सम्पादकीय : कमल भी, कमाल भी
August 25, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

सम्पादकीय : कमल भी, कमाल भी

Written byArchiveArchive
Dec 14, 2013, 12:00 am IST
inArchive

दिंनाक: 14 Dec 2013 15:23:28

नब्ज बता रही थी कि देश का हाल क्या है। नतीजे बता रहे हैं कि जनता क्या चाहती है और इसके लिए क्या-क्या कर सकती है। हाल में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए, चार में कांग्रेस पार्टी चारों खाने चित्त है और यही फिलहाल देशभर में चर्चा का मुद्दा है। इसके साथ ही एक और बहस देश भर में छिड़ी है- क्या दिल्ली में कमाल दिखाने वाली आम आदमी पार्टी की चिंगारी देश भर में परिवर्तन की मशाल बनेगी?
दरअसल, कांग्रेस के पराभव के संकेत इतने साफ हैं जितने पहले कभी नहीं थे। वंशवाद पर पलती पार्टी अपने उपाध्यक्ष राहुल गांधी से जिस चमत्कार की आस पाले बैठी थी, अरमानों के वे महल पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन (9 दिसंबर) से ठीक एक दिन पहले धराशाई हो गए। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के कद्दावर प्रत्याशी, नरेन्द्र मोदी के सामने जिसे प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखा जा रहा था वह 'युवराज' रातोरात केजरीवाल के करिश्मे के चलते जनता और मीडिया की चौपालों पर विमर्श की रेखा से परे धकेल दिए गए।
देशभर में केसरिया परचम और कांग्रेस का लचर प्रदर्शन क्या इस बात की मुनादी है कि कुनबे के राज के दिन जाने वाले हैं? क्या बदलाव की बयार पूरे देश में बह रही है? जनादेश को बारीकी से देखें तो उत्तर निकलता है- हां।
हालांकि कांग्रेस मिजोरम में जीती है परंतु पूर्वोत्तर की पूंछ थामने भर से डूबती नैया पार होगी ऐसा सोचा भी नहीं जा सकता। अच्छा होने के बावजूद पार्टी के लिए यह संकेत ऐसा है जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में देश की सबसे पुरानी पार्टी के साथ होने वाली दुर्घटना टाली नहीं जा सकती।
विश्लेषक मान रहे हैं कि हिन्दी पट्टी ने इन चुनावों के जरिए कांग्रेस का भविष्य बांच दिया है। भ्रष्टाचार और महंगाई के रिकार्डतोड़ कलंक तो यूपीए सरकार पर थे ही, इन नतीजों के बाद भविष्य के नेतृत्वकारी चेहरे के छिनने से उसकी स्थिति और भी विचित्र हो गई है। विदाई की बेला में विरुदावलि गायन आसान नहीं है, मुंह छिपाना और काम भी गिनाना, यह ऐसा असंभव काम अब केंद्र सरकार के गले आ पड़ा है कि अंदरखाने विभिन्न सहयोगी दल भी कांग्रेस से पल्ला छुड़ाने की तरकीब सोच रहे हैं।
राजनीति में कांग्रेस के शीर्ष परिवार का यह बौनापन खासतौर से दिल्ली ने कभी नहीं देखा था। आपातकाल के ठीक बाद भी देशभर में पिटने के बावजूद दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन इस बार की धुलाई के मुकाबले बेहतर था।
मगर आज दिल्ली में पार्टी कहां है? एक नमूना लीजिए- जिस अंबेडकर नगर विधानसभा क्षेत्र में राहुल गांधी की जनसभा आठ मिनट में सिमट गई थी कांग्रेस के उस गढ़ में उसके गिनीज बुक रिकार्डधारी विधायक की 40 साल लंबी पारी 16 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से समाप्त हुई और स्थान मिला तीसरा।
इस तरह की कहानियां कई हैं, नई हैं मगर एक बात साफ है- कमाल के मामले में आम आदमी पार्टी सबसे आगे है तो प्रदर्शन के मामले में भाजपा।
वैसे, सीमित साधनों के सहारे व्यवस्थित प्रबंधन और जनसरोकारों से सीधे जुड़ते हुए अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने जिस कौशल का परिचय दिया है उससे संभावनाओं का आकाश खुलता है।
इन विधानसभा चुनावों में भाजपा के जोरदार प्रदर्शन और सीमित क्षेत्र में ही सही, एक नई संभावना के उदय से एक बात तो तय हो ही गई है। नैतिक दृष्टि से शून्य, तुष्टीकरण पर पलती और परिवार सर्वोपरि का जाप करने वाली राजनीति को छोड़ने का मानस पूरे देश में बन रहा है।
शुचिता और श्रम बड़े मूल्य हैं, भाजपा इसी राह पर बढ़ती आई पार्टी है। आज देश का आम आदमी सिद्धांतों के ऐसे ही रास्ते पर बढ़ने को उत्सुक है। अचानक कुछ अच्छी चीजें प्रासंगिक हो गई हैं। पं. दीन दयाल का दर्शन और गांधी टोपी का असर देश महसूस कर रहा है, नाम के गांधी जनाकांक्षाओं के धरातल से लापता हो गए हैं।

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Project pelican mark carney

कनाडा-अमेरिका ट्रेड वार्ता ठप: कार्नी ने क्यूबेक की फ्रेंच पहचान को प्राथमिकता दी, ट्रंप ने लगाए नए टैरिफ

आज का श्लोक :  पितृपुण्यभुवं राष्ट्रं यन्मन्यन्ते च ये नराः

आज का राशिफल

25 अगस्त राशिफल: इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें मेष से मीन तक आज का भविष्यफल और शुभांक

25 अगस्त का पंचांग

25 अगस्त पंचांग: सिंह में सूर्य, मकर में चंद्रमा, जानें ग्रह स्थिति और लग्नारंभ का समय

आज का इतिहास

25 अगस्त का इतिहास: भारतीय पोलो टीम की विश्व कप जीत से बहरीन में श्रीनाथजी मंदिर तक, जानें इस दिन की प्रमुख घटनाएं

कोर्ट का फैसला (प्रतीकात्मक चित्र)

स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब की अनुमति नहीं, इलाहाबाद हाईकाेर्ट ने खारिज की छात्रा की याचिका

Load More

ताज़ा समाचार

Project pelican mark carney

कनाडा-अमेरिका ट्रेड वार्ता ठप: कार्नी ने क्यूबेक की फ्रेंच पहचान को प्राथमिकता दी, ट्रंप ने लगाए नए टैरिफ

आज का श्लोक :  पितृपुण्यभुवं राष्ट्रं यन्मन्यन्ते च ये नराः

आज का राशिफल

25 अगस्त राशिफल: इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें मेष से मीन तक आज का भविष्यफल और शुभांक

25 अगस्त का पंचांग

25 अगस्त पंचांग: सिंह में सूर्य, मकर में चंद्रमा, जानें ग्रह स्थिति और लग्नारंभ का समय

आज का इतिहास

25 अगस्त का इतिहास: भारतीय पोलो टीम की विश्व कप जीत से बहरीन में श्रीनाथजी मंदिर तक, जानें इस दिन की प्रमुख घटनाएं

कोर्ट का फैसला (प्रतीकात्मक चित्र)

स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब की अनुमति नहीं, इलाहाबाद हाईकाेर्ट ने खारिज की छात्रा की याचिका

ध्रुव जुरेल

IND vs SL : ध्रुव जुरेल का धमाकेदार शतक, बाजुओं पर ‘जय जवान-जय किसान’, कारगिल हीरो पिता का बढ़ाया मान

Odisha Weather: बारिश-बाढ़ की स्थिति पर सरकार की कड़ी नजर, प्रशासन 24 घंटे सतर्क

तस्करों के पास से बरामद हेरोइन और पिस्तौल

पंजाब पर विदेशी तस्करों की नजर: अमृतसर में 6 किलो हेरोइन और तुर्की की पिस्तौल बरामद, पांच गिरफ्तार

सुकमा में नक्सली डम्प से 23 हथियार, 492 जिंदा राउंड और 240 जिलेटिन स्टिक बरामद

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies