड़ा

हरियाणा नूंह हिंसा: जिहादियों ने पहाड़ी पर चढ़कर घेर लिया, लग रहे थे अल्लाह हू अकबर के नारे, लगा पाकिस्तान में आ गए

Share

Recent News