#TheKerlaStory : द केरल स्टोरी
September 13, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

#TheKerlaStory : द केरल स्टोरी

लव जिहाद’ का वह पहलू, जिसे जानते-समझते बहुत लोग हैं, लेकिन अधिकांश उससे आंखें मूंदे रखने में ही शायद अपनी भलाई समझते रहे हैं। अब यह सच एक फिल्म के जरिए सामने आया है।

Written byPanchjanyaPanchjanya
May 7, 2023, 11:19 am IST
inभारत, केरल, लव जिहाद

वास्तव में यह ऐसा नरसंहार है, जो एक क्षण में नहीं होता, बल्कि पूरे समाज को धीमी, दुख भरी और दर्दनाक मौत की तरफ ले जाता है। जानकारी और जागरूकता ही इससे बचाव की पहली लाइन है। और यह लाइन है- केरल स्टोरी।

इस्लामी जिहादियों के हाथों अपनी किस्मत, अस्मत, अतीत, वर्तमान और भविष्य गंवा चुकी हजारों हिन्दू-ईसाई युवतियों की कहानी। ‘लव जिहाद’ का वह पहलू, जिसे जानते-समझते बहुत लोग हैं, लेकिन अधिकांश उससे आंखें मूंदे रखने में ही शायद अपनी भलाई समझते रहे हैं। अब यह सच एक फिल्म के जरिए सामने आया है। लोगों के पास अभी भी विकल्प है- वे चाहें, तो इसे परिवार के साथ सिनेमाघरों में देख सकते हैं। वरना यही कहानी उन्हें कभी भी अपने आसपास के दायरे में, बहुत निकट के दायरे में प्रत्यक्ष भी देखने को मिल सकती है। विकल्प उनको स्वयं चुनना होगा। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ने जा रहा है कि वे इस सच का सामना राजनीतिक चश्मे से करना चाहते हैं या नहीं।

यह ‘लव जिहाद’ का वह स्वरूप नहीं है, जिसका उद्देश्य जनसंख्या के ढांचे में बदलाव लाना होता है। बल्कि यह इस बदली हुई जनसंख्या को उसके अंतिम लक्ष्य- आतंकवाद तक ले जाने वाला स्वरूप है। भारत और दुनिया भर में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए गैर मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाकर, बहला-फुसलाकर उनकी भर्ती करने वालों की एक भूल भुलैया का चित्रण।
वास्तव में इस भूल-भुलैया का सटीक चित्रण संभव ही नहीं है। इस जिहाद इंडस्ट्री के पीछे ऐसे संगठनों का जाल है जो कई देशों में फैले हुए हैं, जिनके पास बेशुमार पैसा है और जन्नत मिलने का सपना है। इसके अलावा यह इंडस्ट्री पल-पल अपना रास्ता और तरीके बदलना भी जानती है। फिर भी इस भूल-भुलैया का एक संकेत देने वाली फिल्म है केरल स्टोरी।

ऐसे बहुत से लोग मिल सकते हैं, जो ‘लव जिहाद’ की वास्तविकता को नकारने में ही अपनी समझदारी मानते हैं। कई ऐसे लोग हैं जिनके लिए ‘लव जिहाद’ शब्द का अर्थ सिर्फ राजनीतिक होता है। जो ‘लव जिहाद’ को और इस फिल्म को एक जहरीली, काल्पनिक और भ्रामक कोशिश मानते हैं। इनमें कथित मुख्यधारा का मीडिया भी शामिल है। आखिर केरल में कांग्रेस पार्टी ने फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने का आहवान किया है, कई लोगों ने अदालतों की दौड़ लगाई है। तमाम तरह की बातें कहीं हैं। वास्तविकता यह है कि यह फिल्म पर्याप्त और गहन शोध पर आधारित है। फिल्म उस स्थिति की गंभीरता का चित्रण करती है, जिसमें लड़कियों को टारगेट किया जाता है, एक बहुत सुगठित पारिस्थितिकी तंत्र द्वारा धर्मांतरण के लिए बहकाया जाता है और फिर इस्लामिक स्टेट के लिए यौनदासी के तौर पर सीरिया के संघर्ष क्षेत्रों में आतंकवादियों के मनोरंजन के लिए भेज दिया जाता है।

यह फिल्म एक साथ कई पहलुओं को सामने लाती है। पहला पहलू जाहिर तौर पर ‘लव जिहाद’ का है। दूसरा मानव तस्करी का। तीसरा आतंकवाद का। चौथा आतंकवाद की गहराई तक जड़ें जमा चुके नेटवर्क का। पांचवां भारत की अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता के लिए गंभीर होते जा रहे खतरे का। छठवां अल्हड़ उम्र में भावनाओं का शिकार होने वाली लड़कियों के शोषण और उनकी पीड़ा का। सातवां बदलती जनसंख्या की स्थिति का।

फिल्म केरल पर है, लेकिन यह कहानी सिर्फ केरल की नहीं है। यह एक विकराल अंतरराष्ट्रीय समस्या की संक्षिप्त तस्वीर है। यह यूरोप भर में लड़कियों का शोषण करने वाले ‘ग्रूमिंग’ गिरोहों से लेकर दक्षिण एशिया के गरीब देशों की लड़कियों के मध्य पूर्व के देशों में होने वाले से यौन शोषण के गिरोह तक की एक लंबी कहानी है। इस्लामिक स्टेट आफ इराक एंड लेवांत (आईएसआईएल या आईएसआईएस) भले ही सीरिया में सक्रिय आतंकवादी संगठन हो, उसकी देखादेखी करने वालों से लेकर उसकी देखभाल करने वालों तक की कतार केरल तक में है। जबरन इस्लाम में कन्वर्ट करा कर यौन दासता के लिए मजबूर की गई हजारों यजीदी महिलाओं और लड़कियों से लेकर अफगानिस्तान में पाई गई केरल की कन्वर्टेड लड़कियों तक, सबकी एक ही कहानी है- केरल स्टोरी।

वास्तव में यह ऐसा नरसंहार है, जो एक क्षण में नहीं होता, बल्कि पूरे समाज को धीमी, दुख भरी और दर्दनाक मौत की तरफ ले जाता है। जानकारी और जागरूकता ही इससे बचाव की पहली लाइन है। और यह लाइन है- केरल स्टोरी।

यह साक्षात्कार भी पढ़ें-

Topics: terrorist organizationsइस्लामी जिहादिIslamic JihadisTheKerlaStoryहिन्दू-ईसाई युवतियांइस्लामिक स्टेट आफ इराक एंड लेवांत (आईएसआईएल या आईएसआईएस)केरल की कन्वर्टेड लड़कियांlove jihadHindu-Christian girlsलव जिहादIslamic State of Iraq and Levant (ISIL or ISIS)आतंकवादी संगठनConverted girls from Kerala
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

छात्रा का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन करते परिजन और गांव के लोग

छात्रा ने की आत्महत्या: लव जिहाद का आरोप, शिकायत करने पर शिक्षक ने डांटा, हिंदू संगठनों ने शव सड़क पर रख किया प्रदर्शन

love jihad and conversion

एक और सिख बच्ची लंदन में लव जिहाद का हुई शिकार

UK में सिख युवती हुई लव- जिहाद की शिकार, परिवार बोला- मुस्लिम युवक ने बेटी को फंसा लिया; आरोपी ग्रूमिंग गैंग का सदस्य!

अश्लील वीडियो बनाकर किया शोषण, कन्वर्जन का बना रहा था दबाव; रेहान के खिलाफ FIR दर्ज

माधापुर में कन्वर्जन के आरोप के बाद मौके पर जमा हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता

TCS, विप्रो के बाद हैदराबाद की कंपनी में हिंदू महिलाओं के जबरन कन्वर्जन का आरोप, वीडियो वायरल

पकड़ा गया लव जिहाद का आरोपी

मेरठ में लव जिहाद : फरदीन ने हिंदू नाम बताकर युवती को अपने जाल में फंसाया

Load More

ताज़ा समाचार

श्री मोहन भागवत, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

सार्वभौमिक स्पंदन: मानवता के रूप में हिंदुत्व

कल का मौसम: 14 सितंबर को 23 राज्यों में ‘मूसलाधार बारिश’, 4 राज्यों में ओले गिरने की चेतावनी; IMD ने जारी किया अपडेट 

amit shah inaugurates ganesha gyannarthi exhibition asiatic society mumbai

जो राष्ट्र अपनी स्मृति और परंपरा की रक्षा नहीं करता, उसका पतन निश्चित: मुंबई में बोले गृह मंत्री अमित शाह

पाञ्चजन्य के संपादक श्री हितेश शंकर जी और वरिष्ठ पत्रकार अनुराग पुनेठा जी ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रख्यात विचारक श्री राम माधव जी से विभिन्न विषयों पर बातचीत की।

Sabarmati Samvad 2026: PM मोदी-पुतिन-शी जिनपिंग एक फ्रेम में क्यों? राम माधव जी ने समझाया पूरा समीकरण

ब्रिक्स घोषणापत्र में पारंपरिक चिकित्सा को मिली बड़ी वैश्विक मान्यता, TCIM पर बनेगा विशेष कार्य समूह

pm modi meets kazakhstan and philippines presidents at brics summit delhi

BRICS summit : पीएम मोदी की कजाकिस्तान और फिलीपींस के राष्ट्रपतियों से द्विपक्षीय बैठक, जानिए क्या हुई बड़ी बातें

पाञ्चजन्य की कंसल्टिंग एडिटर तृप्ति श्रीवास्तव जी ने गुजरात की प्राथमिक, माध्यमिक और प्रौढ़ शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रिवाबा जडेजा जी

Sabarmati Samvad 2026: स्टार्टअप, नौकरी और शिक्षा… गुजरात में युवाओं के लिए क्या है खास? रिवाबा जडेजा जी से जानिए

cm yuva vidyarthi manthan dhami viksit uttarakhand

उत्तराखंड: विद्यार्थी मंथन में बोले CM धामी- युवा ही देश और उत्तराखंड का भविष्य, 2.67 लाख विद्यार्थियों ने भेजे विचार

Cockroach Janta Party : CJP पर AAP से राजनीतिक जुड़ाव के आरोप, अभिजीत दीपके पर उठे सवाल, जानिए क्या है पूरी खबर!

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में वक्तव्य देते प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

ब्रिक्स में बढ़ा ग्लोबल साउथ का विश्वास: PM मोदी बोले- समाधान उन पर थोपे नहीं जाते, बल्कि साथ लेकर बनते हैं

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies