नई दिल्ली। श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी अनंतिम पेरोल आंकड़ों के अनुसार कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने मई, 2023 में अपनी योजना के तहत 20.23 लाख नए कर्मचारियों को जोड़ा है। 2023 के मई महीने में ईएसआईसी की सामाजिक सुरक्षा छतरी के तहत लगभग 24,886 नए प्रतिष्ठानों को पंजीकृत किया गया है, जिससे अधिक कवरेज सुनिश्चित हुआ है।
आंकड़े ये भी दर्शाते हैं कि देश के युवाओं के लिए अधिक नौकरियां पैदा हुई हैं, क्योंकि मई महीने के दौरान जोड़े गए कुल 20.23 लाख कर्मचारियों में से 25 वर्ष तक के आयु समूह वाले 9.40 लाख कर्मचारी नए पंजीकरणों का अधिकतम हिस्सा हैं, जो कि जुड़ने वाले कुल कर्मचारियों का 47 प्रतिशत हैं।
मई 2023 के वेतन आंकडों के लिंगानुसार विश्लेषण के मुताबिक 3.96 लाख महिला सदस्य भी इसमें शामिल हो चुकी हैं। इसके अलावा मई महीने में कुल 71 ट्रांसजेंडर कर्मचारी ईएसआई योजना के तहत पंजीकृत हुए हैं। यह दिखाता है कि ईएसआईसी समाज के हर वर्ग को अपने लाभ प्रदान करने के प्रति समर्पित है। वेतन संबंधी यह आंकड़े अस्थायी हैं, क्योंकि आंकड़ों में बदलाव लगातार जारी रहता है।
(सौजन्य सिंडिकेट फीड)














-120x86.jpg)