Pakistan: शाहबाज के रक्षा सहायक ने माना, भारत में भेजते हैं ड्रोन से ड्रग्स
August 4, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम विश्व

Pakistan: शाहबाज के रक्षा सहायक ने माना, भारत में भेजते हैं ड्रोन से ड्रग्स

पाकिस्तान की तरफ से भारत की आशंका को सही साबित करती यह स्वीकारोक्ति प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के विशेष रक्षा सहयोगी मलिक मोहम्मद अहमद खान द्वारा टेलीविजन के पर्दे पर की गई है

Written byPanchjanyaPanchjanya
Jul 29, 2023, 12:33 pm IST
in विश्व
मलिक मोहम्मद अहमद खान

मलिक मोहम्मद अहमद खान

भारत के पंजाब प्रांत में पिछले लंबे समय से सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से नशीले पदार्थ पहुंचने को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क थीं। उनकी नजर सीमा पार पाकिस्तान में बैठे नशे के तस्करों और पाकिस्तान सरकार से उनकी मिलीभगत पर थी। ऐसे अनेक तथ्य मिले हैं जो संकेत करते हैं कि पंजाब में युवाओं और उग्रपंथियों को नशे में डुबोकर उनसे भारत विरोधी हरकतें कराई जाएं।

यही वजह है कि पंजाब में लंबे समय तक रही शांति के बाद, आआपा सरकार के आने के बाद से देशद्रोहियों के हौसले बुलंद हैं। पाकिस्तान का रक्षा तंत्र और उसकी सहायक आईएसआई भी कथित तौर पर खुश है कि सीमा से सटे पंजाब में ऐसी भ्रष्ट और लापरवाह सरकार काम कर रही है। उन्होंने पंजाब के रास्ते भारत विरोधी गतिविधियां तेज कर दी हैं। नशे की तस्करी को लेकर तो प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के एक वरिष्ठ सहायक ने टेलीविजन स्क्रीन पर स्वीकारा है कि पाकिस्तान से भारत के पंजाब में ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थ भेजे जाते हैं।

एक ताजा टेलीविजन साक्षात्कार में प्रधानमंत्री शाहबाज के सहायक, पाकिस्तान के वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने माना है कि पाकिस्तान के नशे के तस्कर भारत में नशीले पदार्थ भेजने के लिए ड्रोन का प्रयोग करते आ रहे हैं, जो इधर बढ़ गया है। एक तरह से पाकिस्तान सरकार की तरफ से यह पहली स्वीकारोक्ति है कि वहां से भारत में नशीले पदार्थ भेजे जाने के लिए उच्च तकनीकी साधनों का प्रयोग हो रहा है।

पाकिस्तान का रक्षा तंत्र और उसकी सहायक आईएसआई भी कथित तौर पर खुश है कि सीमा से सटे पंजाब में ऐसी भ्रष्ट और लापरवाह सरकार काम कर रही है। उन्होंने पंजाब के रास्ते भारत विरोधी गतिविधियां तेज कर दी हैं।

पाकिस्तान की तरफ से भारत की आशंका को सही साबित करती यह स्वीकारोक्ति इसलिए मायने रखती है क्योंकि यह खुद प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के विशेष रक्षा सहयोगी मलिक मोहम्मद अहमद खान द्वारा टेलीविजन के पर्दे पर की गई है। खान ने हाल में भारत के पंजाब से सीमा पार सटे शहर कसूर में एक साक्षात्कार में पाकिस्तान की इस गहरी साजिश का खुलासा किया है। उन्होंने यह बात पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर को एक साक्षात्कार में बताई है।

यहां बता दें कि यही खान सूबे की विधानसभा में कसूर से निर्वाचित सदस्य हैं। इस साक्षात्कार के बारे में 17 जुलाई को हामिद मीर ने एक ट्वीट किया था। उसमें साक्षात्कार का वीडियो साझा किया गया था। अहमद खान से मीर ने कसूर में सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर एक सवाल पूछा तो उसके जवाब में अहमद खान ने यह बात बोल दी। अब ये कड़वा सच उन्होंने जानबूझकर स्वीकारा है या किसी और वजह से, यह तो वक्त ही बताएगा।

मीर के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, ”अभी हाल में दो ऐसी घटनाएं हुई हैं, जहां दो ड्रोन पर 10—10 किलो हेरोइन बांधकर सीमा पार फेंकी गई है।” उनके अनुसार, वहां की ‘एजेंसियां इसे काबू करने की कोशिश’ में हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो को साझा करते हुए हामिद ने लिखा है, “प्रधानमंत्री के एडवाइजर मलिक मुहम्मद अहमद खान का बड़ा खुलासा। हेरोइन पहुंचाने के लिए तस्कर पाकिस्तान-भारत सरहद के पास कसूर के बाढ़ से घिरे इलाकों में ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने बाढ़ में घिरे लोगों के पुनर्वास के लिए स्पेशल पैकेज की मांग की है, उन्हें डर है कि ऐसा न हुआ तो ये बाढ़ पीड़ित तस्करी के इस काम से जुड़ जायेंगे। खान के अनुसार, पैकेज न मिलने की सूरत में बाढ़ के सताए लोगों का नशे की तस्करी में जुट जाने का खतरा है।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की सीमा पर मौजूद कसूर शहर भारत के पंजाब के खेमकरण तथा फिरोजपुर के ठीक दूसरी तरफ पढ़ता है। पंजाब पुलिस ने इस महीने के शुरू में ही जो आंकड़े जारी किए हैं वे बहुत चौंकाने वाले हैं। सिर्फ फिरोजपुर जिले में ही जुलाई 2022-2023 में एनडीपीएस कानून के अंतर्गत 795 रिपोर्ट दर्ज हुई हैं।

नशे की तस्करी से जुड़े आंकड़े बताते हैं कि ज्यादातर नशीले पदार्थ पंजाब के पाकिस्तान की सीमा से सटे जिलों से जब्त की गई हैं। मीडिया में आई रिपोर्ट बताती हैं कि पंजाब में तैनात बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी भारत ने कई मौकों पर पाकिस्तान से इस मुद्दे पर गौर करने को कहा है। लेकिन इसके बाद भी ड्रोन के जरिए सीमा पार से नशे और हथियारों की तस्करी रुकी नहीं है। सूत्रों के अनुसार, इस एक साल की बात करें तो पंजाब के सिर्फ सीमा से सटे इलाकों से ही 260 किलो हेरोइन, 19 हथियार, 30 मैगजीन, 470 चक्र गोला-बारूद तथा 30 पाकिस्तानी ड्रोन जब्त किए जा चुके हैं।

पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर का कहना है कि अहमद खान ने जो कहा, वह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हो रही नशे और हथियारों की तस्करी की पहली स्वीकारोक्ति है। पाकिस्तान सरकार की ओर से पहली बारी किसी जिम्मेदार व्यक्ति ने ऐसी बात स्वीकारी है जिसे भारत की सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से जानती हैं और शिकायत कर चुकी हैं।

हामिद मीर का यह भी कहना है कि मलिक मोहम्मद अहमद खान कसूर से विधानसभा सदस्य हैं और पाकिस्तान में सत्ता और सैन्य अधिष्ठानों के काफी निकट हैं। हामिद मीर ने बताया कि वे कसूर के दौरे पर थे जिसके तीन तरफ भारत के इलाके हैं। वहां के गांव वालों ने बताया कि उस इलाके में उनके मोबाइल में सिग्नल नहीं आते। इसी क्रम में गांव वालों ने ड्रोन के आने—जाने तथा पाकिस्तान से भारत की तरफ नशीले पदार्थ भेजने की जानकारी दी थी। खान ने भी उन्हें बताया था कि सीमा के आर—पार ड्रोन की उस आवाजाही की वजह से सुरक्षा एजेंसियां यहां के मोबाइल सिग्नल जाम कर देती हैं।”

Topics: ISImirinterviewअहमद खानड्रोनahmadkhanDronekasoorIndiaislamabadpunjabsecuritydrugsपाकिस्तानborderPakistanhamidweaponstv
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

पंजाब में पेपर लीक को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

मणिपुर में 29 हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, 2.5 किलो संदिग्ध ब्राउन शुगर संग एक गिरफ्तार

ai generated image

जंतर-मंतर प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, FRS कैमरों से 2500+ आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों की पहचान

AI generated image

भुखमरी कम करने में भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा हीरो, UN रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

BIMSTEC बैठक में भारत के एनएसए अजीत डोवल

BIMSTEC का नेता भारत, New Delhi बैठक में NSA Doval ने कहा-खतरे अनेक समाधान एक-सहयोग और समन्वय

Explainer: भारत को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाने का रोडमैप, MODI की टेक क्रांति, बूम पर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग

Load More

ताज़ा समाचार

आज का श्लोक : स्वदेशे कष्टमापन्ने उदासीनास्तु ये नराः

आज का राशिफल

4 अगस्त राशिफल: आज किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे बरतनी होगी सावधानी

बड़ी संख्या में श्रद्धालु कर रहे हैं चारधाम यात्रा।

विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बन रहा उत्तराखंड, चारधाम समेत अन्य मंदिरों में रिकॉर्ड श्रद्धालु, PM मोदी का जताया आभार

कटक में जगद्गुरु कृपालु विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपटि, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी , स्वामी मुकुंदानंद।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कटक में जगद्गुरु कृपालु विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया, युवाओं को सशक्त बनाने पर दिया जोर

राष्ट्रमंडल खेल में भारतीय महिला खिलाड़ियों का स्वर्णिम सफर

राष्ट्रमंडल खेल 2026: भारत के 13 में से आठ स्वर्ण महिलाओं के नाम, ‘नारी शक्ति’ बनी भारतीय अभियान की ताकत

मुख्तार गैंग के शार्प शूटर अंगद राय पर शिकंजा, 9.50 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

मुख्तार गैंग के शार्प शूटर अंगद राय पर शिकंजा, 9.50 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

Uttarakhand kanwar yatra

कांवड़ियों का सैलाब बढ़ने से पहले पुलिस ने कसी कमर, कैमरों के जरिए कंट्रोल रूम से शहर-देहात की परखी निगरानी

देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू, जबरन कन्वर्जन कराने पर 10 साल तक की सजा

भारत के दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा, भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी ऊषा और गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी की मौजूदगी में राष्ट्रमंडल ध्वज भारत को सौंपा गया।

राष्ट्रमंडल खेल का भव्य समापन, 2030 की मेजबानी भारत को सौंपी गई

मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ

यूपी में अवैध खनन पर यूपी सरकार का डिजिटल प्रहार

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies