अनशन खत्म हुआ आन्दोलन जारी है
September 6, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

अनशन खत्म हुआ आन्दोलन जारी है

Written byArchiveArchive
Sep 15, 2011, 12:00 am IST
inArchive

दिंनाक: 15 Sep 2011 16:13:58

बात कुछ कविता-पंक्तियों से प्रारम्भ कर रहा हूं-

तूफानों से भिड़ने की तैयारी है,

तख्त उधर है अगर इधर खुद्दारी है।

तेरहवें दिन अण्णा ने उद्घोष किया-

अनशन खत्म हुआ आन्दोलन जारी है।

तन्द्रा में जी रहे राष्ट्र को जगाकर भावनात्मक एकता के सूत्र में बांध देने वाले और अपने अनशन की समाप्ति की उद्घोषणा के समय मशाल को निरन्तर जलाए रखने का सन्देश देने वाले अण्णा हजारे मुझे क्रान्ति-पुरुष भी प्रतीत हो रहे थे, काव्य-पुरुष भी। उनकी वाणी कवि दुष्यन्त कुमार की याद दिला रही थी-

सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं,

मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए।

मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही,

हो कहीं भी आग लेकिन आग जलनी चाहिए।

अण्णा के आन्दोलन का क्षितिज मात्र राजनीति नहीं, समग्र जीवन-व्यवस्था को समाहित करता है। उनकी परिवर्तन कामना दैनन्दिन व्यवहार के अभिनव पञ्च सूत्रों की चर्चा करती है-शुद्ध आचार, शुद्ध विचार, निष्कलंक जीवन, त्यागभाव तथा अवमानना सहने की सामर्थ्य। नैतिकता के ये नियम इस आन्दोलन को एक आत्मिक उजास से आपूरित कर देते हैं। 'चाहे जो मजबूरी हो, मांग हमारी पूरी हो' के स्वार्थकेन्द्रित आक्रोश के स्थान पर इस चिन्तना में राष्ट्र के भौतिक और आध्यात्मिक दोनों प्रकार के उत्कर्ष का आह्वान है।

इन सूत्रों में से प्रत्येक पर गंभीर चर्चा अपेक्षित है। भ्रष्टाचार के विरुद्ध युद्ध एक भद्दा मजाक बनकर रह जाएगा यदि योद्धाओं की दृष्टि मात्र दूसरों की तरफ उठेगी और वे आईने में अपनी सूरत निहारना छोड़ देंगे। समाज-सुधार से पहले आत्म-परिष्कार की ईमानदार कोशिश जरूरी है-

कांच के खिलौने जैसी छुई-मुई जिन्दगानी

बड़ी सावधानी से व्यतीत होनी चाहिए,

भूल करना तो है मनुष्य का स्वभाव किन्तु

मूल में तो भावना पुनीत होनी चाहिए।

(-उदय प्रताप सिंह)

शुद्ध आचार और शुद्ध विचार के उदाहरण बनने वाले ही इस आवाज को उठाने के वास्तविक अधिकारी हैं कि हमारे प्रतिनिधियों का आचरण नौतिकता के मानकों के अनुरूप होना चाहिए। 'पर उपदेश कुशल बहुतेरे' के दर्शन को जीने वाले एक विराट भीड़ का सामयिक चेहरा बन सकते हैं, राष्ट्र के समक्ष उपस्थित ज्वलन्त प्रश्नों का शाश्वत समाधान नहीं बन सकते। स्वर्गीय राधेश्याम प्रगल्भ की बहुपठित पंक्तियां उपर्युक्त दोनों सूत्रों के जीवन में आगमन का मार्ग  बतलाती हैं-

दिन के उजेरे में ऐसा कोई काम करो,

नींद जो न आए तुम्हें रात के अंधेरे में।

रात के अंधेरे में न करो कोई काम ऐसा,

मुंह जो छिपाना पड़े दिन के उजेरे में!

इन दोनों सूत्रों की सम्यक्‌ धारणा से तीसरा सूत्र अनायास सध जाता है। विचारों की शुद्धता जब अनुशासित आचरण में परिवर्तित होती है तथा जीवन में निष्कलंकता अपने आप आने लगती है। अंधेरी बस्ती में ऐसे एक फकीर की उपस्थिति भी आलोक स्तम्भ बन जाती है क्योंकि उसके शरीर को ढकने वाली चादर में पैबन्द हो सकते हैं, दाग नहीं होते-

दिल है दीवाने शायर पे,

दुनियादार दिमाग नहीं है।

इक फकीर तो है बस्ती में,

गम क्या अगर चराग नहीं है।

हो पैबन्द हजारों लेकिन,

इस दामन पे दाग नहीं है।

त्याग भावना और अवमानना सहने की सामर्थ्य सहज ही श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशों का स्मरण दिलाती है। 'त्यागात् शान्ति: अनन्तरम्' तथा 'सम: शत्रौ च मित्रे च तथा मानापमानयो:' के भगवद् निर्देश अन्ना जैसे वैष्णव व्यक्तित्व की चेतना में समाहित होकर उसे 'निमित्तमात्रं भव सव्यसचिन्' का आदर्श जीने की प्रेरणा देते हैं। अपने विविध बीज वक्तव्यों में अण्णा ने गीता के उपर्युक्त निर्देशों की श्रद्धान्वित चर्चा की है। वह मानते हैं कि उन्हें निमित्त बनाकर परम सत्ता ने इस देश को इतिहास के एक नए मोड़ पे पहुंचा दिया है।

अण्णा के अन्तर्भाव को प्रकट करने के लिए मुझे स्व.रामावतार त्यागी की गीत-पंक्तियां सर्वाधिक अर्थवती प्रतीत हो रही हैं-

तन समर्पित मन समर्पित

और यह जीवन समर्पित

चाहता हूं देश की धरती

तुझे कुछ और भी दूं।

पिछले लम्बे अरसे से गांधी टोपी आम आदमी से दूर थी। आज अण्णा के व्यक्तित्व की वाचक बनकर वह पुन: हर शीश पे सज गई है।

'टीम अण्णा' के अन्तर्विरोध

किन्तु जितनी आश्वस्ति के साथ अन्ना के सन्दर्भ में बात की जा सकती है उतनी निश्चिन्तता के साथ टीम अण्णा के बारे में टिप्पणी नहीं की जा सकती। यह बहुत से अन्तर्विरोधों से घिरी हुई है। अण्णा के पहले अनशन के समय मंच पर भारत माता का चित्र था, कुछ क्रान्तिवीरों की भी चित्रात्मक उपस्थिति थी। अण्णा अपने वक्तव्यों में शिवाजी से लेकर भगत सिंह तक की सराहना करते हैं, किन्तु टीम अण्णा ने इस बार की अपनी मंच सज्जा में इन सबको मंच से निर्वासित कर दिया। अण्णा की टीम ने बाबा रामदेव से पर्याप्त दूरी बनाए रखी जबकि भ्रष्टाचार के खिलाफ रण का पहला शंखोद्घोष बाबा रामदेव ने ही किया था। टीम अण्णा एक पाखण्डी 'स्वामी छद्मवेश' को जरूर अपने सिर पर बिठाए रही और अब एक केन्द्रीय मंत्री के साथ उसकी आत्मीय वार्ता के वीडियो टेप समाचार चैनलों पर आने के बाद स्तब्ध है तथा स्वयं को प्रवंचित महसूस कर रही है। बाबा रामदेव के योग-साधकों ने, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तमाम स्वयंसेवकों ने पहले दिन से अण्णा का समर्थन और सहयोग किया है, किन्तु अण्णा-सहयोगियों में सर्वाधिक ऊर्जावान तथा सावधान अरविन्द केजरीवाल के धन्यावाद ज्ञापन में इन सहयोगियों के नि:स्वार्थ समर्पण को रेखांकित नहीं किया गया। हां, जामा मस्जिद के इमाम की 'वन्देमातरम्' और 'भारतमाता की जय' पर नाराजगी को दूर करने के लिए केजरीवाल और किरण बेदी इमाम की कदम-बोसी करने के लिए दौड़े-दौड़े गए और खाली हाथ वापस आए। अभी एक लम्बी लड़ाई लड़नी है, टीम अण्णा को दोस्त और दुश्मन में फर्क करने की समझ होनी चाहिए। उनसे कहूंगा-

सबकी पगड़ी उछालने वालो,

अपने आगे भी आईना रखना। द

 

अभिव्यक्ति मुद्राएं

सब निर्णय पर्दे के पीछे

सिर हिलते हैं ऊपर-नीचे

देह देखिए, रीढ़ नदारद।

रानी मां है राजकुवंर है

हरा छत्र है लाल चंवर है

अब जनतंत्र यही है शायद।

–सत्यनारायण

कॉफी में डूबी सुबह थकी-थकी सी शाम,

भूल गए हम शहर में आकर अपना नाम।

मूल्य न्याय आदर्श सच प्रतिभा कला नवीन,

बिकने को बाजार में खड़े हुए बन दीन।

–डा. राम सनेहीलाल शर्मा 'यायावर'

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

नेपाल-तिब्बत सीमा हादसे ने झकझोरा, शिव भक्तों की स्मृति में हुई विशेष प्रार्थना सभा और भजन संध्या

हरतालिका तीज कब है? जानिए पूजा का शुभ समय

माउंट त्रिशूल फतह करने निकली भारतीय सेना की टीम, 7,120 मीटर की ऊंचाई पर होगी कड़ी परीक्षा

Gold Price Today

Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, जानिए आज का ताजा भाव

बेंगलुरु में पांच कैदियों ने वार्डन पर हमला किया

बेंगलुरु: जेल में कैदियों की दबंगई! वार्डन से मारपीट के बाद गला घोंटने की कोशिश

Manhattan में क्या बढ़ रही मुसलमानों की संख्या ? नैट फ्रीडमैन की डॉक्यूमेंट्री बनी चर्चा का विषय

Load More

ताज़ा समाचार

नेपाल-तिब्बत सीमा हादसे ने झकझोरा, शिव भक्तों की स्मृति में हुई विशेष प्रार्थना सभा और भजन संध्या

हरतालिका तीज कब है? जानिए पूजा का शुभ समय

माउंट त्रिशूल फतह करने निकली भारतीय सेना की टीम, 7,120 मीटर की ऊंचाई पर होगी कड़ी परीक्षा

Gold Price Today

Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, जानिए आज का ताजा भाव

बेंगलुरु में पांच कैदियों ने वार्डन पर हमला किया

बेंगलुरु: जेल में कैदियों की दबंगई! वार्डन से मारपीट के बाद गला घोंटने की कोशिश

Manhattan में क्या बढ़ रही मुसलमानों की संख्या ? नैट फ्रीडमैन की डॉक्यूमेंट्री बनी चर्चा का विषय

प्रतीकात्मक तस्वीर

जन्माष्टमी पर राधा बनकर मंदिर जा रही थी 14 वर्षीय नाबालिग, 3 मुस्लिम युवकों ने किया दुष्कर्म

Bharat Bhushan tiwari Fact check

फैक्ट चेक: तुर्की हैंडल्स ने बांग्लादेश का पीटने वाला वीडियो भारत का बताकर सांप्रदायिक रंग दिया

चमोली: 12 साल बाद मां नंदा की बड़ी जात यात्रा कुरुड़ से कैलाश के लिए रवाना, होमकुंड तक जाएगी डोली

Explainer: ISRO ने EOS-05 लॉन्च किया, कितने तरह की होती हैं सैटेलाइट ऑर्बिट?

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies