| दिंनाक: 02 Nov 2013 16:21:34 |
|
गत दिनों विजयादशमी के पावन अवसर पर रामबन(जम्मू-कश्मीर) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। मार्ग में भारी वर्षा के बावजूद स्वयंसेवकों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। वे भीगते रहे पर पंक्ति डिगी नहीं । संचलन रामबन नगर से चिनाब नदी के पास बसे मैत्रा नगर होते हुए स्थानीय सेकेण्डरी स्कूल पर समाप्त हुआ। वहां स्वयंसेवकों द्वारा शस्त्र पूजन किया गया। इस अवसर पर हुए सार्वजनिक कार्यक्रम में संघ के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मोहन लाल शर्मा