... हमने तो दिलों को जीता है
July 14, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

… हमने तो दिलों को जीता है

विश्व समुदाय अभिवादन के लिए नमस्ते करता नजर आया था। योग और आयुर्वेद की लोकप्रियता विश्व भर में बढ़ती जा रही थी। सब में भारत निहित था

Written byPanchjanyaPanchjanya
Dec 27, 2022, 02:13 pm IST
in भारत
भारत की कोरोना वैक्सीन दुनिया के विभिन्न देशों तक पहुंचाई गई थी।

भारत की कोरोना वैक्सीन दुनिया के विभिन्न देशों तक पहुंचाई गई थी।

भारत विश्व का अनूठा देश है, जिसकी सॉफ्ट पावर उसकी सभ्यतागत विरासत और सांस्कृतिक कौशल पर आधारित है। भारत की छवि ऐसे सौम्य देश की है जो सैन्य शक्ति होने के बावजूद स्वभाव से आक्रामक नहीं है, जिसकी बढ़ती सैन्य शक्ति को खतरे के रूप में नहीं देखा जाता है

कोरोना महामारी की पिछली लहरों के दौरान विश्व समुदाय अभिवादन के लिए नमस्ते करता नजर आया था। योग और आयुर्वेद की लोकप्रियता विश्व भर में बढ़ती जा रही थी। सब में भारत निहित था। यह भारत की सॉफ्ट पावर के कुछ सबसे स्पष्ट उदाहरण हैं। भारत विश्व का ऐसा अनूठा देश है, जिसकी सॉफ्ट पावर उसकी सभ्यतागत विरासत और सांस्कृतिक कौशल पर आधारित है। सॉफ्ट पावर के लिहाज से शक्तिशाली तो कई देश हैं, लेकिन उनमें से अधिकांश अपनी संस्कृति को ‘पश्चिमीकृत’ करके या मिलता-जुलता दिखाकर मित्रता गांठने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। इसके विपरीत भारत सांस्कृतिक एकता और उसी में भरपूर विविधता वाला देश है। एक ऐसा लोकतांत्रिक देश, जिसकी आकांक्षाओं से भरी हुई, सामाजिक-आर्थिक गतिशीलता से भरी हुई बहुत जीवंत जनसंख्या है। जिसकी अथाह सांस्कृतिक गहराई है, अपार तकनीकी क्षमता है और संकट काल में विश्व की मदद करने के लिए जिसके हजारों हाथ हैं।

विश्व में भारत की छवि एक ऐसे सौम्य देश की है जो लोकतंत्र, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, स्थिरता और प्रतिबद्धता के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय समुदाय में अपनी बढ़ती भूमिका को लेकर पूरी तरह निश्चिंत है। जो विश्व के संकटों को विश्व का साझा संकट मानता है। जो सैन्य शक्ति है, लेकिन स्वभाव से आक्रामक नहीं है और जिसकी बढ़ती सैन्य शक्ति को निकट और तमाम दूर देशों द्वारा खतरे के रूप में नहीं देखा जाता है। जो अपनी सहस्राब्दियों पुरानी सभ्यता और आधुनिक विकास की कहानी के कारण आज भी दुनिया के सभी क्षेत्रों के लिए कौतुक और रुचि पैदा करता है। वास्तव में भारत की सभ्यतागत गहराई और विस्तार लगभग सभी देशों के लिए सहज, सुलभ और उपयोगी सिद्ध हुई है। भारत को अपने सांस्कृतिक दायित्वों की गुरुता का पूरा अहसास है।

16 जनवरी, 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायसीना डायलॉग में भारतीय विदेश नीति को स्पष्ट करते हुए भारत की सभ्यतागत विरासत के साथ वैश्विक संस्थानों के पुनर्गठन की बात कही थी। भारत का विदेश मंत्रालय भी अन्य सरकारी संगठनों के साथ आर्थिक सहयोग, विकास परियोजनाओं, कौशल के उन्नयन, छात्र आदान-प्रदान और छात्रवृत्ति, लोगों से लोगों के संबंध, प्रशिक्षण कार्यक्रम और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए व्यापक द्विपक्षीय और बहुपक्षीय कार्यक्रमों का संचालन और समन्वय करता है। इसमें रचनात्मक और ललित कला, पुरातत्व, शैक्षणिक सम्मेलन आदि शामिल हैं। यहां तक कि भारत के सशस्त्र बल भी भारतीय तटों से दूर आपदा क्षेत्रों में फंसे अन्य देशों को मानवीय और आपदाकालिक सहायता प्रदान करते हैं। यही कारण है कि भारत जब वैश्विक विषयों पर अपनी राय रखता है, तो वह नैतिकता की सशक्त धारणाओं से पुष्ट होती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राएं भारत की सांस्कृतिक और सौम्य शक्ति को प्रस्तुत करने का एक विशिष्ट अवसर साबित होती रही हैं। भारत की फिल्मों और संगीत से लेकर योग की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा तक, भारत की कला से लेकर वास्तुकला तक, भारत के व्यंजनों से लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों की विरासत तक, भारत की सौम्य छवि मेजबान देश के पटल पर स्थापित होती रही है। इस वर्ष जुलाई में मोदी ने भारत और मध्य एशिया के बीच आध्यात्मिक संबंधों को रेखांकित करके, भारत की बहुसांस्कृतिक विरासत पर जोर देकर मध्य एशिया में भारत की प्रचलित आलोचनाओं की धार कुंद कर दी। परिणाम, आज मध्य एशिया के साथ भारत के बहुत अच्छे संबंध हैं। इनमें अरब देश भी शामिल हैं और इस्राएल भी।

वास्तव में विदेशों में भारत की ‘ब्रांड वैल्यू’ को बढ़ाने के लिए एक सुविचारित प्रयास पहली बार हो रहा है। जानी-मानी संचार और जनसंपर्क सलाहकार कंपनी पोर्टलैंड ने सॉफ्ट पॉवर की वैश्विक रैंकिंग जारी करते हुए कहा था, ‘‘मोदी का भारत निश्चित रूप से एक ‘सॉफ्ट पावर प्लेयर’ है, जिस पर आने वाले वर्षों में नजर रखी जाएगी।’’ उदाहरण के लिए, विश्व संस्कृत सम्मेलन पहले भी होते थे और भारत के बाहर भी होते थे, लेकिन अब उनमें भारत की भागीदारी बहुत बड़े पैमाने पर होती है। भारत संस्कृत भाषा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले विद्वानों को ‘अंतरराष्ट्रीय संस्कृत पुरस्कार’ से सम्मानित करता है। संस्कृत भाषा या साहित्य में भारत में शोध करने वाले विदेशी विद्वानों के लिए फेलोशिप प्रदान करता है और नए शिक्षार्थियों के लिए भारत में अध्ययन या शोध करने के अवसर प्रदान करता है।

भारत की आईटी क्षमता भारत की सॉफ्ट पावर का बहुत बड़ा स्रोत बन कर उभरी है। आज भारत खास तौर पर दोपहिया वाहनों के बाजार का विनिर्माण केंद्र है, छोटी कारों का बड़ा बाजार है, जेनेरिक दवाओं का सबसे विशाल स्रोत है, वैक्सीन निर्माण में विश्व का अग्रणी देश है। विश्व ने देखा है कि जब उसे कोरोना संकट का सामना करना पड़ा था, तो किस प्रकार भारत पूरी शक्ति से उसकी मदद के लिए सामने आया था। यह भारत की वह शक्ति है, जिसके लिए बहुत पहले कहा गया था… हमने तो दिलों को जीता है।

भारत की सॉफ्ट पावर बौद्ध धर्म, योग, नालंदा विश्वविद्यालय के पुनरुद्धार और भारतीय सांस्कृतिक केंद्रों (जकार्ता, बाली, बैंकॉक) और स्मारकों (कंबोडिया, वियतनाम, लाओस) के संयुक्त पुनरुद्धार के रूप में परिलक्षित होती है। इनमें से योग भारत का सबसे सफल और सबसे लोकप्रिय सॉफ्ट-पावर स्रोत बनकर उभरा है। प्रथम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नई दिल्ली में सामूहिक योग कार्यक्रम में हजारों लोगों का नेतृत्व स्वयं प्रधानमंत्री ने किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस दुनिया भर में योग की अपार लोकप्रियता को तो दर्शाता ही है, वह इसमें निहित विज्ञान और इसकी समृद्ध ज्ञान परम्परा को भी रेखांकित करता है। भारत सरकार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की स्थापना के प्रस्ताव के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा में 175 सदस्य देशों का समर्थन प्राप्त करने में सफल रही थी। भारत में जन्मे योग के कार्यक्रम अब छह महाद्वीपों के 192 देशों में आयोजित होते हैं।

भारत ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ाने के लिए प्रवासी भारतीय मामलों के एक नए मंत्रालय का गठन किया है। यह भारत की सही प्रस्तुति के लिए एक नया तंत्र और नई व्यवस्था है। वास्तव में, भारतीय प्रवासियों को भारत की सॉफ्ट पावर के राजदूतों के रूप में देखा जाता है। 2014 से सरकार ने भारत की सॉफ्ट पावर को बढ़ाने के लिए संसाधनों और परियोजनाओं में निवेश में भी वृद्धि की है। विदेशों में भारतीय दूतावासों की संख्या बढ़ाई गई है और जो नए राजनयिक मिशन और सांस्कृतिक केंद्र बनाए गए हैं, उनमें भारत की वास्तुकला की विविध शैलियों का उपयोग किया गया है।

आसियान, बिम्सटेक और सार्क जैसे क्षेत्रीय समूहों के साथ संबंधों को पुनर्जीवित किया गया है और ‘लुक ईस्ट पॉलिसी’, ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और ‘नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी’ के माध्यम से पूर्वी और दक्षिण एशियाई देशों के साथ रणनीतिक, सांस्कृतिक, राजनयिक और आर्थिक संबंधों को गहन करने के अभियान शुरू किए गए हैं। आज विश्व का अधिकांश हिस्सा भारत को एक शांतिपूर्ण उभरती हुई शक्ति की छवि में देखता है, जो सहिष्णु है और बहुसांस्कृतिक लोकतंत्र है।

जो एक उभरती हुई अर्थव्यवस्था भी है और एक बड़ी आर्थिक सफलता की कहानी रच रही है। उदाहरण के लिए, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियानों का लक्ष्य भले ही घरेलू उत्पादन और विकास को प्रोत्साहित करना हो, वास्तव में इससे विश्व अर्थव्यवस्था में भारत एक अधिक कुशल, प्रतिस्पर्धी और लचीले देश के रूप में भी पेश होता है।

इसी प्रकार, भारत की आईटी क्षमता भारत की सॉफ्ट पावर का बहुत बड़ा स्रोत बन कर उभरी है। आज भारत खास तौर पर दोपहिया वाहनों के बाजार का विनिर्माण केंद्र है, छोटी कारों का बड़ा बाजार है, जेनेरिक दवाओं का सबसे विशाल स्रोत है, वैक्सीन निर्माण में विश्व का अग्रणी देश है। विश्व ने देखा है कि जब उसे कोरोना संकट का सामना करना पड़ा था, तो किस प्रकार भारत पूरी शक्ति से उसकी मदद के लिए सामने आया था। यह भारत की वह शक्ति है, जिसके लिए बहुत पहले कहा गया था… हमने तो दिलों को जीता है।

Topics: भारत की सॉफ्ट पावर बौद्ध धर्मनालंदा विश्वविद्यालयप्रवासी भारतीयभारत विश्व का अनूठा देशप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीयोगभारतीय विदेश नीतिभारत की सभ्यतागत विरासतबहुसांस्कृतिक विरासत
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Explainer: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता बनेगा ‘गेम चेंजर’, इन क्षेत्रों में बढ़ेगा सबसे अधिक व्यापार

ऑकलैंड शिखर वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन

भारत-न्यूजीलैंड ने रणनीतिक साझेदारी का नया अध्याय शुरू किया, FTA से दोगुना होगा व्यापार : प्रधानमंत्री मोदी

ऑकलैंड शिखर वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन

भारत-न्यूजीलैंड रणनीतिक साझेदारी नई ऊंचाई पर, 2030 तक व्यापार 35 हजार करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य, 18 बिंदुओं पर सहमति

कौन है वो महिला जिसे PM मोदी ने दिया ‘ऑटोग्राफ’? भारत से उनका क्या है कनेक्शन?

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

भारत को यूरेनियम देगा ऑस्ट्रेलिया, रक्षा सहयोग भी, प्रधानमंत्री अल्बनीज ने पीएम मोदी से चीनी मिसाइल पर जताई चिंता

आचार्य चाणक्य जैसा गुरु होगा तो देश कभी विपन्न नहीं हो सकता : योगी आदित्यनाथ

Load More

ताज़ा समाचार

Gyanvapi Case Mediation Talks Fail Supreme Court Kashi Vishwanath Temple Mosque Dispute Varanasi

ज्ञानवापी प्रकरण : 7 मिनट में विफल हुई मध्यस्थता बैठक, जानिए दोनों पक्षों की बातचीत

Bharat Vikas Parishad Membership Campaign RSS Panch Parivartan Sutra Emerging India Social Service

‘उभरते भारत’ में महासंकल्प को तैयार भारत विकास परिषद! 2 लाख परिवारों तक सदस्यता और घर-घर पहुंचेगा ‘पंच परिवर्तन’ सूत्र

लोकतंत्र सेनानी कमला शंकर पांडेय

मोदी-योगी को गाली देने वाले संविधान की बात करते हैं, वे इमरजेंसी का समय कैसे भूल सकते हैं

Rajasthan High Court Order Remove Illegal Religious Structures Indo Pak Border Justice Sameer Jain

भारत-पाक सीमा से हटेंगे अवैध धार्मिक ढांचे! राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, कहा- ‘राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि’

16 जुलाई की अर्धरात्रि से ग्रहों के राजा सूर्य बदलेंगे चाल, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, चार को रहना होगा सतर्क

राहुल गांधी

उत्तराखंड: राहुल गांधी के युवा संवाद की जगह को लेकर उठे सवाल, अनुमति रद्द, कहीं कांग्रेसियों ने तो नहीं कर दिया खेला?

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा से पहले गुजरात ATS ने पकड़े 5 संदिग्ध, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तार; पूछताछ जारी

cm yogi adityanath

अयोध्या की आड़ में देश की अस्मिता व आस्था पर प्रहार : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

संभल में फिर गरजा बुलडोजर: सरकारी जमीन पर बनी अवैध ईदगाह जमींदोज

अंकित शर्मा हत्या मामला: ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों की सजा पर 23 जुलाई को सुनवाई

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies