नई दिल्ली। फ्रांस में जारी हिंसक प्रदर्शनों और कई शहरों में कर्फ्यू के बीच भारत ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। भारतीय दूतावास ने फ्रांस में रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही फ्रांस की यात्रा करने की तैयारी कर रहे लोगों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। भारतीय दूतावास ने भारतीय लोगों को प्रदर्शन और भीड़भाड़ वाले जगहों से दूरी बनाने व स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
भारतीय दूतावास की एडवाइजरी में और क्या सलाह?
-फ्रांस के कई इलाकों में कर्फ्यू को देखते हुए भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह
-स्थानीय समाचारों और फ्रांस सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से हालात की जानकारी लेने की सलाह
-प्रदर्शन और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने की सलाह
-स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह
-आपात स्थिति में पेरिस स्थित भारतीय दूतावास या मार्सिले स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास से संपर्क की सलाह
क्यों हो रहे हैं फ्रांस में विरोध प्रदर्शन?
-स्कूलों की खराब स्थिति, पर्याप्त संसाधनों की कमी और कक्षाओं में भीड़भाड़ के खिलाफ आक्रोश के कारण
-महंगाई, बढ़ती जीवनयापन लागत और सार्वजनिक सेवाओं से जुड़ी चिंताओं को लेकर गुस्से के कारण
-प्रदर्शन में अराजक तत्वों के घुसने और लेफ्ट समूहों के नकाबपोशों द्वारा उत्पाद मचाने की स्थिति बेकाबू
-प्रदर्शनों के दौरान लूटपाट, आगजनी और पुलिस तथा प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों से हालात बेदतर
-हिंसा और आगजनी के कारण पेरिस के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू
-हिंसा में 2,400 से अधिक लोगों को गिरफ्तारी और करीब 1,000 पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना
















