कश्मीरी बच्चों को मिला कानूनी बल
July 14, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत जम्‍मू एवं कश्‍मीर

कश्मीरी बच्चों को मिला कानूनी बल

अनुच्छेद-370 के हटने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में ‘राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग’ भी प्रभावी हो गया है। अब बच्चों से सैनिकों पर पत्थर फेंकवाने वाले हों या उनसे मजदूरी करवाने वाले, सब पर मुकदमा चल सकता है

Written byअरुण कुमार सिंहअरुण कुमार सिंह
Jul 26, 2020, 12:10 pm IST
in जम्‍मू एवं कश्‍मीर
जम्मू-कश्मीर के एक अनाथालय में रह रहे बच्चे पढ़ाई करते हुए (फाइल चित्र)

जम्मू-कश्मीर के एक अनाथालय में रह रहे बच्चे पढ़ाई करते हुए (फाइल चित्र)

केंद्रीय कानून लागू नहीं रहने से उनका गलत रूप में इस्तेमाल करने वालों के विरुद्ध भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाती थी। जैसे जो लोग बच्चों को सेना पर पत्थर फेंकने के लिए उकसाते थे, वे बहुत ही आसानी से बच जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 और 35-ए के हटने से वहां के बच्चों को भी वही अधिकार मिल गए हैं, जो देश के अन्य बच्चों को हैं। उल्लेखनीय है कि यहां बच्चों की सुरक्षा से संबंधित कोई केंद्रीय कानून लागू नहीं रहने से उनका गलत रूप में इस्तेमाल करने वालों के विरुद्ध भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाती थी। जैसे जो लोग बच्चों को सेना पर पत्थर फेंकने के लिए उकसाते थे, वे बहुत ही आसानी से बच जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब राज्य में किशोर न्याय अधिनियम-2015 लागू हो गया है। इस अधिनियम की धारा-83 यह तय करती है कि बच्चों का अवैधानिक गतिविधियों के लिए उपयोग न किया जाए। ऐसा करने पर 7 साल तक की सजा का प्रावधान है और यह गैर-जमानती अपराध है।

अनुच्छेद-370 के हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) भी प्रभावी हो गया है। यानी अब यह आयोग देश के अन्य राज्यों की तरह जम्मू-कश्मीर में भी बाल अधिकारों के संरक्षण का काम कर सकता है। आयोग ने अपना काम भी शुरू कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि 5 अगस्त, 2019 से पहले जम्मू-कश्मीर एकमात्र ऐसा राज्य था, जहां अनाथ बच्चों को गोद लेने का प्रावधान नहीं था। कुछ कट्टरवादी तर्क देते थे कि इस्लाम में गोद लेने की परंपरा नहीं है। इस कारण राज्य के अनाथ बच्चे दर-दर भटकने को मजबूर होते थे। अब एनसीपीआर ने राज्य सरकार पर दबाव डाला है कि जो लोग अनाथ बच्चों को गोद लेना चाहते हैं, उन्हें लेने दिया जाए।

‘‘अब कश्मीरी अनाथ बच्चों को गोद लिया जा सकता है’’

प्रियंक कानूनगो

मार्च, 2007 में गठित राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) का काम है बच्चों को उनका अधिकार दिलाना और उन्हें शोषण से बचाना। इसके अध्यक्ष हैं प्रियंक कानूनगो। प्रस्तुत हैं उनसे हुई बातचीत के प्रमुख अंश-

बाल कल्याण से जुड़े केंद्रीय कानूनों के जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में लागू होने से वहां के बच्चों को किस प्रकार की मदद मिलेगी?
दोनों प्रदेशों के बच्चों के विकास की राह तैयार करने में प्रशासनिक तंत्र और समाज दोनों को मदद मिलेगी। आयोग दोनों प्रदेशों के बच्चों के अधिकारों के संरक्षण और विकास के लिए उपयुक्त वातावरण तैयार करने में अपना योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

 अब तक आयोग ने इन दोनों राज्यों के बच्चों के लिए किस तरह के काम शुरू किए हैं?
आयोग ने जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के बच्चों के विकास के लिए कई योजनाओं पर कार्य करना शुरू कर दिया है। इसके लिए कई प्रभावी कदम भी उठाए गए हैं। इन राज्यों के बच्चे अपने साथ हो रहे अन्याय की शिकायत आसानी से आयोग तक पहुंचा सकें, इसके लिए आयोग ने अपनी वेबसाइट पर एक अलग व्यवस्था की है। इसके साथ ही यहां के बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और वैधानिक अधिकारों की देखरेख के लिए अलग से ‘जम्मू-कश्मीर एंड लद्दाख प्रकोष्ठ’ का गठन किया गया है। आयोग ने जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के बच्चों के विकास के लिए व्यवस्थात्मक त्रुटियों पर एक दस्तावेज तैयार किया है, ताकि कोई योजना आसानी से बनाई जा सके।

 कश्मीर घाटी में बच्चों से सैनिकों पर पत्थर फेंकवाए जाते हैं। ऐसे बच्चों और उनका दुरुपयोग करने वालों के विरुद्ध भी आपने कोई निर्णय लिया है?
आयोग ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाया है। नए कानून के हिसाब से पुलिस को काम करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे लोग बच नहीं सकते हैं, उन्हें सजा मिलेगी ही।

जम्मू-कश्मीर में ऐसे अनाथ बच्चे बहुत हैं, जिनके माता या पिता या माता-पिता दोनों की हत्या आतंकवादियों ने कर दी है। ऐसे बच्चों के भविष्य के लिए आयोग ने कोई योजना तैयार की है?
अनाथ बच्चों को परिवार मिले, यह उनका अधिकार है। अभी तक केंद्रीय कानून जम्मू-कश्मीर में लागू नहीं होते थे। इस कारण वहां के अनाथ बच्चों को गोद दिए जाने की कोई नियंत्रित प्रक्रिया नहीं थी, परंतु अब किशोर न्याय अधिनियम 2015 के प्रावधानों के तहत उन बच्चों को गोद दिया जा सकता है। इसके लिए आयोग ने आवश्यक दिशानिर्देश राज्य प्रशासन को दिए हैं। देखभाल व संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के लिए निर्धारित बालगृहों का पंजीयन भी केंद्रीय कानून के तहत आवश्यक हो गया है।

जम्मू में शिविरों में रह रहे कश्मीरी पंडितों के बच्चों के लिए भी कुछ करने की जरूरत है। क्या इन बच्चों के लिए आयोग ने कुछ सोचा है?
इन बच्चों पर आयोग का विशेष ध्यान है। फिर भी राज्य में जो भी बच्चे अपने अधिकारों से वंचित हैं, जाहिर है इनमें कश्मीरी पंडितों के बच्चे भी शामिल हैं, उनकी शिकायतों के तुरंत निपटान के लिए आयोग ने ‘जम्मू-कश्मीर व लद्दाख’ प्रकोष्ठ का गठन किया है। इससे उनकी समस्याओं का समाधान जल्दी निकल जाएगा। 

जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए प्रियंक कानूनगो (सबसे मध्य में)

राज्य में बाल अधिकार सुरक्षित हों और किसी बच्चे का कोई शोषण न कर सके, इन सबको सुनिश्ति करने के लिए गत मार्च महीने में एनसीपीआर का एक प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर के दौरे पर गया था। भारत के इतिहास में एनसीपीआर का यह पहला जम्मू-कश्मीर दौरा था। आयोग ने जम्मू के आरएस पुरा स्थित ‘नारी निकेतन’, ‘आब्जर्वेशन होम’ और ‘चिल्ड्रेन होम फॉर ब्यायज’ के साथ-साथ गांधी नगर के मॉडल पुलिस थाना और राजकीय कन्या उच्च विद्यालय का दौरा कर बच्चों के अधिकारों को सुनिश्चित करने का प्रयास किया। इसके साथ ही आयोग ने जम्मू स्थित बाल कल्याण समिति और जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें बाल अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए और कदम उठाने को कहा। आयोग ने जम्मू में रह रहे कश्मीरी पंडितों की कॉलोनी का भी दौरा कर उनके बच्चों की समस्याओं को जानने का प्रयास किया।

ये कानून भी लागू

अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बाल संरक्षण अधिकार अधिनियम-2005, शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009, पॉक्सो एक्ट-2012 तथा बच्चों से संबंधित अन्य केंद्रीय कानून प्रभावी हो गए हैं। बाल संरक्षण अधिकार अधिनियम-2005 के तहत जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की स्थापना का मार्ग भी खुल गया है। इससे स्थानीय स्तर पर बाल अधिकारों के संरक्षण की देखरेख की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सकेगा। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत अब बच्चों को हर श्रेणी के तहत निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीटों पर मुफ्त दाखिला मिलेगा। इससे प्रदेश में बच्चों के बीच गैर-बराबरी के वातावरण को खत्म करने में मदद मिलेगी। अधिनियम के तहत अब विद्यालयों में बच्चों को शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने पर प्रतिबंध लगेगा। बच्चों को उनकी आयु के हिसाब से कक्षाओं में दाखिला मिल सकेगा और मुफ्त यूनिफॉर्म, मुफ्त किताबें, मध्याह्न भोजन इत्यादि बच्चों के अधिकार में शामिल हो गए हैं।

बच्चों को यौन हिंसा से बचाने के लिए प्रदेश में पहले जो कानून थे, उनकी जगह पॉक्सो एक्ट-2012 जैसा प्रभावी केंद्रीय कानून लागू हो गया है। इसके तहत अश्लील साहित्य और चित्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकेगी तथा पीड़ित बच्चों को मुआवजा देने की प्रक्रिया सरल और सुदृढ़ हो जाएगी। यही नहीं, बाल मजदूरी कानून के अंतर्गत प्रभावित बच्चों को मुआवजा देने के लिए कोष बन सकेगा और उसी से किसी बच्चे को मुआवजा दिया जा सकता है। खासतौर पर बाल श्रम अधिनियम के नियम 17 और 2 (बी) के तहत बच्चों के विद्यालय से 30 दिन तक गायब रहने पर उनकी जिला स्तर पर देखरेख होगी और बच्चे को दोबारा विद्यालय से जोड़ा जाएगा। बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए इस कानून के तहत भी बड़ी कार्रवाई की जा सकेगी।

किशोर न्याय अधिनियम-2015 के अंतर्गत पूरे भारत में गोद लेने की प्रक्रिया को वैधानिक रूप दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के लोग बच्चे गोद लेने की वैधानिक प्रक्रिया से वंचित थे, लेकिन इस कानून के तहत अनाथ बच्चों को परिवार मिल सकेगा और अनाथ होने के दंश से मुक्ति मिल सकेगी। इस कानून के प्रभावी होने से बालगृहों का पंजीकरण अनिवार्य हो गया है। जुवेनाइल जस्टिस (जेजे) एक्ट का वह प्रावधान भी यहां लागू हो जाएगा जिसके अंतर्गत यह स्पष्ट किया गया है कि 16-18 वर्ष की आयु के बीच संगीन अपराध करने वाले बच्चों के खिलाफ नाबालिग के तौर पर कानूनी प्रक्रिया चलेगी या सामान्य व्यक्ति की भांति। उल्लेखनीय है कि निर्भया कांड में नाबालिग के द्वारा संगीन अपराध को अंजाम देने के बाद जेजे एक्ट में बदलाव कर इस महत्वपूर्ण प्रावधान को जोड़ा गया था। बच्चों को नशे से बचाने की लड़ाई में भी इस अधिनियम का लाभ मिलेगा। यानी कह सकते हैं कि जम्मू-कश्मीर के बच्चों के लिए एक नई सुबह हुई है, जिसे ऊर्जावान बनाने का दायित्व सरकार और समाज, दोनों पर है।

