एटा में गौशाला पर पशुतस्करों का धावा, 14 गौवंशों को काटकर ट्रकों में भर ले गए मांस
September 12, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

एटा में गौशाला पर पशुतस्करों का धावा, 14 गौवंशों को काटकर ट्रकों में भर ले गए मांस

विरोध पर गांववालों को चाकुओं से गोदा, तीन गाड़ियों में भरकर आए थे 30 से अधिक कच्छा-बनियानधारी, पुलिस ने छेड़ा अभियान

Written byविशेष संवाददाताविशेष संवाददाता
May 4, 2023, 10:07 am IST
inभारत, उत्तर प्रदेश
प्रतीकात्मक चित्र।

प्रतीकात्मक चित्र।

एटा। यूपी के एटा जिले में गौतस्करों ने गौशाला पर धावा बोलकर 14 गौवंशों की हत्या कर दी और उनका मीट ट्रकों में भरकर ले गए। आधी रात को 30 से अधिक तस्कर गौशाला पर पहुंचे थे। राहगीर पिता पुत्र  ने विरोध किया तो तस्करों ने उनको चाकुओं से गोद दिया। कई लोगों के साथ लूटपाट भी की गई। घायलों को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। घटना के बाद पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए अभियान छेड़ दिया है। कई संदिग्ध हिरासत में भी लिए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, एटा में शीतलपुर ब्लाक क्षेत्र के पवांस गौशाला संचालित हो रही है, जिसमें काफी संख्या में गौवंश की देखरेख की जाती है। लखीमपुर गांव में बनी गौशाला का केयर टेकर उदयपाल रात में ताला बंद कर घर गया था। मध्यरात्रि तीन मिनी ट्रकों से 30 से ज्यादा तस्कर गौशाला पर पहुंचे और ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। तस्करों ने गौशाला के अंदर ही 14 गाय व दूसरे गौवंशों को काट कर उनका मीट ट्रकों में भर लिया। डेयरी पर काम करने के बाद लखीमपुर गांव लौट रहे ह्रदेश चौहान और उसके बेटे शिवम चौहान ने तस्करों का विरोध किया तो चाकू-छुरी मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। लहूलुहान पिता-पुत्र को तस्करों के हाथ पैर रस्सी से बांधकर एक तरफ डाल दिया।

शादी समारोह से लौट रहा गांव का गौरव सोलंकी वहां पहुंचा तो तस्करों ने उसको भी बंधक बना लिया और उसकी कैश व ज्वेलरी लूट ली। इसके बाद तस्कर ट्रकों में सवार होकर वहां से भाग निकले। सूचना पर डीएम एटा अंकित कुमार अग्रवाल, एसएसपी उदयशंकर सिंह कई थानों के फोर्स के साथ गौशाला पहुंच गए। अफसरों ने बताया कि निकाय चुनाव के पहले चरण में फोर्स दूसरे जिलों में जाने का फायदा उठाकर तस्करों ने घटना को अंजाम दे दिया। तस्करों की गिरफ्तारी की पुलिस की चार टीमों को जुटाया गया है और अपराधियों की तलाश जारी है। रात में गोशाला में पहरेदारी न होने को लेकर बीडीओ और ग्राम पंचायत अधिकारी को प्रशासन ने कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। उप जिलाधिकारी और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।

तस्करों के हमले में घायल गांववालों ने पुलिस को बताया कि गैंग में सिर्फ एक-दो ही सदस्य पूरे कपड़े पहने थे। बाकी सभी नकाबपोश कच्छा-बनियानधारी थे। पास की पुलिस चौकी पर सिर्फ सिपाही ड्यूटी पर था। बाकी पूरा फोर्स चुनाव ड्यूटी पर आगरा-फिरोजाबाद गया हुआ था। तस्करों को इसकी पूरी जानकारी थी। गांववालों का कहना है कि गौशाला में 14 गौवंशों के अवशेष मिले हैं। घटना से पहले 83 गाय थीं। बाद में केवल 56 नजर आईं। आशंका जताई जा रही है कि कुछ गायों को तस्कर ट्रकों में भरकर भी ले गए। गौशाला के अंदर इस तरह की घटना से एटा के हिंदू संगठन भी आक्रोशित हैं और तस्करों पर जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हिंदू संगठनों का कहना है कि गौतस्करी और गौवध की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। गौशालाओं की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम करने की मांग प्रशासन से की गई है।

Topics: तस्करहमलागौवधकच्छा-बनियानधारी गैंगएटाचुनाव ड्यूटीहिंदू संगठनयूपी में गौतस्करगौकशीपुलिसलूटपाट
Share31
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

छात्रा का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन करते परिजन और गांव के लोग

छात्रा ने की आत्महत्या: लव जिहाद का आरोप, शिकायत करने पर शिक्षक ने डांटा, हिंदू संगठनों ने शव सड़क पर रख किया प्रदर्शन

PM Narendra Modi

PMO का फर्जी ID कार्ड, बंदूक… मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 संदिग्धों को किया गिरफ्तार

Delhi Building Collapse: इमारत हादसे का आरोपी हरिराम बंसल गिरफ्तार, आलीशान कोठी में जीता था शाही जिंदगी

दिल्ली में 11 सितंबर को बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश, जानिये क्या है मामला?

ओडिशा: कंधमाल में माओवादी हथियारों का डंप बरामद, राइफल, आईईडी, विस्फोटक और गोला-बारूद जब्त

हिंदू प्रतीकों पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद हुआ तनाव

छत्तीसगढ़: हिंदू प्रतीकों पर सोहेल खान और कट्टरपंथी मुस्लिमों ने की आपत्तिजनक पोस्ट, हिंसक झड़प, 50 से ज्यादा घायल

Load More

ताज़ा समाचार

पाकिस्तान का झूठ दुनियाभर में फिर हुआ उजागर : हिंदुओं के पास न अधिकार और न ही सुनवाई

आतंक के खिलाफ बड़ी कामयाबी: जम्मू-कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर ढेर

ब्रिक्स समिट 2026: नई दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग, PM मोदी से करेंगे मुलाकात

‘हमें घर जाना है…’ पाकिस्तानी कोर्ट के बाहर रोती रहीं 13-14 साल की हिंदू बहनें, धर्मांतरण-निकाह के आरोप से मचा हड़कंप

गणेश जी को मोदक इतना प्रिय क्यों है? इसके पीछे की आध्यात्मिक मान्यता को जानें

एनआईए (प्रतीकात्मक चित्र)

रांची RSS कार्यालय हमला: पटना के दो फ्लैटों में NIA की छापेमारी, 20 लाख रुपये नकद बरामद

MP Weather

MP Weather: मध्य प्रदेश के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

यायावर कायनात काजी और लेखक राहुल नील से चर्चा करते हुए तृप्ति श्रीवास्तव

ओडिशा की उड़ान 2.0 : ‘पूरा जीवन कम है भारत को समझने के लिए’

गणेश चतुर्थी कब है

Ganesh Chaturthi 2026: इस दिन होगी गणपति बप्पा की स्थापना

हरीश रावत, कांग्रेस नेता

पूर्व OSD  पर पड़ी ED रेड के बाद बोले हरीश रावत – मैं लज्जित हूं

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies