उत्तर प्रदेश

“आज इसे जान से मार दो…”: हिंदू युवती से आयुष ठाकुर बनकर मिला था शाहनवाज, लव जिहाद का आरोप

Published by
सुनील राय

लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास कार से टक्कर लगने के बाद घायल पीड़िता ने लव जिहाद और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि शाहनवाज नशे में उसके साथ मारपीट करता था और बेल्ट से भी पीटता था। इसके पहले भी वह मारपीट कर चुका है। घटना के समय उसने कार चढ़ा कर जान से मारने का प्रयास किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का अभियोग दर्ज कर लिया है और गाड़ी को भी बरामद कर लिया है।

पीड़िता का आरोप है कि जनेश्वर मिश्र पार्क के पास शाहनवाज कार लेकर जा रहा था। पीड़िता ने कार रोकने का प्रयास किया। अभियुक्त ने कार नहीं रोका जिसकी वजह से उसको चोट लग गई। पीड़िता का यह भी आरोप है कि कार में शाहनवाज के साथ दानिश भी था। दानिश, शाहनवाज को ललकार रहा था कि ‘आज इसको जान से मार दो, बाद में देखा जाएगा।’

जानकारी के अनुसार, पीड़िता की शाहनवाज से करीब एक साल पहले मुलाकात हुई थी। पीड़िता ने इसे लव जिहाद का मामला बताते हुए आरोप लगाया है कि शाहनवाज ने अपना नाम आयुष ठाकुर बताया था। जब पीड़िता ने शाहनवाज का इंस्टाग्राम अकाउंट चेक किया तब उसे मालूम हुआ कि आयुष ठाकुर का असली नाम शाहनवाज है। उसके संपर्क में कुछ अन्य लड़कियों से भी हैं। वह क्लब में लड़कियों से जान पहचान बढ़ाता था।

16 सितंबर की घटना

गत 16 सितंबर की सुबह करीब 6 बजे जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर 4 के पास शाहनवाज अपने दोस्त दानिश के साथ गया था। दोनों वहां चाय पी रहे थे। इसी दौरान पीड़िता अपनी बुआ और बहन के साथ भी वहां पर गई हुई थी। उसी समय यह घटना हुई। पुलिस का कहना है कि पीड़िता और शाहनवाज दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। मुलाकात होने पर दोनों में कहासुनी के बाद विवाद हुआ था।

 

Share