शिक्षा जगत:वामपंथी निशाने पर ‘आईआईएमसी’!!
June 5, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

शिक्षा जगत:वामपंथी निशाने पर ‘आईआईएमसी’!!

Written byArchiveArchive
Feb 19, 2018, 12:00 am IST
in Archive

दिंनाक: 19 Feb 2018 11:11:50


जेएनयू, बीएचयू और  हैदराबाद विश्वविद्यालयों सहित देश के प्रमुख शिक्षण संस्थानों को निशाना बना चुकी वामपंथी टोली की साजिश का शिकार होते-होते बचा भारतीय जनसंचार संस्थान

राघवेन्द्र कुमार सैनी  

देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान, भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) में पिछले दिनों दो छात्र गुटों ने धरना दिया जो तीन दिन तक चला। इसमें आश्चर्यजनक बात यह थी कि एक छात्र गुट ने धरने के विरोध में धरना दिया। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल उठना जायज है कि आखिर धरने के विरोध में धरना क्यों? सबसे पहले इस घटना के पीछे की कहानी को समझना पड़ेगा। 2017 में सत्र आरंभ होने के एक-दो महीने बाद छात्रों द्वारा लड़कों के लिए छात्रावास और 24 घंटे पुस्तकालय खोलने की मांग की गई। छात्रों की मांग के आधार पर संस्थान द्वारा परिसर के बाहर छात्रावास की एक वैकल्पिक सुविधा का प्रस्ताव दिया गया और कैंटीन सुविधा संस्थान में ही देने की बात की गई। पहले सेमेस्टर की परीक्षा के बाद छात्रों ने एक बार फिर छात्रावास और 24 घण्टे पुस्तकालय खोलने की मांग की। जबकि संस्थान पहले ही आस-पास के इलाकों में छात्रों के रहने की व्यवस्था कराने की बात कह चुका था। छात्रों द्वारा मांग किए जाने पर प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए 6 फरवरी, 2018 को एक आदेश जारी किया, जिसमें पुस्तकालय की समयावधि रात्रि 7 बजकर 30 मिनट से बढ़ाकर रात्रि 10 बजे तक कर दी गई। तो दूसरी ओर प्रशासन ने छात्रावास के लिए कहा कि अगर लड़कियां बातचीत के आधार पर एक छात्रावास में स्थानांतरित हो जाती हैं तो खाली छात्रावास में छात्रों को रहने दिया जाएगा। साथ ही आने वाले सत्र में इस बारे में गंभीरता से विचार कर सुविधानुसार छात्रों के रहने का प्रबंध किया जाएगा।
संस्थान महानिदेशक के.जी.सुरेश ने कहा कि विवरण पुस्तिका में स्पष्ट उल्लेख है कि दिल्ली परिसर में छात्रों के लिए हॉस्टल सुविधा नहीं है। लेकिन हमने 2-3 साल के लिए छात्रों को छात्रावास सुविधा प्रदान की थी, क्योंकि उस वक्त छात्रावास खाली थे। इसलिए उनका सदुपयोग कर लिया गया। इस बार दिल्ली व स्थानीय क्षेत्र की लड़कियों ने सुरक्षा का हवाला देकर छात्रावास की मांग की थी, जिसे देखते हुए भीमराव आंबेडकर छात्रावास दे दिया गया। लेकिन संस्थान छात्रों के लिए छात्रावास पर मंत्रालय से बात कर रहा है। क्योंकि संस्थान एन.जी.टी.और डी.डी.ए. के दायरे में आता है और जब उनकी ओर से स्वीकृति मिलेगी तब ही नया छात्रावास मिल पाएगा क्योंकि यह संस्थान मुख्यत: भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के रहने के लिए है।
लेकिन इसके बावजूद वामपंथी छात्रों के समूह ने योजनाबद्ध तरीके से संस्थान के महानिदेशक को धमकी भरा पत्र लिखा है, जिसमें उसने पुस्तकालय के समय को रात्रि 12 बजे तक बढ़ाने और छात्रावास की मांग की, इसमें लिखा गया कि अगर ये मांगे पूरी न की गर्इं तो आमरण अनशन किया जाएगा। जबकि संस्थान पहले ही पुस्तकालय के समय को रात्रि 10 बजे और अगले सत्र से छात्रावास की व्यवस्था करने की बात कह चुका था। इस मामले पर विवाद बढ़ा और संस्थान के पहले समूह ने वामपंथी धड़े के समर्थन प्राप्त छात्रों का विरोध किया और चेताया कि संस्थान के छात्रों की जो मांगें थीं, वे पहले ही मानी जा चुकी हैं इसलिए फिर अनैतिक तरीके से संस्थान पर क्यों दबाव बनाया जाए? इन सभी छात्रों का कहना था कि ऐसे विरोध और धरने से संस्थान की छवि को ठेस लगती है और पढ़ाई बाधित होती है। लेकिन इन सब बातों को दरकिनार कर यह लड़ाई  आपसी गुटों की लड़ाई में बदलती गई।
यह विवाद उस समय और बढ़ा जब संस्थान के छात्रों को यह जानकारी मिली कि जो छात्र आमरण अनशन पर बैठे हैं, वे षड्यंत्रपूर्ण तरीके से संस्थान के माहौल को खराब करने के लिए जेएनयू विवाद के आरोपी उमर खालिद और वामपंथी विचारधारा से प्रेरित हैं। इस विवाद को हवा देने में संस्थान के ही कुछ पूर्व छात्र भी शामिल थे। इसके बाद छात्रों ने इस धड़े का विरोध किया।
सुरेश आर. गौरव संस्थान के छात्र हैं। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर स्पष्ट लिखा है कि आईआईएमसी को जान-बूझकर निशाना बनाया जा रहा है,जिससे निपटने की जरूरत है। उन्होंने सवाल के लहजे में पूछा, ‘‘आईआईएमसी में भूख हड़ताल क्या वाकई में राजनीति के चलते हो रही है या मामला कुछ और है? जब दो समूह अनशन पर एक-दूसरे के समानांतर बैठ जाएं तो क्या कहा जाएगा? शायद ‘राजनीति’ या ‘हक की लड़ाई’ या ‘लोकप्रियता की चेष्टा’ या कुछ और?’’
संस्थान के ही सूरज ठाकुर लिखते हैं, छात्रावास की मांग करना और पुस्तकालय को 24 घंटे खोलने की मांग गलत नहीं है। आवेदन पर कई छात्रों ने हस्ताक्षर किए, मैंने भी किए। लेकिन हद तो तब हो गई जब देशद्रोह के आरोपी उमर खालिद और एक वामपंथी नेत्री गीता कुमारी को फेसबुक में इन छात्रों द्वारा टैग किया गया।
सवाल उठता है कि आईआईएमसी के आंतरिक मामलों में इन बाहरी अराजक तत्वों का क्या काम?’’ संस्थान के एक छात्र नाम न छापने की शर्त पर कहते हैं, ‘‘दरअसल कुछ वर्षों में जिस तरह से वामपंथियों द्वारा देश के प्रतिष्ठित संस्थानों को एक षड्यंत्रपूर्ण तरीके से निशाना बनाया जा रहा है, आईआईएमसी में हुआ उपद्रव उसी का एक रूप है। ऐसे तत्व यह देखते हैं कि कौन से संस्थान हैं जहां कोई न कोई कारण निकालकर अपने एजेंडे को हवा दी जाए। वे आईआईएमसी में भी जेएनयू जैसा माहौल पैदा करना चाहते हैं जबकि यहां सख्त प्रशासन के आगे उनकी एक नहीं चलती। इसलिए वे छात्रों का सहारा लेकर संस्थान के आंतरिक मामले को तूल देकर वैचारिक लड़ाई में तब्दील करने का प्रयास करते हैं। वे बताते हैं,‘‘ जेएनयू के कुछ अराजक तत्वों की शह पर संस्थान के एक छात्र समूह ने सोशल मीडिया से लेकर मुख्य धारा की मीडिया में संघ, केन्द्र सरकार और संस्थान के महानिदेशक को भला-बुरा कहा।’’ हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के बाद भी संस्थान ने छात्रों के दोनों समूहों से बात की और तीन दिन तक चली भूख हड़ताल को खत्म कराया। प्रशासन ने छात्र हितों को ध्यान में रखकर 11 बजे रात तक पुस्तकालय एवं आने वाले सत्र से छात्रों के लिये छात्रावास देने के प्रयास किए जाने की बात कही।
बहरहाल यह सच है कि एक खास वर्ग द्वारा देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों को बदनाम करने की साजिश लंबे समय से रची जा रही है। आईआईएमसी में यह सब होना उसी साजिश का एक हिस्सा था। लेकिन प्रशासन और छात्रों की सूझबूझ से यह साजिश नाकामयाब हो गई।

ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

sunil ambekar address at iit roorkee

‘संस्कार आउटसोर्स नहीं होते’ : IIT रुड़की में सुनील आंबेकर जी बोले- “हमें जीवन मूल्य आधारित विकसित भारत बनाना है”

माउंट एवरेस्ट पर चमत्कार

माउंट एवरेस्ट पर चमत्कार: 6 दिन बाद ‘मृत’ माने गए दावा शेरपा बर्फ से जिंदा लौटे

RSS के द्वितीय सरसंघचालक श्री माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर उपाख्य श्रीगुरुजी

श्रीगुरुजी तत्वलीन विभूति : पंडित दीनदयाल उपाध्याय

NIA Judgment Cases in court

पंजाब आतंकी साजिश में बड़ा फैसला: जाहिद, यासिर और इदरीस को NIA कोर्ट से सजा

मुस्लिम युवक ने अपनाया सनातन धर्म

घर वापसी: उज्जैन में सलमान ने छोड़ा इस्लाम; अपनाया सनातन धर्म, बना शांतनु

दीप प्रज्ज्वलित कर नागरिक अभिनंदन समारोह का उद्घाटन करते हुए मोहन चरण माझी।
साथ में हैं अभाविप के पदाधिकारी और अन्य अतिथि

क्षेत्रीय भाषाओं में भी हो परीक्षा : अभाविप

Load More

ताज़ा समाचार

sunil ambekar address at iit roorkee

‘संस्कार आउटसोर्स नहीं होते’ : IIT रुड़की में सुनील आंबेकर जी बोले- “हमें जीवन मूल्य आधारित विकसित भारत बनाना है”

माउंट एवरेस्ट पर चमत्कार

माउंट एवरेस्ट पर चमत्कार: 6 दिन बाद ‘मृत’ माने गए दावा शेरपा बर्फ से जिंदा लौटे

RSS के द्वितीय सरसंघचालक श्री माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर उपाख्य श्रीगुरुजी

श्रीगुरुजी तत्वलीन विभूति : पंडित दीनदयाल उपाध्याय

NIA Judgment Cases in court

पंजाब आतंकी साजिश में बड़ा फैसला: जाहिद, यासिर और इदरीस को NIA कोर्ट से सजा

मुस्लिम युवक ने अपनाया सनातन धर्म

घर वापसी: उज्जैन में सलमान ने छोड़ा इस्लाम; अपनाया सनातन धर्म, बना शांतनु

दीप प्रज्ज्वलित कर नागरिक अभिनंदन समारोह का उद्घाटन करते हुए मोहन चरण माझी।
साथ में हैं अभाविप के पदाधिकारी और अन्य अतिथि

क्षेत्रीय भाषाओं में भी हो परीक्षा : अभाविप

प्रतीकात्मक तस्वीर

टिहरी झील टूरिज्म प्रोजेक्ट की रफ्तार तेज, चीफ सेक्रेटरी आनंद बर्धन ने किया साइट इंस्पेक्शन

मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल अग्निकांड: मेंटेनेंस हेड, एडमिन और डॉक्टर अरेस्ट, मरने वालों की संख्या 6 हुई

(AI-generated image)

तपती धरती की पुकार: जलवायु संकट की दहलीज पर खड़ी मानवता

मणिपुर में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, हेरोइन जब्त, कई उग्रवादी कैडर गिरफ्तार

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies