|
श्रद्धाजलि
पाचजन्य अभिकर्ता कमल जैन दिवंगत
इन्दौर के प्रमुख अखबार व्यवसायी तथा पाचजन्य के अभिकर्ता श्री कमल जैन का गत 15 अगस्त को निधन हो गया। वे 62 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी, पुत्र तथा पुत्री हैं।
श्री जैन मुनिश्री तरुण सागर के दर्शन के लिए उदयपुर गए थे, जहां दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 16 अगस्त की सुबह इन्दौर के रामबाग मुक्तिधाम में हुआ, जहां बड़ी संख्या में अखबारों के मालिक, विक्रेता तथा सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
करीब 40 वर्षों से समाचार पत्र विक्रय के कार्य से जुड़े श्री जैन व्यापार में दूसरों की मदद करने के लिए जाने जाते थे।











