असामाजिक तत्वों के खिलाफ आवेदन देने वालों पर ही गिरी झारखंड पुलिस की गाज!
September 12, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत झारखण्‍ड

असामाजिक तत्वों के खिलाफ आवेदन देने वालों पर ही गिरी झारखंड पुलिस की गाज!

Written byरितेश कश्यपरितेश कश्यप
Nov 7, 2022, 09:42 am IST
inझारखण्‍ड
पुलिस को आवेदन देने वाले हिंदू कार्यकर्ता, लेकिन पुलिस ने इन्हीं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस को आवेदन देने वाले हिंदू कार्यकर्ता, लेकिन पुलिस ने इन्हीं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है।

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार तुष्टीकरण में शामिल तो थी ही, अब पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी सरकार की सोच को आगे बढ़ाते दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में संपन्न छठ पूजा के दौरान एक ऐसा ही मामला सामने आया है। मामला रामगढ़ का है। उल्लेखनीय है कि रामगढ़ शहर से छठ घाट जाने वाला रास्ता मुस्लिम मोहल्ले से होकर गुजरता है। छठ के दौरान उस रास्ते पर असामाजिक तत्वों ने अंडे के छिलके, मांस के टुकड़े और घर का कचरा फेंक दिया गया।

वहां से गुजरने वाले एक श्रद्धालु ने जब इस कचरे को देखा तो छठ पूजा समिति के लोगों को और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को भी बुलाया। इस घटना के बाद छठ पूजा समिति के लोगों ने पुलिस—प्रशासन से अविलंब संज्ञान लेने की बात कही और रास्ते की साफ—सफाई में जुट गए। लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। छठ पूजा संपन्न होने के बाद छठ पूजा समिति सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और कई ग्रामीणों ने मिलकर रामगढ़ थाने में जाकर इन असामाजिक तत्वों की शिकायत करते हुए उन पर कठोर कार्रवाई  करने की मांग की। लेकिन पुलिस ने असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कोई कार्रवाई न कर छठ पूजा समिति और आवेदन देने के लिए गए हुए 28 लोगों पर ही मामला दर्ज कर दिया।

यह मामला खुद रामगढ़ थाना प्रभारी सुशील कुमार ने दर्ज किया। उनके लिखित आवेदन में कहा गया है कि शिकायत करने के लिए काफी संख्या में आए हुए लोगों ने सरकारी कामकाज में बाधा डाला, सड़क जाम किया और थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों से बदसलूकी की।

हालांकि शिकायत करने गए लोगों का कहना है कि छठ समापन की सुबह में सड़क पर पहले से ही जाम की स्थिति बनी हुई थी, ऊपर से इस तरह की घटना होने के बाद हिंदुओं में आक्रोश था। एक तरफ तो सांप्रदायिक सौहार्द न बिगड़े इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि और हिन्दू कार्यकर्ता प्रशासन को आवेदन देने के लिए गए थे। छठ घाट पर कोई हंगामा न हो इसके लिए हिंदू कार्यकर्ता पुलिस प्रशासन का सहयोग करते रहे। फिर भी पुलिस ने आवेदन देने गए लोगों पर ही कार्रवाई कर दी। एक तरफ तो लोगों की भावनाएं आहत हुईं, दूसरी तरफ पुलिस का यह रवैया काफी आश्चर्यजनक है।

इस मामले पर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एक असामाजिक तत्वों ने छठ घाट को अपवित्र करने की कोशिश की और पुलिस ने शिकायत करने वालों पर ही मामला दर्ज कर दिया। उन्होंने इस मामले को एकपक्षीय और दुर्भावना से ग्रस्त बताते हुए झारखंड पुलिस के उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही।

इस मामले पर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि असामाजिक तत्वों ने एक तो छठ घाट को अपवित्र करने की कोशिश की और पुलिस ने इसकी शिकायत करने वालों पर ही मामला दर्ज कर दिया। उन्होंने इस मामले को एकपक्षीय और दुर्भावना से ग्रस्त बताते हुए झारखंड पुलिस के उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही।

बीते दिनों रामगढ़ में एक छठ घाट को असामाजिक तत्वों ने अपवित्र करने की कोशिश की, प्रशासन ने खुद आकर आकर सारे चीज़ों को देखा।
लेकिन प्रशासन ने अपराधियों को पकड़ने के बजाय शिकायतकर्ताओं के ऊपर ही कई धाराओं के तहत 24 लोगों पर मुकदमें दर्ज करा दिया मानो वह कितने संगीन अपराधी हो।
मामला pic.twitter.com/nigDD2Sf7J

— Babulal Marandi (@yourBabulal) November 7, 2022

दुर्गा वाहिनी रामगढ़ जिला संयोजिका अनामिका श्रीवास्तव ने कहा कि हिंदुओं पर एकतरफा दबाव बनाने और सरकार की तुष्टीकरण नीति को हवा देने के लिए रामगढ़ के समाजसेवियों और हिन्दू कार्यकर्ताओं पर फर्जी कहानी बनाते हुए मामले दर्ज किए गए हैं। अगर किसी हिन्दू कार्यकर्ता ने थाने या रास्ते पर हंगामा किया है तो पुलिस को थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज जारी करना चाहिए या फिर इस मामले की निष्पक्ष रूप से जांच होनी चाहिए।

आपको बता दें झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश सहित कई क्षेत्रों में छठ पूजा को काफी महत्व दिया जाता है। इस पर्व में साफ-सफाई और स्वच्छता पर काफी जोर दिया जाता है। यही कारण है कि छठ व्रतियों के लिए घाट जाने वाले रास्ते की भी साफ—सफाई की जाती है, ताकि किसी भी प्रकार से उनके व्रत में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो और शुद्धता बनी रहे।

रामगढ़ थाना प्रभारी के इस रवैए के बाद भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने रामगढ़ पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे से मिलकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। हालांकि पुलिस अधीक्षक ने निष्पक्ष जांच करने और दोषी लोगों पर कार्रवाई करने की बात तो कही है, लेकिन यह कार्रवाई पुलिस प्रशासन की नीयत पर भी सवाल जरूर खड़े करती है।

Topics: झारखंडJharkhand Newsरामगढ़ramgarh
रितेश कश्यप
रितेश कश्यप
डेढ़ दशक से पत्रकारिता में सक्रिय। राजनीति, सामाजिक और सम-सामायिक मुद्दों पर पैनी नजर। कर्मभूमि झारखंड।   [Read more]
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

कोर्ट का फैसला (प्रतीकात्मक चित्र)

झारखंड : जेपीएससी, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द करने का आदेश स्थगित

Jharkhand: झारखंड में 22 प्रतियोगी परीक्षाएं रद्द, 6 स्थगित; 23 परीक्षाओं की CID जांच

JPSC आंदोलन में लाठीचार्ज, छात्र बोला- पीछे खड़ा था फिर भी पड़ी लाठी, हाथ-पैर में आईं चोटें

शांतिपूर्ण JPSC आंदोलन में तनाव क्यों? छात्रों का आरोप- “पुलिस माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही”

अमित मालवीय

झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर अमित मालवीय ने सरकार पर साधा निशाना

उमर खालिद, दिल्ली दंगे का आरोपी

JNU में देशद्रोह के आरोपी उमर खालिद की किताब पर होने वाली थी चर्चा, ऑडिटोरियम की बुकिंग हुई रद

Load More

ताज़ा समाचार

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान पौधरोपण करते ब्रिक्स समूह के सदस्य।

नई दिल्ली घोषणापत्र पर मुहर: ब्रिक्स नेताओं ने खिंचवाई ‘फैमिली फोटो’, फिर एक खास पौधे से दिया दुनिया को बड़ा संदेश

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (बाएं)।

प्रधानमंत्री मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक, सीमा सहित कई मुद्दों पर हुई बात

kisan sangh free uniforms notebooks and bags distributed to 7000 flood affected students

असम: शिवसागर में भारतीय किसान संघ की मानवीय पहल, बाढ़ प्रभावित 7,000 छात्रों को दी जा रही नि:शुल्क सहायता!

dr manmohan vaidya addresses-shikshak and taruni samvad in kashi bhu

विविधता का उत्सव मनाना ही भारतीय संस्कृति है: काशी में बोले मनमोहन वैद्य जी- भारत रूपी बगीचे के हम माली नहीं, पौधे हैं

gorakhpur rss centenary youth conference suryakund-prant pracharak ramesh address

“शाखा गंगा की तरह पवित्र और व्यक्ति निर्माण की कार्यशाला है”: गोरखपुर में RSS शताब्दी वर्ष पर भव्य युवा सम्मेलन

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

BRICS Summit: PM मोदी का वैश्विक सुधारों पर जोर, कहा- विशेषाधिकार के पिरामिड को साझेदारी में बदलना होगा

मोदी जी ने तप-साधना और संघर्ष से बनाई पहचान : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Lakha Sidhana Amritpal Singh Akali Dal Waris Punjab De Maur Assembly Seat Panchjanya

एक और गैंगस्टर का पंजाब की राजनीति में एंट्री : वारिस पंजाब दे ने लक्खा सिधाना को मोड़ सीट से दिया टिकट, जानिए पूरी खबर!

कल का मौसम: 13 सितंबर को भी देशभर में ‘तूफानी बारिश’, इन राज्यों को रहना होगा सर्तक; IMD का बड़ा अलर्ट

अभिजीत दीपके

‘आ गए लाशों पर राजनीति करने’, बालाघाट में पत्रकारों के सवालों का जवाब दिए बिना गाड़ी लेकर भागे CJP के दीपके

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies