सोशल मीडिया के जरिए लगातार फेक न्यूज फैलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि चीनी सेना भारत के अंदर 60 किलोमीटर तक घुस आई है। यह खबर देखकर कई लोगों के मन में घबराहट और गुस्सा दोनों हो रहा है। लेकिन PIB फैक्ट चेक ने इसकी जांच की है।
क्या है वायरल दावा?
कई अकाउंट्स पर वीडियो और पोस्ट शेयर हो रहे हैं। उनमें लिखा है कि चीनी सैनिक अरुणाचल प्रदेश या भारत-चीन बॉर्डर के इलाके में ६० किमी अंदर तक घुस गए हैं। कुछ पोस्ट में कैम्प लगाने, स्थानीय लोगों पर अत्याचार और महाविनाश जैसी बातें भी जोड़ी गई हैं। ये पोस्ट देखकर लगता है जैसे कोई बड़ी घटना हो गई हो।
PIB फैक्ट चेक क्या कहता है?
यह पूरा दावा फर्जी है। वायरल हो रहे वीडियो बॉर्डर से बिल्कुल संबंधित नहीं हैं। ये पुराने, अलग-अलग जगहों के फुटेज हैं जो किसी और मौके के हैं। PIB ने साफ कहा है कि चीनी सेना के ६० किमी अंदर घुसने का कोई सच नहीं है।
वीडियो में क्या दिख रहा है?
- हरे-भरे पहाड़ी इलाके में सैनिकों की लाइन
- धूल-धुंध में कुछ गतिविधियां
- लोग इकट्ठे होकर कुछ देख रहे हैं
- आर्मी यूनिफॉर्म में व्यक्ति
ये सब क्लिप अलग-अलग पुरानी घटनाओं या दूसरी जगहों की हैं। PIB फैक्ट चेक ने इसे फेक न्यूज करार दिया है।
क्यों फैल रही है यह खबर?
सोशल मीडिया पर लोग जल्दी में शेयर कर देते हैं। कुछ अकाउंट्स जानबूझकर ऐसी खबर फैलाते हैं ताकि घबराहट मचे। PIB ने लोगों से अपील की है कि ऐसी कोई भी संवेदनशील खबर आधिकारिक सोर्स से ही चेक करें।

















