खतरा सिर पर, सरकारें मस्त
September 12, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत झारखण्‍ड

खतरा सिर पर, सरकारें मस्त

झारखंड में हिंदू समुदाय की लड़कियां जिहादियों के निशाने पर हैं। बिहार के सीमांत जिलों और झारखंड के संथाल परगना में अप्रत्याशित रूप से जनसांख्यिकीय बदलाव आया है

Written byरितेश कश्यपरितेश कश्यप
Dec 29, 2022, 02:18 pm IST
inझारखण्‍ड, लव जिहाद
दिलदार और उसके परिवार ने रुबिका पहाड़िन (बाएं) की हत्या कर उसके शव के 50 से अधिक टुकड़े किए

दिलदार और उसके परिवार ने रुबिका पहाड़िन (बाएं) की हत्या कर उसके शव के 50 से अधिक टुकड़े किए

बिहार में नेपाल से सटे जिलों और पश्चिम बंगाल के साथ सीमा साझा करने वाले झारखंड के कई जिलों में मुस्लिम आबादी दोगुनी हो गई है। इसी अनुपात में लव जिहाद, जमीन जिहाद और जमीन पर कब्जे के मामले भी बढ़े हैं, पर राज्य सरकारें तुष्टीकरण में जुटी हुई हैं

बिहार और झारखंड में मुसलमान छल-बल से बड़े पैमाने पर हिंदुओं की जमीन कब्जा रहे हैं। खासकर, झारखंड में हिंदू समुदाय की लड़कियां जिहादियों के निशाने पर हैं। बिहार के सीमांत जिलों और झारखंड के संथाल परगना में अप्रत्याशित रूप से जनसांख्यिकीय बदलाव आया है। महिलाओं के खिलाफ अपराध भी बढ़े हैं, फिर भी राज्य सरकारें तुष्टीकरण में जुटी हुई हैं।

पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से सटे होने के कारण झारखंड में घुसपैठ हो रही है। संथाल परगना के दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा और जामताड़ा जिले में मुसलमानों की आबादी अप्रत्याशित रूप से तो बढ़ी ही है, इन इलाकों में महिलाओं के खिलाफ अपराध भी उसी अनुपात में बढ़े हैं। विधानसभा से लेकर संसद तक में यह मामला उठाया जा चुका है, लेकिन राज्य सरकार ने जिहादियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। भाजपा नेताओं का कहना है कि इस क्षेत्र में जनजातीय आबादी घटती जा रही है। राजमहल के भाजपा विधायक अनंत ओझा के अनुसार, बांग्लादेशी घुसपैठिए राज्य की सबसे बड़ी समस्या बन चुके हैं। ये जनजातीय लड़कियों से शादी कर उनकी जमीन भी हड़प रहे हैं। इस कारण राजमहल के आसपास के क्षेत्रों में जनसांख्यिक बदलाव आया है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिस बरहेट विधानसभा से विधायक हैं, वह साहिबगंज जिले में आता है। इसी साहिबगंज में 17 दिसंबर को दिलदार अंसारी और उसके परिवार ने जनजातीय पहाड़िया समुदाय की रुबिका पहाड़िन की निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारों ने उसकी खाल उतारी और शव के 50 से अधिक टुकड़े कर आसपास के क्षेत्रों में फेंक दिए। मुख्य आरोपी दिलदार का मामा मोईनुल अंसारी अभी भी फरार है। इस घटना के दो दिन बाद ही साहिबगंज में पहाड़िया समुदाय की एक महिला के साथ सद्दाम ने बलात्कार किया। इसी तरह दुमका, जो हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन का विधानसभा क्षेत्र है, में 23 अगस्त को अंकिता नाम की युवती को शाहरुख ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था। दुमका के ही श्रीअमड़ा में 2 सितंबर को जनजातीय समाज की नाबालिग लड़की के साथ अरमान अंसारी ने दुष्कर्म किया था।
जब वह शादी का दबाव बनाने लगी तो अरमान ने उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया था। सितंबर में ही खूंटी और लोहरदगा में लव जिहाद के दो मामले आए थे। दोनों ही मामलों में जनजातीय समाज की नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म हुआ था। खूंटी में आरोपी फखरुद्दीन था और लोहरदगा में रब्बानी अंसारी उर्फ साजन उरांव। इसी तरह, 21 अक्तूबर को सिमडेगा के बानो प्रखंड में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर बलात्कार किया गया, फिर उसकी हत्या कर दी गई। लड़की के परिजनों का आरोप था कि चांद अंसारी ने इस घटना को अंजाम दिया। ये सभी मामले लव जिहाद, जमीन जिहाद, पीएफआई और बांग्लादेशी घुसपैठियों से जुड़े पाए गए हैं।

एक जानकारी के अनुसार, संथाल परगना के कई गांवों में जनजातीय आबादी समाप्ति की ओर है। करीब 5 साल पहले खुफिया विभाग ने राज्य सरकार को सौंपी एक रिपोर्ट में कहा था कि राजमहल, उधवा, तालझारी, बरहेट के अयोध्या, वृंदावन, करमटोली, महाराजपुर गंगटिया, जोंका, तीन पहाड़, पाकुड़ के चंद्रापाड़ा, राशीपुर, जोगाडीह सहित दर्जनों गांव जो कभी जनजातीय बहुल थे, अब मुस्लिम बहुल हो चुके हैं। देखा गया है कि एक मुस्लिम की पहली पत्नी मुस्लिम होती है और दूसरी पत्नी जनजातीय समाज की।

जनजातीय समाज की जमीन कोई गैर-जनजातीय नहीं खरीद सकता, लेकिन यदि कोई जनजातीय लड़की किसी गैर-जनजातीय व्यक्ति से शादी कर ले तो आसानी से जमीन कब्जाई जा सकती है। इसी का लाभ उठाकर मुसलमान जनजातीय समाज की हजारों एकड़ जमीन कब्जा चुके हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में जब पॉपुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआई) सक्रिय था, उस समय इस समाज की जमीन सबसे अधिक खरीदी गई। पीएफआई के लोग या उसके समर्थक जमीन कब्जाने के लिए जनजातीय समाज की लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाते हैं। संदिग्ध गतिविधियों के लिए पीएफआई को सबसे पहले झारखंड में प्रतिबंधित किया गया था। अब पूरे देश में प्रतिबंधित होने के बावजूद यह नहीं कहा जा सकता कि उसकी भूमिका खत्म हो गई है।

एक अन्य आंकड़े के अनुसार, 1994 में साहिबगंज जिले में 17,000 बांग्लादेशियों की पहचान की गई थी। मतदाता सूची से इनके नाम भी हटा दिए गए थे। लेकिन इन्हें वापस इनके देश नहीं भेजा गया। अब इनकी संख्या कई गुना बढ़ चुकी है। बीते 50 साल में इन क्षेत्रों में जनजातीय आबादी काफी कम हो गई है, जबकि मुस्लिम आबादी लगभग दुगुनी हो गई है। 1901 में राजमहल अनुमंडल में हिंदू जनजातीय आबादी लगभग 84 प्रतिशत थी, जबकि मुसलमान 9.38 प्रतिशत ही थे। 2011 में जनजातीय आबादी घटकर 26.80 प्रतिशत, जबकि मुस्लिम 34.61 प्रतिशत हो गए। इसी तरह, पाकुड़ में 2001 में मुस्लिम 33.11 प्रतिशत थे, जो 2011 में बढ़कर 35.87 प्रतिशत हो गए। गोड्डा जिले में भी मुस्लिम आबादी में जबरदस्त वृद्धि हुई है। यह बात वहां के सांसद निशिकांत दुबे ने संसद में कही है।

संथाल परगना में ही नहीं, पूरे झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ कर रहे हैं। खूंटी, लोहरदगा, सिमडेगा, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, जमशेदपुर सहित कई जिलों में इन्होंने बस्तियां बसा ली हैं। दुमका की पूर्व विधायक लुईस मरांडी के अनुसार, झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों का बड़ा गिरोह सक्रिय है, जो लव जिहाद और कन्वर्जन में लगा हुआ है। दुमका से पाकुड़ के रास्ते बेरोक-टोक बांग्लादेशी घुसपैठ कर रहे हैं और राज्य में चोरी, झपटमारी सहित कई अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। उनका आरोप है कि राज्य सरकार से घुसपैठियों को शह मिल रही है।

लुईस मरांडी की बातों पर गौर करें तो झारखंड में जबसे हेमंत सोरेन की सरकार बनी है, आपराधिक मामले बेतहाशा बढ़े हैं खासकर महिलाओं के प्रति। झारखंड में 18 से 30 वर्ष की महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार, झारखंड में 43 प्रतिशत महिलाएं अपराध की शिकार बन रही हैं। 2021 में सूबे में बलात्कार के 1425 मामले दर्ज किए गए, यानी औसतन हर 6 घंटे में एक महिला से बलात्कार हुआ। इसी तरह, महिलाओं पर हमले के 164 और इतने ही मामले बलात्कार के प्रयास के दर्ज किए गए। इनमें 46 मामलों में महिलाओं व बच्चियों से दूसरी बार बलात्कार हुआ। लेकिन 720 अपराधियों को ही सजा मिली।

Topics: बिहार में नेपालहिंदू समुदायपश्चिम बंगाल और बांग्लादेशजनजातीय समाज की जमीनखूंटी और लोहरदगा में लव जिहादमुस्लिम आबादी दोगुनीजमीन जिहाद और जमीनलव जिहादहेमंत सोरेन
रितेश कश्यप
रितेश कश्यप
डेढ़ दशक से पत्रकारिता में सक्रिय। राजनीति, सामाजिक और सम-सामायिक मुद्दों पर पैनी नजर। कर्मभूमि झारखंड।   [Read more]
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

छात्रा का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन करते परिजन और गांव के लोग

छात्रा ने की आत्महत्या: लव जिहाद का आरोप, शिकायत करने पर शिक्षक ने डांटा, हिंदू संगठनों ने शव सड़क पर रख किया प्रदर्शन

love jihad and conversion

एक और सिख बच्ची लंदन में लव जिहाद का हुई शिकार

UK में सिख युवती हुई लव- जिहाद की शिकार, परिवार बोला- मुस्लिम युवक ने बेटी को फंसा लिया; आरोपी ग्रूमिंग गैंग का सदस्य!

अश्लील वीडियो बनाकर किया शोषण, कन्वर्जन का बना रहा था दबाव; रेहान के खिलाफ FIR दर्ज

माधापुर में कन्वर्जन के आरोप के बाद मौके पर जमा हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता

TCS, विप्रो के बाद हैदराबाद की कंपनी में हिंदू महिलाओं के जबरन कन्वर्जन का आरोप, वीडियो वायरल

झारखंड में छात्रों का प्रदर्शन

‘कपड़े फाड़े, दुपट्टा खींचा’, झारखंड में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का पुलिस पर गंभीर आरोप

Load More

ताज़ा समाचार

आज का श्लोक : संगठित समाज में ही ईश्वर की शक्ति निहित होती

Weather: मध्य प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में मूसलाधार बारिश, इन 3 राज्यों के लिए IMD का बड़ा अलर्ट

आज का राशिफल

12 सितंबर राशिफल: शनिवार को किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानें मेष से मीन तक का हाल

“मुझे पराया महसूस नहीं हुआ”: टोरंटो में सरसंघचालक जी के कार्यक्रम में पहुंचे ईरानी मूल के हसन ने साझा किया अद्भुत अनुभव

arya migration theory genetics archaeology india

दम तोडती अंग्रेजों की आर्यकथा: आनुवंशिकी, घोड़े, सरस्वती और सिनौली के प्रमाणों पर क्या कहता है यह विमर्श?

52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन की तैयारी तेज, हरिद्वार में जुटेंगे 3,000 से अधिक विद्वान और प्रतिभागी

Pushkar Singh Dhami

धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले : मेडिकल इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ा, 33 पद सृजित, अधिवक्ताओं की फीस में इजाफा

‘सुशासन संवाद : ओडिशा की उड़ान 2.0’ में  विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महासचिव डॉ. सुरेंद्र  कुमार जैन से वरिष्ठ पत्रकार अनुराग पुनेठा

ओडिशा की उड़ान 2.0 : ‘हमारी यात्रा राम मंदिर से राष्ट्रमंदिर की है’

फिल्म हनुमान अंश

हनुमान अंश : सिनेमाई परदे पर भारत की आध्यात्मिक चेतना की वापसी

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से बातचीत करते पाञ्चजन्य के संपादक हितेश शंकर

ओडिशा की उड़ान 2.0 : ‘हमारा लक्ष्य सुशासन और विकास’

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies