सड़क निर्माण में नया कीर्तिमान
August 24, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

सड़क निर्माण में नया कीर्तिमान

तेज रफ्तार सड़कें बनाने में भारत ने चीन, जापान और अमेरिका को पछाड़ कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद-अलीगढ़ के बीच 112 किलोमीटर सड़क 100 घंटे में बनकर तैयार हुई

Written byअनुरोध भारद्वाजअनुरोध भारद्वाज
Jun 1, 2023, 08:30 am IST
inभारत, उत्तर प्रदेश
एनएच-34 पर सड़क निर्माण में जुटे श्रमिक

एनएच-34 पर सड़क निर्माण में जुटे श्रमिक

भारत के सड़क अवसंरचना उद्योग के समर्पण और कुशलता को दर्शाता है।

भारत तकनीक और बुनियादी ढांचा विकास में अब चीन, जापान, अमेरिका जैसे विकसित देशों को भी पीछे छोड़ रहा है। साथ ही, नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। बीते दिनों भारत ने गाजियाबाद-अलीगढ़ एक्सप्रेस-वे के बीच बिना यातायात बाधित किए राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर 100 घंटे में 112.5 किलोमीटर सड़क बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क निर्माण में जुटी टीम को बधाई दी।

दादरी से खुर्जा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-34 (पुराना एनएच-91) को चार से छह लेन का बनाया जा रहा है, जिसे नवंबर 2023 तक पूरा किया जाना है। खास बात है कि गाजियाबाद और अलीगढ़ के बीच सड़क रिकॉर्ड समय में ही नहीं बना, बल्कि इसमें पर्यावरण का भी पूरा ख्याल रखा गया। पूरी सड़क पुनर्चक्रित सामग्री से बनी है। 90 प्रतिशत पुरानी कंक्रीट (पेवमेंट) को रिसाइकिल कर प्रयोग में लाया गया, जिससे प्रदूषण कम हुआ और पैसे की भी बचत हुई है।

विश्व रिकॉर्ड बनने पर प्रसन्नता जताते हुए हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि 100 घंटे में 100 किमी. बिटुमिन्स कंक्रीट बिछाना, भारत के सड़क अवसंरचना उद्योग के समर्पण और कुशलता को दर्शाता है। एनएच-34 का गाजियाबाद-अलीगढ़ खंड 118 किमी. लंबा है। यह गाजियाबाद और अलीगढ़ के घनी आबादी वाले क्षेत्रों के बीच अहम परिवहन लिंक की भूमिका तो निभाता ही है, दादरी, गौतमबुद्ध नगर, सिकंदराबाद, बुलंदशहर और खुर्जा सहित तमाम कस्बों और शहरों को एक-दूसरे से जोड़ता भी है। महत्वपूर्ण व्यापार मार्ग और माल की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के साथ यह औद्योगिक, कृषि क्षेत्रों और शैक्षणिक संस्थानों को जोड़कर क्षेत्रीय आर्थिक विकास में योगदान देता है।

विश्व रिकॉर्ड बनाने में क्यूब हाईवे, एलएंडटी और गाजियाबाद अलीगढ़ एक्सप्रेसवे प्रा.लि. (जीएईपीएल) ने भूमिका निभाई है। 15 मई सुबह 10 बजे अभियंताओं की टीम ने 100 घंटे में 100 किमी. सड़क बनाने का लक्ष्य रख कर काम शुरू किया। अभियंताओं की टीम का नेतृत्व करने वाले अर्पण घोष के अनुसार, अभियंताओं और कामगारों के काम को 8-8 घंटे की शिफ्ट में बांटा गया। हर शिफ्ट में कम से कम 100 अभियंताओं और 250 श्रमिकों ने काम किया।

भारत तकनीक और बुनियादी ढांचा विकास में अब चीन, जापान, अमेरिका जैसे विकसित देशों को भी पीछे छोड़ रहा है। साथ ही, नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। बीते दिनों भारत ने गाजियाबाद-अलीगढ़ एक्सप्रेस-वे के बीच बिना यातायात बाधित किए राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर 100 घंटे में 112.5 किलोमीटर सड़क बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

भीषण गर्मी में आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस की भी व्यस्था की गई, ताकि सड़क बनाने मे जुटे किसी भी साथी को जरूरत पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। सबसे बड़ी चुनौती एनएच पर एक लेन में यातायात सुचारु रखते हुए दूसरी लेन में निर्माण कार्य जारी रखना था। इस तरह 19 मई दोपहर 2 बजे तक तक टीम ने 100 किमी. से अधिक सड़क बना ली।

गडकरी ने कहा कि सड़क परियोजना में कोल्ड सेंट्रल प्लांट रीसाइक्लिंग (सीसीपीआर) तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। नवीन हरित प्रौद्योगिकी में 90 प्रतिशत पुरानी सामग्री का उपयोग किया जाता है, जो लगभग 20 लाख वर्ग मीटर सड़क की सतह के बराबर है। नई तकनीक के प्रयोग से नई सामग्री की खपत घटकर मात्र 10 प्रतिशत रह गई है।

 

विश्व रिकॉर्ड बनने पर प्रसन्नता जताते हुए 100 घंटे में 100 किमी. बिटुमिन्स कंक्रीट बिछाना, भारत के सड़क अवसंरचना उद्योग के समर्पण और कुशलता को दर्शाता है। एनएच-34 का गाजियाबाद-अलीगढ़ खंड 118 किमी. लंबा है। यह गाजियाबाद और अलीगढ़ के घनी आबादी वाले क्षेत्रों के बीच अहम परिवहन लिंक की भूमिका तो निभाता ही है, दादरी, गौतमबुद्ध नगर, सिकंदराबाद, बुलंदशहर और खुर्जा सहित तमाम कस्बों और शहरों को एक-दूसरे से जोड़ता भी है।

–नितिन गडकरी , केंद्रीय मंत्री

इससे पहले, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एचएचएआई) से जुड़ी एक कंस्ट्रक्शन कंपनी ने 8 लेन वाले दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर 24 घंटे में 2,580 मीटर लंबी कंक्रीट की सड़क बना कर रिकॉर्ड बनाया था। इससे भी पहले एनएचएआई के एक ठेकेदार ने 18 घंटे में कोलतार से 25.54 किमी. एकल सड़क बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। यह सड़क सोलापुर-बीजापुर (एनएच-52) के बीच बन रहे 4 लेन हाइवे का हिस्सा थी।

2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में विभिन्न परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। आंकड़ों के अनुसार, 2014-15 तक देश में एनएच पर प्रतिदिन लगभग 12 किमी. सड़क बनती थी, जो अब प्रतिदिन 40 किमी. तक पहुंच गई है। हाल ही में रेलवे अभियंताओं ने बरेली-मुरादाबाद के बीच महज 12 घंटे में 135 लंबा पुल बनाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। डीआरएम अजय नंदन के अनुसार, कटघर और दलपतपुर रेलवे स्टेशन के बीच 100 साल पुराने पुल को तोड़कर नया पुल बनाने के लिए केवल 12 घंटे मार्ग बाधित रहा। 200 से अधिक श्रमिकों ने इस कार्य को अंजाम दिया, जो बड़ी उपलब्धि है।

Topics: भारत तकनीकविकसित देशकोल्ड सेंट्रल प्लांट रीसाइक्लिंगभारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरणनितिन गडकरीindia technologyNitin Gadkarideveloped countriesचीनcold central recycling plantअमेरिकाnational highway authority of indiaAmericanew record in road constructionjapanनरेंद्र मोदी प्रधानमंत्रीChinaजापान
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

AI generated image

मक्का समझौता: आज ईरान के खिलाफ सुरक्षा कवच, कल किसके खिलाफ बड़ा रणनीतिक खेल?

बॉम्बे हाईकोर्ट ने नितिन गडकरी को E20 इथेनॉल डीपफेक पर अंतरिम राहत दी, सोशल मीडिया को पोस्ट हटाने का आदेश

जापान के कुमामोटो में भूकंप से 13 लोगों की मौत, शॉपिंग सेंटर में हुए धमाके में 2 महिलाओं की जान गई

काठमांडू में होने वाले तिब्बत सम्मेलन पर क्यों बौखलाया ‘चीन’? नेपाल पर प्रेशर डालकर करवा दिया ये काम

रणधीर जायसवाल, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय

भारत ने चीन के दावों को किया खारिज, कहा- संप्रभुता के मुद्दे पर सवाल उठाने का अधिकार वास्तव में भारत का

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

चीन में अब नहीं बनेंगे इमोशनल सपोर्ट देने वाले AI चैटबॉट्स, पड़ोसी देश ने क्यों उठाया ये कदम?

Load More

ताज़ा समाचार

पुरानी पेंशन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के गांव को घेरने जाते कर्मचारी

पुरानी पेंशन को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का गांव घेरने गए कर्मचारियों पर चली वाटर कैनन

भोपाल में 31वीं पावस व्याख्यानमाला के आयोजन पर पुस्तक का विमोचन करते नरेंद्र सिंह तोमर। साथ में अन्य गणमान्य।

31वीं पावस व्याख्यानमाला: भोपाल में साहित्य, अध्यात्म और सामाजिक समरसता पर जुटे विद्वान

कनॉट प्लेस से गुजरती संस्कृत शोभायात्रा

Video : संस्कृत के जयघोष से गूंज उठी दिल्ली, भव्य शोभायात्रा के साथ संस्कृत सप्ताह महोत्सव का शुभारम्भ

भारतीय वायुसेना

भारतीय वायु सेना ने पूरे किए ‘पिच ब्लैक’ और ‘उदारा शक्ति’ अभ्यास, हिंद-प्रशांत में दिखाई सामरिक ताकत

बैठक के मंच पर विराजमान हैं श्री मोहनराव भागवत और श्री दत्तात्रेय होसबाले

अखिल भारतीय समन्वय बैठक : कार्य विस्तार और संवाद पर जोर

अमित शाह, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री

राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में शामिल होंगे अमित शाह, 850 से अधिक अधिकारी करेंगे मंथन

संत समागम कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा- ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ आज देश की जरूरत

बंगाल की खाड़ी में डूबा मालवाहक जहाज

बंगाल की खाड़ी में पनामा झंडे वाला मालवाहक जहाज डूबा, चीन के 20 नागरिकों समेत 24 क्रू मेंबर थे सवार

राखी का वो इतिहास जो कम लोग जानते हैं: जब एक धागे ने पूरे बंगाल को जोड़ा

Gold Silver Price Today

Gold Rate Today: सोने में फिर आया जबरदस्त उछाल, 19 हजार रुपये महंगा हुआ भाव

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies