|
स्वामी विवेकानंद की सार्ध शती के उपलक्ष्य में गत दिनों कोलकाता (प.बं.) में रा.स्व.संघ के तत्वावधान में पथ संचलन निकाला गया। संचलन में संघ के स्वयंसेवकों ने बड़ी संख्या में पूर्ण गणवेश में भाग लिया। पथ संचलन शहर के प्रसिद्ध भूतनाथ मंदिर के नजदीक से प्रारम्भ होकर सौड़ा बागान, जाड़ा सांकू एवं बड़ा बाजार के विभिन्न मार्गों से होता हुआ सत्यनारायण पार्क के पास श्री मुखराम कनौड़िया स्कूल के निकट चिल्ड्रन पार्क में संपन्न हुआ।
संचलन जहां से भी निकला वहां स्वयंसेवकों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। स्वयंसेवक घोष के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। घोष के दल ने स्थानीय गण्यमान्य लोगों को अपनी ओर विशेष रूप से आकर्षित किया।प्रतिनिधि