26 जुलाई, 2020

Topics: ‘आब्जर्वेशन होम’‘चिल्ड्रेन होम फॉर ब्यायज’राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोगजम्मू-कश्मीर एंड लद्दाख प्रकोष्ठ‘नारी निकेतन’
अरुण कुमार सिंह
अरुण कुमार सिंह
समाचार संपादक, पाञ्चजन्य | अरुण कुमार सिंह लगभग 25 वर्ष से पत्रकारिता में हैं। वर्तमान में साप्ताहिक पाञ्चजन्य के समाचार संपादक हैं। [Read more]
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

गत माह पादरी बजिंदर सिंह का महिला से मारपीट करते वीडियो वायरल हुआ

स्याह सच, कड़ी सजा

प्रतीकात्मक तस्वीर

नाबालिग हिंदू लड़की को अगवा कर निकाह करने वाला शमशाद शेख गिरफ्तार, पिछले डेढ़ साल से कर रहा था यौन शोषण

मदरसा तालीम पर उठे सवाल

Supreme court NCPCR on Madarsa

बच्चियों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- सभी राज्यों को मानने होंगे केंद्र के दिशानिर्देश

बंद होंगे अवैध मदरसे

NCPCR Priyank kanoongo

‘जिसको हमारा मजहब बर्दाश्त नहीं वो कहीं और चला जाए’, मौलाना के नफरती वीडियो और इसके तथ्यों की जांच हो: प्रियंक कानूनगो

Load More

ताज़ा समाचार

Suvendu Adhikari derected fir against police atrocities

पश्चिम बंगाल में गुंडा दमन एक्ट: अपराधियों की संपत्ति कुर्की से लेकर 12 माह की हिरासत तक और भी बहुत कुछ

दिल्ली दंगा: ‘हिन्दू था मेरा बेटा इसलिए उसकी हत्या की’, IB अधिकारी अंकित शर्मा के परिजनों की पीड़ा

Racism with indian trucker in austrelia

“भारतीयों को मार डालो, बच्चों को डुबो दो…औरतों को गुलामी में बेंचो”– ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों के साथ हिंसक नस्लवाद

होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी ब्लॉकेड: ईरान पर तीसरी रात हमला, ट्रंप का 20% टैरिफ ऐलान; तेल की कीमतें 7.8% बढ़ी

Donald trump marco rubio cuba president

ट्रंप प्रशासन ने ICC को पूरी तरह खत्म करने की मुहिम शुरू की, मार्को रुबियो बोले- अमेरिकी संप्रभुता पर खतरा

trump Administration returns 81 billian dollor tarrifs

ट्रंप के टैरिफ को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अवैध करार देने के बाद, अमेरिका को 81 अरब डॉलर वापस करने पड़े

मूर्खों की संगति, टॉक्सिक कल्चर और झूठे दोस्तों से परेशान हैं? मानसिक शांति का अचूक मंत्र है यह श्लोक

समान नागरिक संहिता के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाली समिति ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को प्रतिवेदन सौंपा।

MP में लिव-इन का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपा UCC का फाइनल प्रतिवेदन

सुधांशु त्रिवेदी, राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा

मुंबई आतंकी हमले को कांग्रेस हिंदू टेरर का रंग देना चाहती थी, ISI और कांग्रेस के बीच फिक्स्ड मैच था : सुधांशु त्रिवेदी

सुधांशु त्रिवेदी और राहुल गांधी

वायनाड में आपदा और सांसद देश से गायब, घोर असंवेदनशीलता दर्शाने वाला गांधी परिवार माफी मांगे : भाजपा

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies