कायर पाकिस्तान का षड्यंत्र!
June 23, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

कायर पाकिस्तान का षड्यंत्र!

जम्मू संभाग के पुंछ में सैन्य वाहन पर आतंकियों का कायराना हमला स्पष्ट करता है कि आतंकी फिर से राजौरी-पुंछ इलाके में सिर उठा रहे। दरअसल घाटी में आतंकियों पर सख्त कार्रवाई से भयभीत दहशतगर्द जम्मू इलाके में घटनाएं कर ध्यान भटकाना चाह रहे

Written byअश्वनी मिश्रअश्वनी मिश्र
May 3, 2023, 07:13 am IST
in भारत, जम्‍मू एवं कश्‍मीर
हमले में वीरगति प्राप्त करने वाले जवानों के शोकाकुल परिजन।

हमले में वीरगति प्राप्त करने वाले जवानों के शोकाकुल परिजन।

बलिदानी हरकिशन सिंह (तलवंडी-गुरादासपुर) के शरीर को मां प्यार कौर ने कंधा तो गर्भवती पत्नी और दो वर्ष की बेटी खुशप्रीत ने मुखाग्नि दी। ओज से भरी मां प्यार कौर ने कहा, ‘‘मेरा बेटा बचपन से ही देशभक्त था। वह अक्सर कहा करता था कि मां मेरी जिदंगी देश की अमानत है। मैं देश के लिए पैदा हुआ हूं और देश के लिए बलिदान दूंगा। इसलिए आज मैं बेटे के बलिदान होने पर आंसू नहीं बहाऊंगी। मुझे अपने लाड़ले के बलिदान पर गर्व है।’’

वीर-बलिदानियों की भूमि पंजाब में जब पुंछ आतंकी हमले में वीरगति पाए पांच में से चार जवानों के पार्थिव शरीर पहुंचे तो मानो पूरा राज्य अपने लाड़लों की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़ा। हजारों लोग नम आंखों से उन्हें श्रद्धाजंलि देने को आतुर थे। अधिकतर की आंखों में कायरतापूर्ण हमले पर गुस्सा भरा हुआ था। तीन महीने के मासूम फतेहदीप सिंह ने बलिदानी पिता कुलवंत सिंह (मोगा) को जब चाचा की गोद में बैठकर मुखाग्नि दी तो मौजूद लोगों के आंसू झरने लगे। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था।

हमले में वीरगति प्राप्त करने वाले जवानों के शोकाकुल परिजन। (प्रकोष्ठ में) इफ्तार का सामान लेकर जा रहे सैन्य वाहन पर आतंकियों ने घात लगाकर किया था हमला।

‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारों के साथ युवा भारत माता की जय जयकार कर रहे थे। इसी तरह से बलिदानी हरकिशन सिंह (तलवंडी-गुरादासपुर) के शरीर को मां प्यार कौर ने कंधा तो गर्भवती पत्नी और दो वर्ष की बेटी खुशप्रीत ने मुखाग्नि दी। ओज से भरी मां प्यार कौर ने कहा, ‘‘मेरा बेटा बचपन से ही देशभक्त था। वह अक्सर कहा करता था कि मां मेरी जिदंगी देश की अमानत है। मैं देश के लिए पैदा हुआ हूं और देश के लिए बलिदान दूंगा। इसलिए आज मैं बेटे के बलिदान होने पर आंसू नहीं बहाऊंगी। मुझे अपने लाड़ले के बलिदान पर गर्व है।’’

लुधियाना के बलिदानी मनदीप सिंह के सम्मान में हजारों लोग फूल बरसाकर अपने बेटे को अंतिम विदाई दे रहे थे। उनके नौ साल के बेटे करणदीप सिंह ने रोते हुए जय हिंद बोलकर जब पिता को मुखाग्नि दी तो मौजूद लोगों के आक्रोश की कोई सीमा नहीं थी। मां बलविंदर कौर कंपकपाती आवाज में बोलीं,‘‘पता नहीं सी मेरा बच्चा ऐदां मैंनू छड्ड जावेगा।’’ मनदीप के घर में 12 साल की बेटी, पत्नी और बुजर्ग मां हैं। बठिंडा के बलिदानी 23 वर्षीय सेवक सिंह 2018 में सेना में भर्ती हुए थे। इस युवा जवान के घर-परिवार ने अपने बेटे के लिए अनगिनत सपने संजोए थे। लेकिन सब धरे के धरे रह गए। पिता गुरचरण सिंह का निढाल शरीर मुखाग्नि देते समय सिर्फ चिता से उठती लपटों देखे जा रहा था।

ओडिशा स्थित पुरी के लांस नायक देवाशीष बिस्वाल की शादी साल, 2021 में हुई थी। कुछ दिन पहले वे अपनी 4 महीने की बेटी और पत्नी से वादा करके आए थे कि जल्द घर लौटूंगा। लेकिन नियति को कुछ और मंजूर था। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा, गांव में मातम पसर गया। बिस्वाल के पिता प्रताप बिस्वाल कहते हैं कि जब वह छोटा था तो सेना में भर्ती होना चाहता था। कहता था कि मुझे भारत माता की सेवा करनी है। लेकिन एक गरीब किसान होने के चलते बच्चे को कोचिंग पढ़ाने तक के पैसे नहीं होते थे। मेरे बेटे ने जिद और जुनून से अपनी मंजिल पा ली और आज भारत माता के चरणों में अपने को समर्पित कर दिया।

पुंछ आतंकी हमले में वीरगति पाए जवानों के परिवारों की व्यथा सुनकर किसी की भी आंखें नम हो जाएंगी। इनमें किसी की चार महीने की बेटी है तो कोई अपने माता-पिता का इकलौता बेटा।

‘‘पुंछ हमले में शामिल आतंकी कहीं भी छिपे हों, उन्हें खोजकर मार गिराएंगे।’’
— ले. जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख

अपने पिता हरकिशन सिंह के पार्थिव शरीर के पास बैठी उनकी बेटी

संवदेनशील है भाटाधुलियां का इलाका
जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर संगयोट क्षेत्र में बीती 20 अप्रैल को दोपहर के बाद वर्षा के कारण धुंधलके का लाभ उठाते हुए आतंकियों ने सैन्य वाहन पर घात लगाकर हमला किया। सेना मुख्यालय, उत्तरी कमान की ओर से जारी बयान के अनुसार पहले आतंकियों ने गोलियां बरसार्इं फिर ग्रेनेड हमला किया जिससे वाहन में आग लग गई। हमले के बाद आतंकियों ने राष्ट्रीय राइफल के जवानों पर अंधाधुंध गोलीबारी की और ग्रेनेड फेंके। इससे सैन्य वाहन में भीषण आग लग गई। इस दौरान आतंकी जवानों के हथियार लेकर भाग निकले। घटना के बाद हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) ने ली।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर आई तस्वीरें और वीडियो हमले की भयावहता बताने के लिए काफी थे। स्पष्ट है कि आतंकियों ने पूरी रणनीति के तहत हमले को अंजाम दिया था। पूर्व पुलिस महानिरीक्षक अशकूर वानी कहते हैं कि यह इलाका संवेदनशील है। इस इलाके में अधिकांश विदेशी आतंकी पाकिस्तानी पंजाब और पाक अधिक्रांत जम्मू-कश्मीर से ही होते हैं। राजौरी-पुंछ में उन्हें स्थानीय आबादी से अलग नहीं कर सकते, क्योंकि जातीय और भाषाई आधार पर वह एक समूह से हैं। साथ ही ये ओवर ग्राउंड आतंकी हस्तकों के सहारे जिंदा रहते हैं। ऐसे में इस हमले में भी स्थानीय मददगारों की पूरी संलिप्तता रही होगी।

उल्लेखनीय है कि राज्य में 33 वर्ष से जारी आतंकी हिंसा को देखें तो शुरू के 17 साल के दौरान प्रमुख आतंकी हिंसा की घटनाओं में 35 प्रतिशत इसी क्षेत्र में हुई हैं। यह पूरा क्षेत्र आतंकियों को सुरक्षित ठिकानों के साथ कश्मीर और जम्मू में आने-जाने के सुरक्षित रास्ते प्रदान करता है। दरअसल संगयोट में जिस जगह पर हमला हुआ, इससे मात्र तीन किमी दूरी पर भाटाधुलियां जंगल है। इससे लगते इलाके-नाड़ कस्स व डेरा की गली के आसपास के जंगलों में आतंकियों की तलाश में कई बार बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

जंगल की भौगोलिक स्थितियां तथा पहाड़ आतंकियों के छिपने के लिए उपयुक्त हैं। यहां से भागकर आतंकी राजौरी के डेरा गली तथा पुंछ के थन्नामंडी इलाके में निकल सकते हैं। इन दोनों जगहों से आतंकी घाटी में भाग सकते हैं। हालांकि घटना के बाद से सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी है।

स्टील की गोली का इस्तेमाल
सुरक्षा एजेंसियों को हमले में स्टील की गोली का इस्तेमाल किए जाने के साक्ष्य मिले हैं। यह स्टील कोर वाली गोली इतनी ताकतवर होती है कि बख्तरबंद वाहन तक को भेद सकती है। खबरों के अनुसार जांच में इस बात के भी संकेत मिले हैं कि सुरक्षाबलों की गाड़ी को रोकने के लिए सबसे पहले हमलावरों में शामिल स्नाइपर ने फायरिंग की थी। इसके बाद अन्य आतंकियों ने हमले को अंजाम दिया। सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से घटना की जांच कर रही हैं। एनएसजी, एनआईए, सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की टीम सर्च आॅपरेशन में लगी हैं। सर्च आपरेशन के दौरान खोजी कुत्तों तथा ड्रोन की मदद से घने जंगल को खंगाला जा रहा है। हमले के बाद उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने उधमपुर कमान अस्पताल जाकर घायल जवान शक्तिवेल का हाल जाना और आश्वस्त किया कि आतंकियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

राजौरी-पुंछ में बड़े हमले

आंकड़ों में देखें तो राजौरी और पुंछ में पिछले दो – तीन साल में कई बड़ी घटनाएं घटी हैं। अधिकतर हमलों में पीएएफएफ का हाथ रहा है।

  •  7 जुलाई, 2021: सुंदरबनी में हुई मुठभेड़। जेसीओ समेत दो सैन्य कर्मी बलिदान। पीएएफएफ के तीन आतंकी मार गिराए गए।
  •  6 अगस्त, 2021: राजौरी के थन्नामंडी में मुठभेड़। सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया।
  •  19 अगस्त, 2021 : राजौरी में मुठभेड़। एक जेसीओ समेत दो सैन्यकर्मी बलिदान। एक आतंकी मारा गया।
  •  13 सितंबर, 2021: मंजाकोट-राजौरी में मुठभेड़। एक आतंकी मारा गया।
  •  15 अक्तूबर, 2021: पुंछ में अलग-अलग मुठभेडोंÞ में आतंकियों से लड़ते हुए नौ सैन्यकर्मी वीरगति को प्राप्त हुए।
  • 26 मार्च, 2022: राजौरी के कोटरंका कस्बे में कंडी थाने के पास दो विस्फोट।
  •  24 अप्रैल, 2022: राजौरी के शाहपुर इलाके में आतंकियों ने ग्रेनेड से किया हमला, दो मजदूर घायल।
  •  19 अप्रैल, 2022: राजौरी के कोटरंका की एक झुग्गी के बाहर रहस्यमय विस्फोट। दंपति गंभीर रूप से घायल।
  •  11 अगस्त, 2022: राजौरी के परगल दरहल में मुठभेड़। सेना के तीन जवान बलिदान। दो फिदायीन आतंकी मारे गए।
  •  16 दिसंबर, 2022: राजौरी में सेना के शिविर द्वार के सामने आतंकियों ने हमला किया। दो नागरिकों की मौत।
  •  17 दिसंबर 2022: राजौरी में अज्ञात आतंकवादियों द्वारा 2 नागरिकों की हत्या।
  •  1 जनवरी, 2023: राजौरी के ढांगरी गांव में हुए आतंकी हमले में चार लोगों की मौत और नौ अन्य घायल।
  • 2 जनवरी, 2023: राजौरी के ढांगरी गांव में एक दिन पूर्व हुए हमले की जगह के पास एक आईईडी विस्फोट।
    घटनास्थल पर ही 2 बच्चों की मौत। 4 अन्य घायल।
  •  1 जनवरी, 2023 : राजौरी के डांगरी में हुए एक आतंकी हमले में सात हिन्दुओं को मौत के घाट उतारा।

पुंछ में आतंकी गतिविधियां
कश्मीर में आतंक पर हो रही प्रभावी कार्रवाई को देखते हुए आतंकी संगठनों के लिए घाटी में वारदातों को अंजाम देना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में आतंकी पुंछ-राजौरी के इलाकों को ठिकाना बनाकर हमलों को अंजाम दे रहे हैं। राज्य के जानकार मानते हैं कि आतंकी संगठन जम्मू क्षेत्र में आतंक को जिंदा करने के मंसूबे पर काम कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ पत्रकार बशीर मंजर का कहना है कि आतंकियों ने सुनियोजित तरीके से पुंछ में सैन्य वाहन को निशाना बनाया है।

आतंकियों ने बाकायदा घटनास्थल की रेकी की होगी और फिर यहां से बच निकलने के मार्ग सहित हर पहलू को जांचा- परखा होगा। इतना ही नहीं, आतंकियों को स्थानीय मददगारों ने पूरा सहयोग दिया होगा। यही कारण है कि आतंकी हमला कर सुरक्षित बच निकले। वह कहते हैं कि हमले के दिन और समय को देखा जाए तो बिना किसी जानकार की सूचना के आतंकियों को इस बात की जानकारी कैसे हुई कि उस दिन सैन्य काफिला नहीं है?

‘‘पता नहीं सी मेरा बच्चा ऐदां मैंनू छड्ड जावेगा।’’ मनदीप के घर में 12 साल की बेटी, पत्नी और बुजर्ग मां हैं। बठिंडा के बलिदानी 23 वर्षीय सेवक सिंह 2018 में सेना में भर्ती हुए थे। इस युवा जवान के घर-परिवार ने अपने बेटे के लिए अनगिनत सपने संजोए थे। पिता गुरचरण सिंह का निढाल शरीर मुखाग्नि देते समय सिर्फ चिता से उठती लपटों देखे जा रहा था।

-मां बलविंदर कौर

बहरहाल, इस हमले के बाद से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। दूसरी तरफ कश्मीर में प्रस्तावित जी-20 की बैठक को लेकर खुफिया इनपुट जारी हुआ है। खबर है कि पाकिस्तान में बैठे दहशतगर्द इसमें खलल डालने के लिए साजिश रच रहे है, ताकि इसके जरिए वे यह संदेश दे सकें कि जम्मू-कश्मीर के हालात ठीक नहीं हैं। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह कहते हैं,‘‘कश्मीर में बढ़ते दबाव के चलते आतंकी जम्मू में अपनी गतिविधियों को विस्तार देने की साजिश में लगे हैं, ताकि घाटी में सुरक्षा बलों का ध्यान बंटे और वह फिर से कश्मीर में अपनी दहशत को फैला सकें। लेकिन सुरक्षा बल उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देंगे। हमारे जवान चुन-चुनकर राज्य से आतंकियों का सफाया करते रहेंगे।’’

जम्मू संभाग में आक्रोश
हमले के बाद जम्मू संभाग में आक्रोश देखने को मिल रहा है। अधिकतर लोगों का कहना था कि सुरक्षा बल कड़ी कार्रवाई करें ताकि पाकिस्तान कभी इस क्षेत्र में आतंक फैलाने की हिम्मत ना जुटा पाए। साल के शुरुआती दिन ही ढांगरी हमले में आतंकियों की गोलियों का शिकार हुए दो सगे भाइयों की मां सरोज बाला कहती हैं कि पुंछ में सैन्य वाहन पर हमले की सूचना मिली तो दिल बैठ गया। फिर से बच्चों की याद ताजा हो गई, जिन्हें आतंकियों ने मार डाला था।

आखिर कब तक हमारे बच्चे आतंकियों का शिकार होते रहेंगे? ढांगरी के सरपंच धीरज कुमार शर्मा कहते हैं कि इस इलाके में लगाातार हमले हो रहे हैं, लेकिन आतंकी पकड़ से दूर हैं, ऐसा क्यों? हमले के बाद जम्मू संभाग के विभिन्न इलाकों में राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के साथ गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए और उन्होंने पाकिस्तान के झेंडे और आतंकियों के पुतले फूंके।

क्या है पीएएफएफ

अनुच्छेद-370 की समाप्ति के बाद पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट अस्तित्व में आया। माना जाता है कि यह आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के लिए काम करता है। पीएएफएफ ने बीते साल राजौरी में सैन्य शिविर पर हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी। भारत सरकार ने इस साल जनवरी में पीएएफएफ और इससे जुड़े सभी समूहों को आतंकी संगठन घोषित किया था। पीएएफएफ आतंकी समूह अंसार गजवत-उल-हिंद के मारे गए सरगना जाकिर मूसा से भी प्रेरित है। सुरक्षा विशेषज्ञ कहते हैं कि राजौरी-पुंछ में आतंक को फिर से खड़ा करने के लिए पाकिस्तान ने पीएएफएफ को इसका जिम्मा सौंपा है। यह आतंकी संगठन खुद को अन्य आतंकी संगठनों से ज्यादा हिंसक साबित करने की कोशिश में रहता है। साथ ही खुलेआम हिंदुओं को ‘इस्लाम व कश्मीर का दुश्मन’ करार देता है। यह घाटी में कश्मीरी हिन्दुओं की वापसी का विरोध करते हुए धमकी भरे कई वीडियो जारी कर चुका है। इसे चुनिंदा आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार किया गया है। इसके अधिकांश आतंकियों का प्रशिक्षण अफगानिस्तान और पाकिस्तानी सेना के विशेष स्ट्राइक समूह के साथ हुआ है। इस संगठन ने सुरक्षाबलों के गश्तीदलों, काफिलों, नाका पार्टियों पर या फिर संवदेनशील क्षेत्र में हमलों को अंजाम दिया है।

कौन है आतंकी रफीक नाई!
हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां दर्जनों संदिग्धों से पूछताछ कर रही हैं। खबरों की मानें तो पुंछ आतंकी हमले के पीछे पीओजेके में मौजूद आतंकी रफीक नाई की भूमिका के संकेत मिले हैं। दरअसल आतंकी रफीक नक्का मझाड़ी क्षेत्र का रहने वाला है और 16 वर्ष पहले नियंत्रण रेखा पारकर भाग गया था। उसके बाद से वह आतंकी शिविरों में लश्कर के आतंकियों को तैयार करने लगा। वह आतंकियों को राजौरी-पुंछ जिलों की भौगोलिक जानकारी देकर घुसपैठ कराता है। साथ ही हथियारों को ड्रोन के जरिए भारत पहुंचाने में इसकी संलिप्तता रहती है।

‘ओजीडब्ल्यू’ की मदद से हुआ हमला
रक्षा सूत्रों के अनुसार जिस बर्बरता से हमला किया गया, उससे जाहिर होता है कि आतंकी सीमा पार से आए थे। सेना ने शुरुआती जांच में वाहन के दोनों तरफ गोलियों के कई निशान पाए हैं। इससे साफ होता है कि दहशतगर्दों ने कुछ ही समय में हमले को अंजाम दिया और फरार हो गए। अब जांच एजेंसियां इस बात का पता लगा रही हैं कि हमले में स्थानीय लोगों ने किस प्रकार से मदद पहुंचाई है। ऐसे में पुलिस ओजीडब्ल्यू नेटवर्क पर कड़ी नजर रख रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने नसीर अहमद नाम के जिहादी को गिरफ्त में लिया है, जिसने तीन माह तक आतंकियों को अपने घर में छिपाए रखा। इसने सैन्य वाहन हमले में भी आतंकियों का पूरा साथ दिया। अब एजेंसियां उससे पूछताछ में जुट गई हैं।

जम्मू संभाग के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कहते हैं कि ‘‘पाकिस्तान तथा आईएसआई ने नियंत्रण रेखा से सटे राजौरी-पुंछ इलाके में ओजीडब्ल्यू नेटवर्क को मजबूत किया है। इसके जरिए आतंकी आका एक तरफ तो आतंक फैलाते हैं तो दूसरी तरफ नारको टेररिज्म को भी बढ़ावा देते हैं। राज्य पुलिस के सामने यह बड़ी चुनौती है, जिससे हम लड़ रहे हैं।’’ अक्तूबर, 2021 से लेकर अब तक पुंछ और राजौरी में आतंकियों ने कई हमलों को अंजाम दिया है। इनमें एक दर्जन से अधिक जवान बलिदान हुए तो वहीं नौ नागरिकों की भी जान गई है। हैरानी की बात है कि इनमें एक भी आतंकी नहीं मारा गया। हालांकि सेना और सुरक्षा एजेंसियों को राजौरी-पुंछ सेक्टर में दो समूहों में सक्रिय आधा दर्जन आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली है।

Topics: सर्च आपरेशनMartyr Harkishan Singhsearch operationterrorist Rafiq Nai!टे करणदीप सिंहMandeep Singh of Ludhianaपाक अधिक्रांत जम्मू-कश्मीरOGW's helpइस्लाम व कश्मीर का दुश्मनLance Naik Devashish Biswal‘जय हिंद’"Pakistan and ISIपीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंटterrorists involved in Poonch attackPakistan ArmyCowardly Pakistan's Conspiracy!आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मदRashtriya Rifles personnelराजौरी-पुंछपीएएफएफTe Karandeep Singhबलिदानी हरकिशन सिंहकश्मीरी हिन्दुenemy of Islam and Kashmirलुधियाना के मनदीप सिंहआतंकी रफीक नाई!People's Anti Fascist Frontलांस नायक देवाशीष बिस्वालओजीडब्ल्यू’ की मददafghanistanterrorist organization Jaish-e-Muhammadपुंछ हमले में शामिल आतंकी‘‘पाकिस्तान तथा आईएसआईअफगानिस्तानPAFFराष्ट्रीय राइफल के जवानRajouri-Poonchपाकिस्तानी सेनाKashmiri Hindus
अश्वनी मिश्र
अश्वनी मिश्र
@kashmirashwaniअश्वनी मिश्र भारत की सबसे पुरानी और व्यापक रूप से प्रसारित राष्ट्रवादी हिंदी साप्ताहिक पत्रिका पाञ्चजन्य में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. देश के ज्वलंत मुद्दों की ग्राउंड रिपोर्ट करने के साथ ही मुख्य रूप से राष्ट्रीय सुरक्षा एवं राजनीतिक मुद्दों के बारे में लिखते हैं. जम्मू—कश्मीर, पश्चिम बंगाल एवं आतंकरोधी घटनाक्रम विशेष रुचि के क्षेत्र हैं. देश की विभिन्न राजनीतिक घटनाओं पर तीक्ष्ण नजर रखते हुए उनका समग्र विश्लेषण पत्रकारिता जगत में एक विशिष्ट स्थान रखता है। भारतीय राजनीति, समाज, खेल, मानवाधिकार क्षेत्र की विशिष्ट विभूतियों से निरंतर साक्षात्कार और चर्चा उनके पत्रकारीय अनुभव को मजबूत बनाती हैं. उनके अनेक आलेखों पर देश के राजनीतिक गलियारों में एक नरैटिव खड़ा हुआ. विभिन्न प्रासंगिक विषयों की रिपोर्ट और आलेखों को संसद के पुस्तकालय में संग्रहणीय तौर पर शामिल किया गया. बंगाल की चुनावी हिंसा की ग्राउंड रिपोर्ट एवं उसके पहले की अनेक हिंसाओं में पीड़ितों के जीवंत साक्षात्कार देशभर में सराहे गए. सोशल मीडिया पर उनकी उपस्थित विशेष दर्जा रखती है. [Read more]
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Taliban bans smartphones

तालिबान का नया फरमान, अफगानिस्तान में मोबाइल किया बैन

सेना के खिलाफ प्रदर्शन करते पीओजेके के लोग

पीओजेके : दमन से भी नहीं दबा हाैसला

PoJK में उठी आजादी की मांग तो पाकिस्तानी सरकार ने बरसाई निहत्थे लोगों पर गोलियां

अफगानिस्तान में महिलाओं पर लगाए जा रहे तरह तरह के प्रतिबंध

तालिबान: महिलाओं के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर चलाई गोलियां?

पीओजेके में विरोध प्रदर्शन करते नागरिक

PoJK में हालात बुरी तरह बिगड़े, पाकिस्तान के जुल्म के खिलाफ सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे, 50 ब्रिटिश सांसदों ने लिखा पत्र

अफगानिस्तान में महिलाओं पर लगाए जा रहे तरह तरह के प्रतिबंध

अफगानिस्तान: सही से हिजाब और बुर्का न पहनने के कारण महिलाएं हिरासत में

Load More

ताज़ा समाचार

delhi sikh delegation meets cm pushkar-singh dhami chamoli police action investigation

देहरादून: दिल्ली सिख प्रतिनिधिमंडल ने की CM धामी से मुलाकात, चमोली घटना पर की चर्चा, DIG को सौंपी जांच

‘राष्ट्र अपने वास्तविक नायकों को कभी नहीं भूलता’

Pakistan Mardan Sikh Couple Murder Gurdwara Security Police Constable Arrested JIT Investigation

पाकिस्तान के गुरुद्वारे में सिख दम्पत्ति की हत्या: सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल शेरशाह मुख्य आरोपी

cm pushkar singh dhami directions chardham hemkund sahib yatra safety fake news

“श्रद्धालुओं का रखें विशेष ध्यान, भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई”- CM पुष्कर सिंह धामी

Punjab BJP Leader Petrol Bomb Attack Bathinda Gangster Shahzad Bhatti Police Investigation

पंजाब में बड़ा दुस्साहस: बठिंडा में BJP नेता के क्लीनिक पर बम से हमला, पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने ली जिम्मेदारी

विदिशा में 350 वर्ष पुराना ग्वालियर देवस्थान प्रबंधन से जुड़ा दुर्लभ दस्तावेज मिला

haridwar anti encroachment drive 45 illegal shanties removed railway land

हरिद्वार में बड़ा एक्शन: रेलवे भूमि से हटाई गईं 45 अवैध झुग्गियां, आगामी कुंभ और कांवड़ मेले की तैयारियां हुईं तेज

उत्तराखंड : शांतिकुंज में गायत्री जयंती महापर्व से पूर्व निकाली गयी दीप रैली

चेन्नई: सेवा भारती की अखिल भारतीय बैठक संपन्न, आलोक कुमार जी बोले- “चरित्र निर्माण से ही संभव है राष्ट्र निर्माण”

माता वैष्णो देवी यात्रा: 70 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किये दर्शन; अटूट आस्था-भक्ति का प्रमाण

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies