पुस्तक समीक्षा-एक-दूसरे के पूरक हैं गांधी, लोहिया और दीनदयाल
June 4, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

पुस्तक समीक्षा-एक-दूसरे के पूरक हैं गांधी, लोहिया और दीनदयाल

Written byArchiveArchive
Apr 2, 2018, 12:00 am IST
in Archive

दिंनाक: 02 Apr 2018 12:40:37

हाल ही में आई पुस्तक ‘गांधी, लोहिया और दीनदयाल’ को पढ़ने के बाद लगता है कि भारतीय मनीषा ने इन तीनों ही हस्तियों को समग्र रूप में समझने की कोशिश नहीं की। संकीर्ण राजनीति की दुरभिसंधियों ने भारत को पिछली सदी में सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली शख्सियतों के तौर पर कम, एक-दूसरे या फिर तीसरे को राजनीतिक द्वंद्व के खांचे में फिट करके ही देखा और समझा। जबकि हकीकत कुछ और रही। प्रयाग नारायण त्रिपाठी ने इस पुस्तक में इन तीनों हस्तियों के वैचारिक दर्शन को ईमानदार निकष पर कस कर साबित किया है कि अगर तीनों के दर्शन को साथ लाया जाए, उन्हें समग्र रूप से देखा और उसके आधार पर विचार बनाया जाए तो भारत के नक्शे बदला जा सकता है। जिसमें कोई दरिद्रनारायण नहीं होगा, कोई भूखा नहीं होगा और सबका उदय होगा…अंतिम व्यक्ति तक का…
गांधी, लोहिया और दीनदयाल उपाध्याय ने अपने प्रखर विचारों, भारतोन्मुखी सोच और पुरातन जड़ों के साथ आधुनिकता की मुकम्मल तलाश करने की जो कोशिश की है, वह उन्हें बाकी विचारकों से अलग बनाती है। गहराई से देखें तो तीनों की दृष्टि इन बिंदुओं पर एक समान है। गांधी जी ने भावी भारत की व्यवस्था के लिए 1909 में जिस पुस्तिका ‘हिंद स्वराज’ को लिखा था, इसके ठीक 56 साल बाद दिए अपने चार व्याख्यानों में दीनदयाल उपाध्याय उसी का विस्तार करते हैं। ‘एकात्म मानववाद’ के तौर पर विख्यात दीनदयाल उपाध्याय का यह विचार भारत को समझने, अपने सांस्कृतिक उत्स के सहारे ना सिर्फ भौतिक, बल्कि वैचारिक विकास की ओर प्रेरित करने की कोशिश करता है। लोहिया भी जब राम, शिव या कृष्ण की बात करते हैं या फिर सप्तक्रांति की बात करते हैं तो दरअसल वे भी भारतीयता की पारंपरिक, वैचारिक और भौतिक भूमि पर सांस्कृतिक दृष्टि से संपन्न विकास की ही बात करते हैं।
गांधी जब खुद को हिंदू कहते हैं तो वे दरअसल हिंदुत्व की उस सांस्कृतिक ताकत को स्वीकार करते हैं, जिसके सहारे भारतीयता की अजस्र धारा हजारों-हजार साल से अपनी यात्रा करते हुए यहां तक पहुंच पाई है।
गांधी राजनीति में रहते हुए भी एक हद तक मौजूदा राजनीति की कलाबाजियों से दूर थे। इसीलिए उनके राजनीतिक दर्शन में प्रवाह दिखता है, सहजता भी दिखती है। कई बार संत की तरह कोमलता भी नजर आती है। कुछ विचलनों को छोड़ दें, मसलन खिलाफत आंदोलन को समर्थन की बात हो या फिर भगत सिंह की रिहाई की अपील हो या फिर पाकिस्तान को 55 करोड़ रुपए देने के लिए अनशन का प्रसंग, गांधी के संकल्पों और सोच में उस भारतीय नागरिक का विकास केंद्र  में है, जो हाशिए पर है, जो आखिरी पंक्ति का व्यक्ति है, जिसे वे दरिद्रनारायण कहते हैं। लोहिया चूंकि सीधे राजनीति में थे, आधुनिक राजनीति के तौर-तरीकों के बीच उन्हें अपनी राह बनानी थी, इसलिए वे कई बार गांधी की तरह संत नहीं दिखते। उनमें गांधी जैसी विनम्रता नहीं दिखती। क्षुब्ध होने पर वे गांधी की तरह अनशन नहीं करते, बल्कि खुलकर मैदान में आ जाते हैं। संसद में तीन आने बनाम 25,000 की बहस इसी का विस्तार है।
लोकसभा में लोहिया 1963 में पहुंचे और उन्होंने जैसे लोकसभा की बहसों को जनोन्मुखी बना दिया। तब संसद की बहसों के केंद्र में जो आम आदमी आया, वह दरअसल गांधी का ही दरिद्र नारायण था। चूंकि दीनदयाल को संसद पहुंचने का मौका नहीं मिला, इसलिए संसदीय बहस में उनका सीधा कोई योगदान नहीं बन पाया, लेकिन अपने वैचारिक दर्शन में वे जिस अंत्योदय की बात करते हैं, उसके केंद्र में भी वही आम आदमी है, जो गांधी का दरिद्रनारायण है और लोहिया का सामान्य इनसान है जिसके लिए रोजाना तीन आने भी मयस्सर नहीं। 20वीं  सदी के साठ के दशक में जब लोहिया ने लोकसभा में ‘तीन आने बनाम 25,000’ की बहस चलाई थी, उस समय एक आम भारतीय बमुश्किल रोजाना तीन आने कमा पाता था, जबकि तब प्रधानमंत्री का रोजाना का खर्च 25,000 रु. था। गांधी जहां हिंद स्वराज में दरिद्रनारायण की रोटी में भगवान का अंश देखते हैं, वहीं लोहिया इसमें समाजवाद का विस्तार देखते हैं। लेकिन पं. दीनदयाल उपाध्याय इससे भी आगे की बात करते हैं। वे कहते हैं कि बिना संस्कृति पर विचार किए स्वराज का कोई अर्थ नहीं। अगर इसे सही अर्थों में विस्तारित किया जाए तो एकात्म मानववाद उस सांस्कृतिक रामराज का ही व्याख्यायित रूप है। लोहिया की तकरीरें हों या फिर दीनदयाल उपाध्याय का विराट दर्शन, सबके मूल में इसी का विस्तार है।
गांधी और पं. दीनदयाल के विचारों में एक जगह और समानता नजर आती है। महात्मा और दीनदयाल जी धर्म और राजनीति में साम्यता के मुद्दे पर एक हैं। दोनों ही धर्म को पश्चिमी ‘रिलिजन’ के अर्थ में नहीं लेते। 1916 में मद्रास में स्वदेशी पर भाषण देते हुए गांधी ने कहा था, ‘‘मेरे लिए धर्मरहित राजनीति शव के समान है जिसे दफना देना ही उचित है और मुझे ऐसा लगता है कि यदि राजनीति को धर्म से विछिन्न कर देने का प्रयत्न नहीं किया गया होता, जैसा कि आज हो रहा है तो जिस हद तक राजनीति का आज पतन हुआ है, दिखाई पड़ रहा है, वह उस हद तक न गिरती।’’ दीनदयाल जी भी गांधी के इस विचार की ही तरह धर्म को राजनीति के लिए जरूरी मानते हैं। उनके अनुसार बिना धर्म के राजनीति में सर्वांगीण विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। लोहिया तो इससे भी आगे की बात कहते हैं, ‘‘आज धर्म और राजनीति का रिश्ता बिगड़ गया है। धर्म दीर्घकालीन राजनीति है और राजनीति अल्पकालीन धर्म है। धर्म श्रेयस की उपलब्धि का प्रयत्न करता है। राजनीति बुराई से लड़ती है। जब धर्म में बुराइयां आ जाती हैं, तो वह झगड़ालू बन जाता है। जब राजनीति बुरी लगती है, मुर्दा होकर श्मशान शांति बन जाती है।’’ गांधी जी ने एक जगह कहा है, ‘‘मेरे राजनीतिक विचार, धार्मिक विचार और सामाजिक विचार एक ही वृक्ष की अलग-अलग शाखाएं हैं। लेकिन कोई मूर्ख या भीरू यदि धर्मरूपी हीरा बेचकर राजनीतिक कंकड़ लेने लगे तो क्या मैं अपना धर्म छोड़ दूं।’’ दीनदयाल उपाध्याय भी इसी तरह राजनीति को संयमित करने के लिए धर्म को केंद्रीय मानते थे। उनकी विचारधारा प्रलोभनों के सहारे कन्वर्जन के विरोध में थी तो गांधी भी ऐसा ही सोचते थे। गांधी जहां हिंदू-मुस्लिम एकता की बात करते रहे, वहीं लोहिया भी दीनदयाल की तरह मानते थे कि देश के मुसलमानों के पूर्वज हिंदू ही हैं। इसलिए दोनों एक ही हैं। शायद विचारों की यही एक सरणी है, जिसकी वजह से दोनों भारत-पाक के विभाजन को कृत्रिम मानते रहे।
उल्लेखनीय बात यह है कि अस्पृश्यता, जाति प्रथा, ट्रस्टीशिप, हर हाथ को काम, विकेंद्रित अर्थव्यवस्था, ग्रामोदय, अंत्योदय, लघु-कुटीर उद्योगों का विकास, ग्राम स्वराज, गोवंश संरक्षण, साधनों की पवित्रता, शिक्षा और संस्कृति, मातृभाषा आदि विषयों के संबंध में गांधी, लोहिया और दीनदयाल जी के विचारों में समानता खूब दिखती है। तीनों हस्तियों का उद्देश्य चूंकि मानवता की सेवा, प्रमुख है, इसलिए इनके विचारों में राजनीति राष्ट्रसेवा का साधन है, जिंदगी का लक्ष्य नहीं। गांधी को छोड़ दें तो लोहिया ने समाजवादी मंच से हिमालय बचाओ, तीर्थों की स्वच्छता, गंगा-यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने, रामायण मेला आदि का अभियान चलाया, मातृभाषाओं को ताकत दिलाने के लिए आंदोलन किया, वहीं दीनदयाल जी ने संपत्ति के सामाजिक स्वामित्व, अधिकतम और न्यूनतम आय के विषयों को जनसंघ के मंच पर रखा। यानी समाजवादी मंच पर लोहिया ने उन बातों को रखा, जो जनसंघ के लक्ष्यों में शामिल थे तो जनसंघ के मंचों से दीनदयाल ने समाजवादी लक्ष्यों को प्रस्तुत किया। मानवता की सेवा के लिए दोनों ने अपने वैचारिक दर्शन में इन अर्थों में देखें तो लचीलापन दिखाया। शायद यही वजह है कि दोनों को लेकर सबसे उल्लेखनीय विचार डॉ. मुरली मनोहर जोशी के हैं। उन्होंने एक व्याख्यान में कहा था, ‘‘सिद्धांतों की दृष्टि से डॉ. लोहिया और दीनदयाल जी एक-दूसरे के पूरक थे। सामान्यत: माना जाता है कि दीनदयाल जी राष्ट्रवादी मंच के समाजवादी विचारक थे।’’दुनिया जानती है कि लोहिया समाजवादी होते हुए भी गांधी के भक्त थे। इस लिहाज से देखें तो दीनदयाल के विचार भी गांधी के विचारों से मिलते हैं। तीनों ने निष्काम राजनीतिक धर्म की जो परिभाषा देश को दी है, देश का कल्याण उसी विचार पर चलकर हो सकता है। इसे पहली बार 1963 में डॉ. लोहिया ने समझा और गैर कांग्रेसवाद का सिद्धांत दिया जिस पर चलकर 1967 में जनसंघ और समाजवादी दलों के बीच वैचारिक और राजनीतिक सहयोग शुरू हुआ जिसने भारतीय इतिहास को ही बदलकर रख दिया, जब देश में पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकारें बनीं। यह गांधी, लोहिया और दीनदयाल जी के बीच की वैचारिक समानता ही रही कि 1974 के छात्र आंदोलन में समाजवादी और राष्ट्रवादियों ने मिलकर मोर्चा संभाला। 1977 के आम चुनाव में समाजवाद और राष्ट्रवाद के मेल की वजह से ही इंदिरा गांधी की अगुआई वाली केंद्रीय सत्ता को शिकस्त दी जा सकी।      उमेश चतुर्वेदी    

पुस्तक का नाम    :     गांधी, लोहिया और दीनदयाल    
लेखक              :    डॉ. प्रयाग नारायण त्रिपाठी
प्रकाशक           :    राष्ट्रीय पुस्तक न्यास नई दिल्ली
पृष्ठ                  :     190
मूल्य                :     रु. 225/-

ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

भांगर बम विस्फोट मामले में एनआईए ने शौकत मोल्ला के आवास पर मारा छापा

भांगर बम विस्फोट: पूर्व तृणमूल विधायक शौकत मोल्ला के घर एनआईए का छापा

Ghaziabad Dasna Madarsa Buldozed

गाजियाबाद: डासना में सरकारी जमीन पर बने अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, कोर्ट ने ठोंका 1.23 करोड़ का जुर्माना

प्रतीकात्मक तस्वीर

मानसून आज दस्तक दे सकता है: केरल-तमिलनाडु में पहले पहुंचने के आसार, 17 राज्यों में IMD अलर्ट

Muzaffarpur Hospital fire

Muzaffarpur Hospital fire: प्रसाद अस्पताल में आईसीयू में लगी भीषण आग, 20 मरीजों की मौत की खबर

Donald trump gulf War

ईरान नीति पर ट्रंप को बड़ा झटका: हाउस ने 215-208 से पास किया वॉर पावर्स रेजोल्यूशन, क्या लगेगी मनमानी पर रोक?

आज का श्लोक : सन्तः सन्तप्यन्ते न दुःखेषु

Load More

ताज़ा समाचार

भांगर बम विस्फोट मामले में एनआईए ने शौकत मोल्ला के आवास पर मारा छापा

भांगर बम विस्फोट: पूर्व तृणमूल विधायक शौकत मोल्ला के घर एनआईए का छापा

Ghaziabad Dasna Madarsa Buldozed

गाजियाबाद: डासना में सरकारी जमीन पर बने अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, कोर्ट ने ठोंका 1.23 करोड़ का जुर्माना

प्रतीकात्मक तस्वीर

मानसून आज दस्तक दे सकता है: केरल-तमिलनाडु में पहले पहुंचने के आसार, 17 राज्यों में IMD अलर्ट

Muzaffarpur Hospital fire

Muzaffarpur Hospital fire: प्रसाद अस्पताल में आईसीयू में लगी भीषण आग, 20 मरीजों की मौत की खबर

Donald trump gulf War

ईरान नीति पर ट्रंप को बड़ा झटका: हाउस ने 215-208 से पास किया वॉर पावर्स रेजोल्यूशन, क्या लगेगी मनमानी पर रोक?

आज का श्लोक : सन्तः सन्तप्यन्ते न दुःखेषु

आज का राशिफल

4 जून का राशिफल : किस्मत देगी साथ या आएगी चुनौती, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

ऑपरेशन डेल्टा हंट के बारे में मीडिया को जानकारी देते उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी

बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ गुजरात में ‘ऑपरेशन डेल्टा हंट’, 72 घंटे में 362 गिरफ्तार

कोर्ट का फैसला

‘प्राइड मंथ’ से पहले ऑस्ट्रेलिया से आया एक चौंकाने वाला फैसला

RSS Karyakarta Vikas Varg Kumar Mangalam Birla

नागपुर: RSS के ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-द्वितीय’ का 4 जून को भव्य समापन, उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला होंगे मुख्य अतिथि

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies