
नई दिल्ली / भोपाल। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के पावन उपलक्ष्य में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में आगामी 25 सितंबर 2026 को देश के कोने-कोने में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाने वाला है. इस ऐतिहासिक अवसर पर ठीक प्रातः 11 बजे देश भर के 25,000 से अधिक स्थानों पर एक करोड़ से अधिक विद्यार्थी, आचार्य, अभिभावक और आम नागरिक एक साथ सम्पूर्ण ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन कर इतिहास रचेंगे. यह आयोजन ‘एक स्वर – एक संकल्प – एक भारत’ की अदम्य भावना को पूरी भव्यता के साथ अभिव्यक्त करेगा.
आयोजकों के अनुसार, ‘नमामि भारतम्’ केवल एक सामूहिक गायन का औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह नई पीढ़ी को ‘वंदे मातरम्’ की गौरवशाली ऐतिहासिक यात्रा, स्वतंत्रता संग्राम में उसकी प्राण-फूंकने वाली भूमिका और इसके राष्ट्रीय महत्व से गहराई से जोड़ने का एक राष्ट्रव्यापी अभियान है. इस निमित्त देश भर के विद्यालयों में विशेष संवाद, प्रदर्शनियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा वंदे मातरम् के इतिहास से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है.
स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जन-जन के भीतर राष्ट्र-प्रेम की अलख जगाने वाला ‘वंदे मातरम्’ हमारा प्रेरणास्त्रोत रहा है. स्वतंत्रता के उपरांत इसे राष्ट्रगीत का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया था.
“यह राष्ट्रव्यापी आयोजन एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स तथा इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा एक साथ सर्वाधिक संख्या में विद्यार्थियों एवं आमजन द्वारा एक स्वर में ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के रूप में रिकॉर्ड प्रमाणन हेतु आधिकारिक रूप से सूचीबद्ध किया गया है। दोनों प्रतिष्ठित संस्थाओं ने इस महान अभियान के लिए अपनी शुभकामनाएं भी प्रेषित की हैं।”
विद्या भारती दिल्ली प्रांत के महामंत्री डॉ. सतीश माहेश्वरी ने जानकारी दी है कि अकेले राजधानी दिल्ली में लगभग 300 से अधिक स्थानों पर एक लाख से अधिक विद्यार्थी, आचार्य, अभिभावक और नागरिक ‘नमामि भारतम्’ में पूरी तन्मयता के साथ सहभागी बनेंगे. दिल्ली के प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं:
दिल्ली में आयोजित होने वाले मुख्य और अन्य कार्यक्रम:
इस अभूतपूर्व आयोजन को लेकर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, जो देश की सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रभक्ति का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करेगा.