चोर बनाने के लिए बच्चों की चोरी
September 29, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत झारखण्‍ड

चोर बनाने के लिए बच्चों की चोरी

रांची से अगवा चार वर्षीय विवान साहिबगंज के तीनपहाड़ से बरामद, छह आरोपित गिरफ्तार; बच्चों को चोरी के लिए इस्तेमाल करने वाले पुराने नेटवर्क ने बढ़ाई चिंता।

Written byरितेश कश्यपरितेश कश्यप — edited by कुलदीप सिंह
Sep 29, 2026, 10:26 am IST
inझारखण्‍ड

झारखंड में बच्चों को अपराध की दुनिया में धकेलने वाले एक पुराने नेटवर्क ने अब एक नए और ज्यादा गंभीर सवाल को जन्म दे दिया है कि क्या बच्चों को चोर बनाने के लिए ही उनकी चोरी की जा रही है?

ताजा मामला रांची और साहिबगंज से जुड़ा है। 24 सितंबर को रांची रेलवे स्टेशन के बाहर से चार वर्षीय विवान रजवाड़ गायब हो गया। करीब दो दिन की पुलिस कार्रवाई के बाद उसे साहिबगंज के तीनपहाड़ से सकुशल बरामद कर लिया गया। इस मामले में धनबाद और साहिबगंज में कार्रवाई करते हुए छह आरोपितों की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बच्चे के अपहरण का उद्देश्य क्या था और गिरफ्तार आरोपितों के तार किसी बड़े नेटवर्क से जुड़े हैं या नहीं।

मां और बहन के साथ रांची रेलवे स्टेशन पहुंचा था विवान

घटना के समय विवान अपनी मां और छह वर्षीय बहन के साथ रांची रेलवे स्टेशन पहुंचा था। परिवार को छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जाना था। स्टेशन के बाहर मां ऑटो चालक से बस स्टैंड जाने का रास्ता पूछ रही थीं। इसी दौरान सामान के पास खड़ा चार वर्षीय विवान अचानक गायब हो गया। परिवार ने काफी तलाश की और इसके बाद चुटिया थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने स्टेशन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा तकनीकी जांच और मानवीय सूचना के आधार पर बच्चे की तलाश शुरू की।

जांच की कड़ी धनबाद तक पहुंची। पुलिस ने रोहित मुखर्जी उर्फ डॉन को धनबाद रेलवे स्टेशन के आसपास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर रांची पुलिस ने साहिबगंज पुलिस के सहयोग से तीनपहाड़ में छापेमारी की।

तीनपहाड़ के बाबूपाड़ा गांव में बिट्टू सिंह के घर से चार वर्षीय विवान को सकुशल बरामद किया गया। मौके से बिट्टू सिंह और पाकुड़ निवासी कयूम अंसारी को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पुलिस ने कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में कार्रवाई आगे बढ़ाई। राजमहल से जमादार शेख, तीनपहाड़ के नीचे टोला से तस्वीर शेख और बाबूपुर गांव से छोटू नोनिया को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस सभी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि बच्चे के अपहरण के पीछे क्या उद्देश्य था और क्या आरोपितों के तार बच्चों को चोरी के लिए इस्तेमाल करने वाले किसी बड़े नेटवर्क से जुड़े हैं।

पुलिस की जांच में इस बात का भी उल्लेख सामने आया है कि तीनपहाड़ और आसपास के इलाकों में बच्चों को चोरी की घटनाओं में इस्तेमाल करने वाले गिरोहों की जानकारी पहले भी पुलिस को मिलती रही है। मौजूदा मामले में पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि विवान को आगे चलकर चोरी के लिए इस्तेमाल करने की कोई योजना थी या नहीं। हालांकि, इस उद्देश्य की अंतिम पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

तीनपहाड़ का पुराना कनेक्शन

विवान प्रकरण इसलिए ज्यादा गंभीर हो जाता है क्योंकि साहिबगंज का तीनपहाड़ क्षेत्र पहले भी नाबालिगों से चोरी कराने वाले गिरोहों के मामलों में सामने आता रहा है।

2020 में प्रकाशित एक रिपोर्ट में साहिबगंज के तीनपहाड़-बाबूपुर और महाराजपुर क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल चोरी के नेटवर्क का उल्लेख किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, इस नेटवर्क में 10 से 12 वर्ष तक के बच्चों को भी शामिल किया जाता था। महाराजपुर में बच्चों को मोबाइल चोरी की ट्रेनिंग दिए जाने और प्रशिक्षण के बाद उन्हें देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजे जाने का दावा रिपोर्ट में किया गया था।

2023 में रांची पुलिस ने नाबालिगों से मोबाइल चोरी कराने वाले गिरोह का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, साहिबगंज के तीनपहाड़ और राजमहल क्षेत्र में बच्चों को मोबाइल चोरी की ट्रेनिंग दी जाती थी। इसके बाद उन्हें ट्रेन से रांची लाया जाता और भीड़भाड़ वाले इलाकों में चोरी कराई जाती थी। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन नाबालिगों से करीब तीन दर्जन मोबाइल बरामद किए थे।

2025 में रांची के खादी मेले में भी बच्चों के जरिए मोबाइल चोरी कराने वाला गिरोह पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, गिरोह तीनपहाड़ क्षेत्र से जुड़ा था और बड़े आयोजनों में भीड़ का फायदा उठाकर बच्चों से मोबाइल चोरी कराता था। रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चों को चोरी के बदले पैसे दिए जाते थे और उन्हें गिरोह में शामिल करने की एक वजह यह भी बताई गई कि नाबालिग होने के कारण उनके पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई का स्वरूप अलग होता है।

एक महिला पर नाबालिगों से मोबाइल और पर्स चोरी करने का आरोप

इसी वर्ष रांची में एक अन्य मामले में तीनपहाड़ से आई एक महिला पर नाबालिग बच्चों से मोबाइल और पर्स चोरी कराने का आरोप लगा। पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा था। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि महिला उन्हें अपने साथ लेकर रांची आई थी और भीड़भाड़ वाले इलाकों में चोरी कराती थी।

2026 में भी यह सिलसिला थमा नहीं। मई में रांची रेलवे स्टेशन पर एक अंतरराज्यीय मोबाइल चोर गिरोह के मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें चार नाबालिग थे। पुलिस की जांच में साहिबगंज के तीनपहाड़ क्षेत्र से गिरोह के संबंध की बात सामने आई। नाबालिगों के जरिए स्टेशन और भीड़भाड़ वाली जगहों पर मोबाइल चोरी कराने का आरोप था।

अप्रैल 2026 में दिल्ली में पकड़े गए एक मोबाइल चोरी गिरोह की जांच में भी साहिबगंज के महाराजपुर क्षेत्र से बच्चों को कथित रूप से चोरी के लिए तैयार करने और इस्तेमाल करने का मामला सामने आया। रिपोर्ट के अनुसार, बच्चों को दूसरे शहरों में ले जाकर चोरी के काम में लगाया जाता था।

रांची रेलवे स्टेशन से 4 वर्षीय विवान के गायब हो जाने के मामले में पुलिस यह पता लगाने की बात कही है कि गिरफ्तार आरोपितों ने पहले कितने बच्चों को निशाना बनाया और क्या दूसरे जिलों में हुई बच्चों की गुमशुदगी की घटनाओं से इनका कोई संबंध है।

यह सिर्फ कानून-व्यवस्था का सवाल नहीं है। जिस उम्र में बच्चे स्कूल और परिवार के बीच अपना भविष्य बना रहे होते हैं, उसी उम्र में उन्हें अपराध के लिए प्रशिक्षित किया जाना उनके पूरे जीवन को प्रभावित कर सकता है।

विवान की बरामदगी ने एक बच्चे को उसके परिवार तक वापस पहुंचा दिया है। लेकिन सवाल अब भी वही है कि क्या वह एक अकेली घटना का शिकार था या ऐसे किसी बड़े तंत्र की कड़ी, जिसमें बच्चों को पहले चोरी के लिए इस्तेमाल किया जाता था और अब उन्हें चोर बनाने के लिए ही निशाना बनाया जा रहा है?

Topics: विवान रजवाड़ अपहरणरांची बच्चे की गुमशुदगीसाहिबगंज तीनपहाड़बच्चों को चोर बनानानाबालिग चोरी गिरोह
रितेश कश्यप
रितेश कश्यप
डेढ़ दशक से पत्रकारिता में सक्रिय। राजनीति, सामाजिक और सम-सामायिक मुद्दों पर पैनी नजर। कर्मभूमि झारखंड।   [Read more]
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

No Content Available
Load More

ताज़ा समाचार

चोर बनाने के लिए बच्चों की चोरी

ट्राई का नया आदेश: अब AI से पकड़े जाएंगे स्पैम कॉल्स, बिना शिकायत भी होगी कार्रवाई

गोल्डी बराड़ पर 10 लाख डॉलर का इनाम

एफबीआई ने गोल्डी बराड़ को टॉप 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में डाला, 10 लाख डॉलर इनाम घोषित

प्रतीकात्मक तस्वीर

FCRA संशोधन बिल 2026: जेपीसी की दूसरी बैठक आज, गृह और कानून मंत्रालय के अधिकारी देंगे जानकारी

H-1B वीजा प्रोग्राम में बड़े बदलाव: इंस्पेक्टर जनरल एंथनी डी’एस्पोजिटो का बड़ा बयान, भारतीय कामगारों पर असर?

Nepal Bans 26 Social media platform

सोशल मीडिया पर 18 साल से कम उम्र के बच्चों के अकाउंट पर रोक लगाएगी सरकार, सुप्रीम कोर्ट में हुआ बड़ा ऐलान

आज का श्लोक : अनुगृह्णाति यः सर्वान् विगृह्णाति न केनचित्

Rajasthan weather: 29 सितंबर को राजस्थान के इन जिलों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

आज का राशिफल

29 सितंबर का राशिफल: इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, पढ़ें अपना राशिफल

किर्गिज महाकाव्य 'मनास' के पहले हिंदी अनुवाद का विमोचन करते श्री सुनील आंबेकर

‘मनास’ हजारों वर्षों से किर्गिज समाज की सांस्कृतिक धरोहर : सुनील आंबेकर

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies