बहुत अनोखा है होली का तत्वदर्शन
June 26, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

बहुत अनोखा है होली का तत्वदर्शन

Written byपूनम नेगीपूनम नेगी
Mar 16, 2022, 09:57 pm IST
in भारत, धर्म-संस्कृति, दिल्ली
प्रतीकात्मक चित्र

प्रतीकात्मक चित्र

इस वैदिक पर्व का मूल प्रयोजन स्वस्थ एवं ग्रंथिमुक्त व्यक्तिगत जीवन, समता, एकता एवं भाईचारे से युक्त सामाजिक व्यवस्था व आनंद एवं उल्लास से भरे-पूरे जनजीवन का विकास करना है। सरदी के अंत और ग्रीष्म के आगमन की संधिवेला में मनाये जाने वाले इस पर्व में ऋतु चक्र की वैज्ञानिकता समाहित है। 

हमारी सनातन संस्कृति में पर्वों-त्योहारों की अविरल श्रृंखला भारत की अखंड जिजीविषा, अदम्य उत्साह,  शाश्वत जीवन दर्शन और विराट राष्ट्रीय चरित्र को उजागर करती है। इन पर्वों में सर्वाधिक अनोखा है होली का तत्वदर्शन। रंगों का यह पर्व हमारे सनातन जीवन मूल्यों को जितनी सम्पूर्णता के साथ पेश करता है।  शायद ही कोई अन्य पर्व करता हो। आमतौर पर आने वाले का अभिनंदन होता है और जाने वाले का शोक मनाया जाता है। लेकिन होली की खूबी यह है कि यह आने वाले के साथ रंग-गुलाल की मस्ती के साथ नाच-गाकर जाने वाले को भी खुशी-खुशी विदा करता है। वैदिक मनीषा कहती है, प्रकृति पल पल बदलती रहती है क्यूंकि परिवर्तन सृष्टि का अकाट्य नियम है। जैसे आज के बालक का कल वृद्ध होना तय होता है, वैसे ही जन्म के समय ही मृत्यु भी सुनिश्चित हो जाती है। फिर भी परमात्मा के इस माया रचित विश्व में हम साधारण जन सामान्य जन्म पर उल्लास मनाते हैं तो मृत्यु पर शोक। लेकिन होली सिखाती है कि हमें आने वाले का ही नहीं, जाने वाले का भी अभिनंदन करना चाहिए। यदि पतझड़ में पत्ते झड़ेंगे नहीं, तो उस वृक्ष पर नए पत्ते आएंगे कहां से? यही है होली का तत्वदर्शन। पुराने साल की विदाई और नए साल के आने का उत्सव है होली।  

इस वैदिक पर्व का मूल प्रयोजन स्वस्थ एवं ग्रंथिमुक्त व्यक्तिगत जीवन, समता, एकता एवं भाईचारे से युक्त सामाजिक व्यवस्था व आनंद एवं उल्लास से भरे-पूरे जनजीवन का विकास करना है। सरदी के अंत और ग्रीष्म के आगमन की संधिवेला में मनाये जाने वाले इस पर्व में ऋतु चक्र की वैज्ञानिकता समाहित है। कृषि, पर्यावरण, मानव स्वास्थ्य और सामाजिक समरसता का द्योतक यह पर्व फाल्गुन की उन्मुक्त उदारता के मध्य जीवन की नकारात्मकता व नीरसता को दूर कर सर्वत्र मधुरता और स्नेह का संचार करता है। हमारी कृषि प्रधान संस्कृति का फसल पकने का उल्लास भी इनमें समाहित है। होलिका के सामूहिक यज्ञ में नये अन्न (होला) का यज्ञ करने के बाद ही इसके उपयोग का विधान हमारे ऋषियों ने बनाया था। जरा विचार कीजिए! कितना प्रेरक व पावन दर्शन है इस वैदिक पर्व का।   

इस ऋतु पर्व पर प्रकृति और मानवीय मनोभावों के उल्लास का सुंदरतम रूप अभिव्यक्त होता है। यह एक ऐसा जनउत्सव है जिसमें स्त्री-पुरुष ऊंच-नीच, जात-पात के भेद भूलकर समाज का हर व्यक्ति पूरे उत्साह से शामिल होता है। इस ऋतु पर्व पर मनुष्य व प्रकृति दोनों का आंतरिक आहलाद पूरे चरम पर होता है। चहुंओर निखरे मनमोहक फूलों से सजी धरती माता, आम के बौर, कोयल की पंचम कूक व पपीहे की पीव-पीव के साथ प्रकृति जब अपने बहुरंगी सौंदर्य की छटा विविध रूपों में बिखेरती है, तब होली का रंगपर्व अपनी निराली छटा के साथ समूचे भारतीय जनजीवन को अपने रंग में सराबोर कर डालता है। यहां ध्यान देने योग्य तथ्य यह भी है कि जहां एक ओर फसलों की कटाई का यह मौसम कृषकों को उनके श्रम का उपहार सौंपता है। वहीं दूसरी ओर ऋतु चक्र में आये बदलाव के कारण यह मौसम कीट-पतंगों के कारण उत्पन्न परेशानियों-बीमारियों का वाहक भी होता है। इस ऋतु परिवर्तन के दौरान चेचक व खसरा के संक्रमण की आशंका रहती है। हमारे वैज्ञानिक मनीषियों ने यह बात सदियों पहले ही जान ली थी, इसीलिए उन्होंने होलिका दहन की सामग्री में टेसू, केसर व मजीठ जैसे औषधीय फूलों के उपयोग किये जाने के साथ अलगे दिन इन्हीं फूलों से निर्मित कुदरती रंगों से जल क्रीड़ा की परम्परा डाल दी थी ताकि वायु में मौजूद रोग के कीटाणु नष्ट हो जाएं। इस बात के उल्लेख 'भविष्य पुराण' तथा 'हर्ष चरित' आदि ग्रंथों में मिलते हैं। 

बड़े-बूढों  की मानें तो चार-पांच दशक पूर्व तक होली ऐसे ही कुदरती रंगों से खेली जाती थी। उस दौर में प्रकृति के गर्भ से प्रकट होने वाला यह पर्व हमारे चहुंओर आनंद का ऐसा वातावरण सृजित करता था जिसमें मनों में दबी सारी शंकाएं व कुंठाएं निर्बीज हो जाती थीं और सभी एक स्वर से बोल उठते थे अब हो -ली अर्थात पुराना सब पीछे छोड़कर आगे का जीवन खुशियों से बिताना है। तब होली का यह उत्सव व्यक्तिगत नहीं अपितु समूहमन का निर्माण करता था। एक उन्नत व स्वस्थ समाज की रचना के लिए होलिका रूपी अग्नि विध्वंसकारी शक्तियों, कुरीतियों, मूढ़ मान्यताओं, व्यसनों, कुविचारों, दुर्भावों व द्वेष-पाखण्डों को भस्मीभूत कर देती थी। पुराने लोगों की मानें तो चार-पांच दशक पहले बसंतपंचमी को होलिका रखने के बाद से ही होली की तैयारियां होने लगती थीं। शिवरात्रि से होली गीतों की शुरुआत हो जाती थी और गांव के गांव इन फागुनी गीतों की मस्ती में डूब जाते थे जो होली के बाद तक चलते थे; लेकिन अब सिर्फ क्षेत्र के ठेठ ग्रामीण इलाकों में होली के दिन शाम में होली के पास जाकर फाग गाने की परंपरा निभायी जाती है। पहले बसंत पंचमी के बाद गांव-गांव युवाओं द्वारा नगाड़े की थाप पर फाग गीत गाये जाते थे और युवाओं की टोली को नगाड़ा बजाने के लिए साल भर होली का इंतजार रहता था पर अब कानों में ढोल, ताशा, मजीरा और डफली की वह गूंज अब बहुत कम सुनने को मिलती है। यही नहीं पहले होली पर घर-घर चिप्स-पापड़ बनते थे। घर-घर से गुझिया की सुगंध आती थी। बाहर की मिठाइयां व व्यंजन शायद ही किसी घर में आती हों। होली गीतों व फाग और धमार की रौनक माहौल में एक अलग ही मस्ती घोल देती थी। 

फाग गाने वाले लोक कलाकार रामबिलास दुखी मन से कहते हैं कि खेद का विषय है कि होली की रौनक के लिए विख्यात ग्राम्य अंचलों में अब होली की गायकी परंपराओं से हट कर नई धुनों, डीजे व फिल्मी गीतों तक सिमटती जा रही है। ब्रजमंडल, सुदूर पर्वतीय अंचलों, ठेठ ग्रामीण व वनवासी क्षेत्रों की बात छोड़ दें तो अपनी उत्सवधर्मिता के लिए देश दुनिया में विख्यात इस लोकपर्व की भारतीयता से जुड़ी लोक परंपराएं अब इतिहास बनती जा रही हैं। उनका कहना है कि इस पर्व पर फूहड़ व द्विअर्थी गीत संगीत का बोलबाला हमारी उच्च जीवन मूल्यों वाली भारतीय संस्कृति की विरुद्ध है। हमें इनके खिलाफ अलख जगानी होगी और इस पर्व के  लोकतत्व को सहेजना होगा। तभी इस पर्व का मूल सौंदर्य हमारे राष्ट्र जीवन में निखर सकेगा।    

बाजारीकरण के वर्तमान दौर में कुदरत के वे रंग न जाने कहां खो गये हैं और प्राकृतिक रंगों की जगह अब रासायसिक रंगों व सिंथेटिक डाइयों ने ले ली है। कहने की जरूरत नहीं कि देखने में सुन्दर लगने वाले ये रंग कितने हानिकारक हैं। जानकारों की मानें तो इनमें माइका, अम्ल, क्षार, कांच के टुकड़े तक पाये जाते हैं जो न केवल त्वचा व नेत्र रोग के कारण बनते हैं बल्कि कैंसर व सांस जैसे रोगों के खतरे को भी बढ़ाते हैं। दूसरे नशे में धुत मनचले होली की आड़ में अपनी क्षुद्र वासनाओं की कुत्सित अभिव्यक्त का प्रयास करते हैं। हुड़दंगियों की टोली इसमें अपनी शान समझती है। कई बार न चाहकर भी लोग इनकी चपेट में आ जाते हैं और हंसी-खुशी का पर्व का हिंसा एवं ध्वंस का वाहक बन जाता है। स्वस्थ मनोरंजन की जगह अश्लीलतापूर्ण हंसी-मजाक व अवांछीनय दुष्कृत्य इसके स्वरूप को बदरंग कर देते हैं। यही नहीं, रंग खेलने के नाम पर पानी की बेइंतहा बर्बादी और होली पार्टियों के नाम पर भोजन की बर्बादी कर क्या हम इस प्रकृति पर्व और पर्यावरण संरक्षण की पोषक भारतीय संस्कृति के उन्नत जीवन मूल्यों का अपमान नहीं कर रहे? इस दिशा में गंभीरता से सोचिये। 

 निर्मल हास-परिहास व हंसी ठिठोली के इस महापर्व पर बढ़ती यह अपसंस्कृति इस पावन पर्व का अपमान है। हम इक्कीसवीं सदी के तकनीकी युग में जी रहे हैं। आज हमने अपनी सुख सुविधाओं में तो विस्तार कर लिया है मगर हमारे जीवन की परिधि निरंतर सिकुड़ती जा रही है और आनंद एकांगी होता जा रहा है। हमें यह भूल सुधारनी होगी। समझना होगा कि होली हमारी राष्ट्रभक्ति है। पर्यावरण की सुरक्षा का भाव है। मातृभूमि के प्रति प्रेम है। समाज के बनते-बिगड़ते रिश्तों को सुलझाने का मूलमंत्र है। होली में पनपी विकृतियों को दूर करने के लिए भावनाशील व साहसी लोगों को आगे आना होगा और होलिका दहन के समय हर देशवासी को अपने अंदर मौजूद कुत्सित भावनाओं व गन्दे विचारों की होली जलाने के हाथ राष्ट्रहित में संकल्पित होना होगा, तभी हम अपनी भावी पीढ़ी को इस पर्व की सुंदर व स्वस्थ विरासत सौंप सकेंगे।                                                                       

 

ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

27 जून का पंचांग

27 जून का पंचांग: जानें कल की तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और ग्रहों की स्थिति

ऑपरेशन के दौरान हुई बड़ी लापरवाही? महिला का दावा- डॉक्टर ने गलत नस काटी, फिर कहा ‘अल्लाह की मर्जी’

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर में बलिदान हुए थे छह सपूत, सरकार ने जारी किए नाम

नशामुक्त भारत के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम, गायत्री परिवार के साथ मिलकर चलाएगी देशव्यापी अभियान

शामली में सुबह-सुबह पुलिस मुठभेड़, 25 से अधिक मामलों का आरोपी मेहताब ढेर

प्रतीकात्मक तस्वीर

कौशाम्बी : घर में पकाया जा रहा था गोमांस, शमा परवीन, शाईस्ता और फातिमा गिरफ्तार

Load More

ताज़ा समाचार

27 जून का पंचांग

27 जून का पंचांग: जानें कल की तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और ग्रहों की स्थिति

ऑपरेशन के दौरान हुई बड़ी लापरवाही? महिला का दावा- डॉक्टर ने गलत नस काटी, फिर कहा ‘अल्लाह की मर्जी’

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर में बलिदान हुए थे छह सपूत, सरकार ने जारी किए नाम

नशामुक्त भारत के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम, गायत्री परिवार के साथ मिलकर चलाएगी देशव्यापी अभियान

शामली में सुबह-सुबह पुलिस मुठभेड़, 25 से अधिक मामलों का आरोपी मेहताब ढेर

प्रतीकात्मक तस्वीर

कौशाम्बी : घर में पकाया जा रहा था गोमांस, शमा परवीन, शाईस्ता और फातिमा गिरफ्तार

वेनेजुएला भूकंप: मानवीय त्रासदी और आपदा तैयारी की ‘वैश्विक चेतावनी’

EPFO

EPFO का बड़ा अपडेट: 26-28 जून तक नहीं कर पाएंगे PF क्लेम, जानिए वजह

(AI Generated Image)

लाइक, शेयर और लोकतंत्र: स्क्रीनों पर लड़ती ‘राजनीति’ का नया ‘विज्ञान’

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानिए आज का ताजा भाव

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies