लंबे संघर्ष की शुरुआत!
June 24, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

लंबे संघर्ष की शुरुआत!

ईरान के जेहदान में हिरासत में एक नाबालिग बलूच लड़की से बलात्कार के बाद सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत उबल रहे हैं। अगर इसे सूझ-बूझ के साथ नहीं संभाला गया तो एक और लंबे संघर्ष के पनपने का डर

Written byअरविन्दअरविन्द
Oct 12, 2022, 12:12 pm IST
in भारत, विश्व, विश्लेषण, मत अभिमत, जम्‍मू एवं कश्‍मीर
ईरान में कुर्द युवती महसा अमीनी की हत्या के बाद भड़के हिजाब आंदोलन के बीच दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बलूच भी सड़कों पर उतर आए

ईरान में कुर्द युवती महसा अमीनी की हत्या के बाद भड़के हिजाब आंदोलन के बीच दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बलूच भी सड़कों पर उतर आए

बलूचिस्तान की आजादी के लिए संघर्ष कर रहे छात्रों के संगठन बीएसओ आजाद ने कहा है, ‘‘बलूच शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन सशस्त्र बलों ने उन पर फायरिंग कर दी जिसमें कई लोगों की जान चली गई। यह बलूचों को उकसाने की कार्रवाई है।’’

ईरान में सिस्तान और बलूचिस्तान का इलाका सुलग रहा है। एक नाबालिग बलूच लड़की के साथ हिरासत में बलात्कार के कारण लोगों में उबाल है और इस उबाल को देख ईरानी सुरक्षा बलों ने जिस तरह आपा खोया, उसने वहां गंभीर हालात पैदा कर दिए हैं। ईरान में कुर्द युवती महसा अमीनी की मौत के बाद से पहले से ही हिजाब विरोधी आंदोलन भड़का हुआ है।

पहले से तय थी गोलाबारी की योजना
इस हिंसा की शुरुआत सिस्तान की राजधानी जेहदान से हुई। 27 सितंबर को इस खबर के आने के बाद से ही कि चाबहार के पुलिस प्रमुख इब्राहीम कोचजई ने हिरासत में एक 15 साल की बलोच बच्ची के साथ बलात्कार किया है, लोग गुस्से में थे। प्रशासन की ओर से बच्ची के परिवार पर मामले को रफा-दफा करने का दबाव डाला गया, लेकिन परिवार झुका नहीं। तीन दिन बाद जेहदान में जब जुमे की नमाज खत्म होते लोग उस पुलिस अफसर इब्राहीम को गिरफ्तार करने और सजा देने के नारे लगाने लगे।

उसी समय सैनिकों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। प्रदर्शन के 10 मिनट के भीतर सेना के हेलिकॉप्टर पहुंच गए और उनसे भी फायरिंग शुरू कर दी गई। इससे यह संदेह पैदा होता है कि ईरान प्रशासन ने पहले ही विरोध से इसी तरह निपटने का फैसला कर लिया था। उसके बाद चारों ओर प्रदर्शन शुरू हो गए। लोगों ने सरकारी दफ्तरों और सुरक्षाबलों की गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।

बलूचिस्तान में इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स के इंटेलिजेंस कमांडर अली मौसावी की भी हत्या कर दी गई। ईरान में बलूचिस्तान की आजादी के लिए संशस्त्र संघर्ष कर रहे संगठन जैश अल-अद्ल ने मौसावी की हत्या की जिम्मेदारी ली है। ईरान मानवाधिकार संगठन के मुताबिक हिंसा में कम से कम 133 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हैं। मरने वालों की संख्या के अभी और बढ़ने का अनुमान है।

पूरे इलाके पर असर
इस बीच, बलूचिस्तान की आजादी के लिए संघर्ष कर रहे छात्रों के संगठन बीएसओ आजाद ने कहा है, ‘‘बलूच शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन सशस्त्र बलों ने उन पर फायरिंग कर दी जिसमें कई लोगों की जान चली गई। यह बलूचों को उकसाने की कार्रवाई है।’’

बलूचिस्तान से ईरान की लगभग 575 मील लंबी सीमा लगती है और अफगानिस्तान के साथ-साथ ईरान के सीमावर्ती इलाकों में बलूच आबादी रहती है। सिस्तान और बलूचिस्तान क्षेत्रफल के हिसाब से ईरान का दूसरा सबसे बड़ा प्रांत है, लेकिन यहां केवल 3 प्रतिशत आबादी रहती है। इस प्रांत के दो भाग हैं- उत्तरी सिस्तान जहां शिया रहते हैं और दक्षिणी बलूचिस्तान जहां बलूच रहते हैं।

शिया बहुल ईरान के इस प्रांत में सुन्नी बलूच बहुमत में हैं। इसी प्रांत में ओमान की खाड़ी के तट पर चाबहार बंदरगाह है, जहां के पुलिस प्रमुख की करतूत ने पूरे इलाके को आग में झोंक दिया है। चाबहार से लगभग पौने दो सौ किलोमीटर नीचे ग्वादर बंदरगाह स्थित है। चूंकि बलूचों की आबादी ईरान और अफगानिस्तान के सीमांत इलाकों में भी रहती है, इस दृष्टि से सीमा के पार जाने वाला कोई भी बलूच विद्रोह पूरे इलाके को प्रभावित करता है।

क्वेटा के एक छात्र कहते हैं, ‘‘ईरान जिस तरह बलूचों के खिलाफ बेवजह ताकत का इस्तेमाल कर रहा है, उसका नतीजा भी वही होगा जैसा पाकिस्तान में हुआ।’’ पाकिस्तान में बलूचों के खिलाफ जुल्म के बढ़ने के कारण हजारों लोग सीमा पार कर सिस्तान चले गए। लेकिन वहां उन्हें शरणार्थी के तौर पर भी स्वीकार नहीं किया गया है और इस कारण उन्हें स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं हासिल नहीं हैं। लेकिन पहले कम से कम इतना था कि वे वहां जिंदा रह सकते थे।

बलूचों के सामने रास्ता नहीं
अब स्थिति यह है कि बलूच पाकिस्तान और ईरान के बीच ‘सैंडविच’ बनकर रह गए हैं। इसमें शक नहीं कि ईरान के हालात बिगड़ने का बलूचों पर काफी असर पड़ेगा। लेकिन इसका ज्यादा असर ईरान पर पड़ने जा रहा है। एक राजनीतिक कार्यकर्ता कहते हैं, ‘‘इस बार जो भी हुआ, उसकी पहले से कोई तैयारी नहीं थी। लेकिन अगर बलूचों को हथियारबंद संघर्ष की ओर धकेला गया, तो इसका ईरान पर बहुत बुरा असर होगा।’’ वैसे भी अगर ईरान के साथ संघर्ष बढ़ा तो बलूचों के पास खोने को कुछ भी नहीं हैं।

बलूच समाज में महिलाओं को बड़ी इज्जत के साथ देखा जाता है और यही कारण है कि ईरान में इतना बड़ा बवाल मचा हुआ है। इस राजनीतिक कार्यकर्ता ने आगे कहा हैं, ‘‘अगर आप पाकिस्तान के अनुभवों से सीख नहीं सकते तो अपने लिए बड़ी मुसीबत बुला रहे हैं। बलूच समाज में औरतों की इज्जत तथाकथित आधुनिक समाज से कहीं ज्यादा है और अगर उनके साथ कुछ होता है तो बलूचों का खून खौल उठता है। ईरान में इसी वजह से बवाल मचा।’’

ईरान का संघर्ष किधर जा रहा है, इसे एक सामाजिक कार्यकर्ता अलग नजरिये से देखते हैं। वे कहते हैं कि ‘‘दोनों की कौमी रवायतों में काफी फर्क है। ईरान में लोग आम तौर पर हथियार नहीं रखते और निकाह के बाद बच्चे मां-बाप से अलग रहते हैं। इसलिए वहां परिवार और समाज में वह एकजुटता नहीं हैं। वहीं, कबाइली रस्म-रिवाजों के साथ रहने वाले बलूचों में परिवार ही नहीं, पूरी कौम के लिए जान देने और जान लेने का जज्बा होता है। ऐसे में अगर बलूचों को मजबूर किया गया तो इसका नतीजा पूरे ईरान को भुगतना पड़ सकता है।’’

बलूचिस्तान की आजादी के लिए गुरिल्ला युद्ध कर रहे एक युवक का कहना है कि ‘‘दुनिया ने बलूचों का साथ नहीं दिया लेकिन कुदरत ने उसकी बड़ी मदद की। बलूचिस्तान की पहाड़ियों ने हमेशा बलूचों का साथ दिया और उन्हें छापामार लड़ाई का उस्ताद बनाया जिसकी वजह से आज पाकिस्तान और चीन, दोनों की पेशानी पर बल पड़े हुए हैं। ऐसे में अगर ईरान ने बलूचों पर जंग थोपी, तो उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।’’

ईरान के बलूच इलाके में उथल-पुथल का एक असर यह भी होगा कि ग्रेटर बलूचिस्तान की मांग जिंदा हो जाएगी। एक समय था जब निर्वासन की जिंदगी बिता रहे बलूच नेता बरहमदाग बुगती मानते थे कि ‘‘आजाद बलूचिस्तान से हमारा मतलब उस इलाके से है, जिस पर पाकिस्तान ने कब्जा कर रखा है और हम ग्रेटर बलूचिस्तान की बात नहीं करते, क्योंकि अफगानिस्तान और ईरान की बलूच आबादी उन मुल्कों में ठीक से रह रही है और जब वे वहां खुश हैं तो हमें कोई दिक्कत नहीं।’’ लेकिन अगर ईरान में हालात ऐसे ही रहे तो कल के बलूच आंदोलन की रूपरेखा क्या होगी, कहना मुश्किल है।

ग्वादर के एक व्यक्ति कहते हैं, ‘‘अगर ईरान में सशस्त्र छापामार संघर्ष का दायरा बढ़ता है तो शायद इस बार के हालात कुछ और हों। हो सकता है कि ईरान के दुश्मन देशों से मदद मिल जाए और फिर कहानी कुछ और हो जाए।’’

ईरान से अमेरिका की अदावत कोई छिपी बात नहीं है और जिस तरह हाल के समय में यह बात जाहिर हो चुकी है कि पूरा ईरान शासन-प्रशासन के खिलाफ एकजुट हो सकता है, आगे का रास्ता ईरान के भीतर बड़े बदलाव के संकेत दे रहा है और इसमें आजाद बलूचिस्तान का आंदोलन कैसे, क्या शक्ल लेता है, यह देखने वाली बात होगी।

Topics: चाबहार बंदरगाहबलूचिस्तान की आजादीबलूच पाकिस्तान और ईरानआजाद बलूचिस्तानईरान से अमेरिकाबलूचिस्तान से ईरानशिया बहुल ईरानओमान की खाड़ी
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

ईरान की राजधानी तेहरान में तेल डिपो पर हमले के बाद का दृश्य

चारों तरफ मार, तेल की धार

Afghan foreign minister Muttaqi support india on kashmir

भारत-अफगानिस्तान के नए रिश्ते से क्यों बेचैन है पाकिस्तान? चाबहार से वाखान तक की कड़ी

ईरान के सर्वोच्‍च नेता अयातुल्‍ला खामेनेई के साथ पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की मुलाकात थोथी रही और कश्मीर को लेकर तेहरान का कोई उलटा बयान नहीं आया

बड़े बेआबरू होकर शाहबाज Iran से निकले, खामेनेई ने दिखाया ठेंगा, Chabahar के रास्ते भारत की सफल कूटनीति का कमाल

पाकिस्तानी फाैज द्वारा बलूचिस्तान से जबरन गायब किए गए लोगों के परिजन­

हवाई घोषणा नहीं, पूर्ण स्वतंत्रता लक्ष्य

बलूचिस्तान ने कर दिया स्वतंत्र होने का दावा, पाकिस्तान के उड़ गए तोते, अंतरिम सरकार की घोषणा जल्द

खतरनाक समीकरण

Load More

ताज़ा समाचार

प्रतीकात्मक तस्वीर

महाराष्ट्र के गर्ल्स हॉस्टल में 22 छात्राओं को जहर देने की साजिश का आरोप, जांच शुरू

प्रतीकात्मक तस्वीर

Today’s weather: मुंबई में मानसून की एंट्री, दिल्ली-यूपी के लिए IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

प्रख्यात अभिनेता आर माधवन को पद्म सम्मान देतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

आर माधवन, अलका याज्ञनिक और रोहित शर्मा समेत 64 हस्तियों को पद्म सम्मान

24 जून का पंचांग

24 जून का पंचांग: दशमी तिथि, चित्रा नक्षत्र और परिघ योग का विशेष संयोग

आज का राशिफल

24 जून का राशिफल: जानें किस राशि को मिलेगा आर्थिक लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

supreme court

कोलकाता बम विस्फोट के दोषी मोहम्मद रशीद खान की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

supreme court

मतदाता सूची से बाहर लोगों को नहीं मिलेगा राशन न देने के बंगाल सरकार के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार

महान वीरांगना रानी दुर्गावती

रानी दुर्गावती: स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्राणोत्सर्ग करने वालीं महान वीरांगना

बंगाल: हर परिणाम से बड़ी वन्देमातरम् की घड़ी

मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

एफआईएच प्रो लीग : हॉकी में भारत की शानदार जीत, पाकिस्तान को 4-3 से हराया

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies