हिंदी दिवस : अपनी भाषा के सम्मान से राष्ट्रीय गौरव तक, क्या केवल समारोह पर्याप्त है?
September 16, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

हिंदी दिवस : अपनी भाषा के सम्मान से राष्ट्रीय गौरव तक, क्या केवल समारोह पर्याप्त है?

हिंदी दिवस के अवसर पर राजभाषा हिंदी, भारतीय भाषाओं के सम्मान, शिक्षा में भाषा की भूमिका और हिंदी के भविष्य से जुड़े सवालों पर केंद्रित विचार।

Written byलक्ष्मीकांता चावलालक्ष्मीकांता चावला — edited by Shivam Dixit
Sep 16, 2026, 09:20 pm IST
inभारत, मत अभिमत
हिंदी दिवस पर भारतीय भाषाओं और हिंदी के सम्मान का संदेश
भारत की स्वतंत्रता 80वें वर्ष में प्रवेश कर गई और 1953 से हम हिंदी दिवस मना रहे हैं। इन दिनों भी केंद्र और राज्य सरकारें कहीं सप्ताह, कहीं पक्ष और कुछ प्रांतों और संस्थानों में तो पूरा महीना ही हिंदी के नाम को समर्पित किया जाएगा। निसंदेह कुछ लोग मन से राष्ट्रभाषा और राजभाषा को अपनाते हैं उसका प्रचार-प्रसार चाहते हैं, पर सच यह है कि अपने ही देश में हमारी अपनी ही भाषा को वह सम्मान अथवा स्थान नहीं मिला जो मिलना चाहिए।

स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद जी ने बड़े भारी मन से यह कहा था कि कोई देश विदेशी भाषा द्वारा न तो उन्नति कर सकता है, न ही राष्ट्रभावना की अभिव्यक्ति और जब तक देश में अंग्रेजी का आधिपत्य है तब तक स्वतंत्रता पर जनता का अधिकार अधूरा है। हो सकता है कि इन्हें यह शब्द अपने उन सहकारियों से सहयोग न मिलने के कारण कहने पड़े हों जो लंबे समय तक भारत में विदेशी भाषा का प्रभुत्व बनाए रखने के लिए एक हो गए थे। कौन नहीं जानता कि पंडित जवाहर लाल नेहरू भी उसी पक्ष में खड़े थे।

राजभाषा हिंदी और न्यायपालिका में भाषा का सवाल

विश्व का कोई भी देश ऐसा नहीं जहां अपनी भाषाओं का ऐसा अपमान होता हो जैसा मेरे देश में हो रहा है। चाहे सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 348 पर आधारित तर्क ही दिया है जिसमें सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट की कार्यवाही की भाषा अंग्रेजी कही गई है पर आम भारतीय और राष्ट्रभक्त भारतीय के लिए यह समाचार अत्यंत ही पीड़ादायक है कि सितंबर 2013 में भी हमारी हिंदी हिंदुस्तान के सुप्रीम कोर्ट में हार गई।

14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा तो दिया गया और इसके लिए संविधान की धारा 343 से लेकर 352 तक की व्यवस्था की गई और यह कहा गया कि देवनागरी लिपि में भारतीय संघ की राजभाषा हिंदी होगी और संघ के राजकीय प्रायोजनों के लिए भारतीय अंकों का अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप ही होगा।

कैसी विडंबना है कि भारत का एक नागरिक सूचना अधिकार के अंतर्गत प्रार्थना पत्र देकर सुप्रीम कोर्ट से विकलांगों के बारे में सूचना मांगता है। पत्र हिंदी में दिया गया था, लेकिन उत्तर अंग्रेजी में मिला।

जानकारी मांगने वाले प्रार्थी ने आरटीआई कानून का हवाला देकर हिंदी में जवाब मांगा तो उत्तर मिला कि सुप्रीम कोर्ट की भाषा अंग्रेजी है। प्रार्थी ने मुख्य सूचना आयुक्त का दरवाजा खटखटाया। उनका तर्क यह था कि क्योंकि आवेदन आरटीआई कानून के तहत किया गया था इसलिए मुझे उत्तर भी हिंदी में ही दिया जाए।

अदालतों में हिंदी के प्रयोग को लेकर पुराने सवाल

1970 में सुप्रीम कोर्ट ने भी राज नारायण की याचिका पर सुनवाई से सिर्फ इसलिए इंकार कर दिया था क्योंकि वह हिंदी में बहस करना चाहते थे। वर्ष 2004 में एक प्रमुख नागरिक राजकुमार कौशिक की याचिका को स्वीकार ही नहीं किया, क्योंकि हिंदी के अधिकार की पैरवी करने वाली याचिका हिंदी में थी।

धीरे-धीरे ही सही देश की कुछ अदालतों में अब हिंदी और भारतीय भाषाओं का प्रवेश हो गया है। अब प्रश्न यह है कि हम कौन सा हिंदी दिवस मनाते हैं? क्या यह दिन मनाने का कोई लाभ होता है या सरकारी निर्देशों—आदेशों का पालन करके रस्म पूरी की जाती है?

वैसे ही नागपंचमी के दिन नाग देवता को दूध पिलाकर शेष वर्ष भर उसे डंडे से मारा जाता है या एक दिन पूर्वजों के नाम करके पितरों को खीर.हलवा खिलाकर ही अपने कर्तव्य की इतिश्री समझ ली जाती है।

हिंदी माध्यम से शिक्षा और व्यक्तिगत अनुभव

बात पुरानी है, पर राज नारायण जी के सुप्रीम कोर्ट द्वारा याचिका अस्वीकृत किए जाने के बाद की। सन 1972 में पंजाब यूनिवर्सिटी में ज्ञानी की परीक्षा देने के लिए मैंने परीक्षा का फार्म हिंदी में भर दिया और परिणाम वही हुआ कि मेरी परीक्षार्थी के नाते उम्मीदवारी ही रद्द कर दी गई। हिंदी माध्यम से शोध कार्य के लिए भी उन दिनों आज्ञा नहीं थी।

कानून की शिक्षा के लिए एलएलबी में प्रवेश लेने के लिए मैंने हिंदी में फाॅर्म भरा। उसके कारण मुझे जितनी डांट सहनी पड़ी उससे यह सोचने को विवश हुई कि मैं स्वतंत्र भारत की नागरिक हूं या अभी भी विदेशी शासन की छाया का ग्रहण देश को लगा हुआ है।

देश के अलग-अलग क्षेत्रों में हिंदी का प्रसार

आज देश के पचास प्रतिशत से ज्यादा लोग हिंदी बोलते हैं और इससे भी ज्यादा समझते हैं। मिजोरम जैसे प्रांतों में भी हिंदी सिखाने-पढ़ाने के लिए निजी शिक्षण संस्थाएं काम कर रही हैं। सागर के बीचोंबीच बसे लक्षद्वीप और अंडेमार-निकोबार के कोने-कोने में हिंदी बोलने वाले, पढ़ने वाले और हिंदी के गीत गाने वाले मिलते हैं पर राजकीय स्तर पर हिंदी सम्मानपूर्वक स्थान नहीं पा सकी।

अपने पंजाब को ही देख लें संपर्क भाषा हिंदी और अंग्रेजी है पर पूरी पंजाब सरकार के कार्य व्यवहार में हिंदी को बहिष्कृत कर रखा है। पंजाब की अकाली—भाजपा सरकार ने अमृतसर में श्री दरबार साहिब तक विरासती मार्ग बनवाया। डंडे के बल से लोगों की दुकानों के डिजाइन बदलवाए और उन पर केवल अंग्रेजी और पंजाबी में उनके नामपट लगा दिए।

सारा पंजाब पूछता है कि क्या हिंदी हमारी विरासती भाषा नहीं? क्या हिंदी पंजाब की भाषा नहीं? अंग्रेजी तो वह भाषा है जो डायर ने गोलियां मार-मार कर हिंदुस्तानियों के मुंह में डाली थी। याद रखना होगा इसी विरासती मार्ग अर्थात हाल बाजार से डायर अपना फौजी जत्था लेकर निकला था जिसने जलियांवाला बाग में नृशंस हत्याकांड किया, लेकिन वहां डायर की भाषा पूरी तरह सम्मानित है।

फिर भी वे लोग हिंदी दिवस मनाएंगे जिन्होंने हिंदी को तिरस्कृत किया, निकाल दिया। जो भी भारतीय अमृतसर में पर्यटन के लिए आए वे जरूर देखें हिंदी को अपमानित कर अंग्रेजी को कैसे विकसित किया उस सरकार ने जो विरासत की बात करती रही।

हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी को लेकर बहस

जो सरकारें पंजाबी का प्रयोग न करने वाले कर्मचारियों पर दंड का प्रावधान करती हैं उनके घर, परिवार और व्यवहार में न हिंदी है, न पंजाबी। उनके बच्चों की शिक्षा का ऐसा प्रबंध है जिससे वे मां कहना भी भूल जाएं। आज पंजाब में और हिंदी भाषी प्रांतों में भी बोलबाला डायर तथा मैकाले की भाषा का है। केवल भाषा ही नहीं, अपितु संस्कृति को भी अंग्रेजी ग्रहण लग चुका है।

भारतेंदु हरिश्चंद्र और अपनी भाषा का संदेश

इसी महीने 9 सितंबर को भारतेंदु हरीशचंद्र जी का भी जन्मदिवस था। भारत स्वतंत्र होने से पहले जिन्होंने हिंदी का गद्य-पद्य, नाटक-कहानी आदि दी वे किसी को याद नहीं। किसी को भारतेंदु हरीशचंद्र के शब्द- अपनी भाषा है भली, भलो अपनो देश, जो कछु है अपनो भलो, यही राष्ट्र संदेश।

उन्होंने यह भी कहा था-

निज भाषा उन्नति अहै

सब उन्नति को मूल

बिन निज भाषा ज्ञान के

मिटे हीय को सूल

उन्होंने देश की भाषाओं की बात कही थी, किसी एक भाषा की नहीं क्योंकि भारत अनेक भाषाओं का देश है। बोलियां भी असंख्य हैं। अब अच्छा हो रहा है कि भारत सरकार की नई शिक्षा नीति भारतीय भाषाओं को प्रमुखता देने की बात कर रही है। कर देंगे तो बहुत अच्छा होगा।

शिक्षा में भाषा के आधार पर असमानता का सवाल

आज की विडंबना यह है कि जो मैकाॅले की भाषा में पढ़ाते हैं। भारत और भारतीयता से दूर करते हैं उन विद्यालयों में गरीब शिक्षा पाना तो दूर उन स्कूलों की दहलीज के अंदर भी नहीं जा सकता और अमीरों के लिए वही बढ़िया शिक्षा केंद्र हैं। देश में भाषा के आधार पर शिक्षा में भी असमानता है।

स्थिति तो यह है कि स्कूल जाते बच्चों के चेहरे, वेशभूषा और उनकी हालत देखकर ही पता चल जाता है कि ये बच्चे भारतीय भाषाओं में पढ़ने जा रहे हैं या मैकाले के स्कूल में।

विदेश, शिक्षा और भारतीय भाषाओं का भविष्य

दुर्भाग्य से अब तो नौकरी और उन्नति के राह ढूंढने के लिए भी विदेश ज्यादा आकर्षित कर रहा है। विद्या और व्यापार के लिए विदेश जाना किसी को मना नहीं, पर जब अपने देश के लोग ही विदेश जाते समय देश को यह प्रमाण पत्र देकर जाते हैं यहां कुछ है ही नहीं, सिस्टम ही बेइमान है तब किसी भी राष्ट्रभक्त के हृदय को ठेस पहुचंती है। यह उत्तर कोई नहीं देता कि बेईमान सिस्टम को बदलेगा कौन?

वैसे कौन नहीं जानता कि भारतीय भाषाओं के समाचार पत्रों के लेखक अंग्रेजी में लिखने वाले लेखकों के बराबर स्थान-सम्मान और धन नहीं प्राप्त कर पाते। अपनी भाषाओं वाले ही अपने लेखकों का अवमूल्यन करते हैं। भारतीय भाषाओं के लिए लड़ने, आंदोलन करने और जेलों में जाने वालों के घरों में भी हालत अच्छी नहीं। उनकी अगली पीढ़ी पूरी तरह अंग्रेजी भक्त ही नहीं अंग्रेजियत की पुजारी भी हो गई है।

स्वतंत्रता आंदोलन और हिंदी की भूमिका

संविधान सभा के अधिकतर सदस्यों का यह मत था कि आजादी में लड़ाई में हिंदी भाषा ने सारे देश को जोड़ा, देश प्रेम की भावना को मुखर किया, देश को अंग्रेजी शासन से स्वतंत्र करवाया। इसलिए स्वतंत्रता के पश्चात हमारे संविधान में देवनागरी में लिखी जाने वाली हिंदी भाषा को संघ की राजभाषा के रूप में घोषित किया जाए। यह हमारे देश की प्रतिनिधि भाषा है।

हमारे देश के बहुत से राज्यों में केवल हिंदी ही बोली जाती है और कुछ ऐसे प्रांत जहां हिंदी उनकी भाषा नहीं, पर आज उन राज्यों में भी हिंदी का प्रयोग जनता अधिक कर रही है। इस प्रकार हमारे देश में मान्यता प्राप्त प्रमुख भाषाओं में हिंदी सबसे आगे है।

हिंदी के सम्मान का अर्थ दूसरी भाषाओं का विरोध नहीं

आज के शासक विनोवा भावे जी को भूल गए जो कहते थे- मैं दुनिया की सब भाषाओं की इज्जत करता हूं, पर मेरे देश में हिंदी की इज्जत न हो यह मैं सह ही नहीं सकता। श्री रवीन्द्र नाथ टैगोर ने भी यह कहा कि भारतीय भाषाएं नदियां हैं और हिंदी महानदी। हिंदी के बिना हमारा काम चल ही नहीं सकता।

कैसी विडंबना है कि हिंदी के अच्छे जानकार भी संसद में अंग्रेजी बोलकर अपने ज्ञान की धाक जमाते हैं।

हमारे देश में कुछ प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भी ऐसे हो चुके हैं जो हिंदी भाषी होते हुए भी अंग्रेजी में ही राष्ट्र को संबोधित करते रहे।

हिंदी दिवस को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखने की अपील

बेचारी भारत माता के कान अपनी भाषाएं सुनने को तरस जाते हैं। केवल समारोह के लिए हिंदी दिवस मनाने वालों से एक ही निवेदन है कि डॉ. मार्टिन लूथर को ही सुन लें। उन्होंने कहा- हिंदी सीखे बिना भारतीयों के दिल तक पहुंचा नहीं जा सकता।

हमें याद रखना होगा कि स्वतंत्र भारत के नागरिकों का गौरव अपनी भाषा से है। स्वतंत्रता पूर्व उपन्यास सम्राट प्रेमचंद जी ने कहा था- जब आपके पास राष्ट्रभाषा ही नहीं तो आपका कोई राष्ट्र भी नहीं। गंगाधर तिलक जी ने यह कहा- सरलता से सीखी जाने वाली भाषाओं में हिंदी सर्वोपरि है, पर यह याद रखना होगा कि हिंदी प्रेम का अर्थ दूसरी भारतीय भाषाओं का विरोध नहीं।

हिंदी और भारतीय भाषाओं के भविष्य पर सवाल

सन 1949 से हिंदी और हिंदी दिवस की चर्चा की जा रही है। अब इस कोरी चर्चा के बाद देश की हालत यह हो गई है कि अपने दुधमुंहे बच्चे को भी अंग्रेजी में ही शिक्षा मिले, इसके लिए भारी भरकम रकम खर्च कर माता-पिता प्रयास करते दिखाई देते हैं।

आज का ज्वलंत प्रश्न तो यह है कि जब हमारी आर्थिक दृष्टि से मजबूत परिवारों की नई पीढ़ी हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं से दूर हो जाएगी तो देश में भारतीय भाषाओं का भविष्य क्या होगा।

केवल एक निवेदन लकीर की फकीरी पूरी करने के लिए हिंदी दिवस मत मनाइए। मंच सजाने और भाषण देने की कोई मजबूरी नहीं। हिंदी अर्थात् सभी भारतीय भाषाओं को दिल से जोड़ें तभी हिंदी दिवस मनाने का कोई भी अधिकारी है।

अधिकतर 14 सितंबर हिंदी दिवस श्राद्ध पक्ष के साथ ही जुड़ता है। अब भी हिंदी पक्ष या मास मनाते मनाते श्राद्ध पक्ष भी होगा।

हिंदी दिवस पर संकल्प

संकल्प लीजिए कि हिंदी के लिए श्रद्धा दिवस एक दिन के लिए नहीं है। यह पूरें राष्ट्र को सदैव के लिए राष्ट्रीय गौरव से जोड़ने का पर्व है।

 

Topics: हिंदी दिवस 14 सितंबरभारतेंदु हरिश्चंद्रभारतीय भाषाएंहिंदी का भविष्यराजभाषा हिंदीराष्ट्रभाषा हिंदीहिंदी का सम्मानहिंदी और भारतीय भाषाएंभारतीय भाषा शिक्षाहिंदी दिवसहिंदी भाषा का महत्वह‍िंदी भाषा
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

कर्नाटक बोर्ड के 93 फीसदी छात्रों ने हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में चुना

World Hindi Diwas

हिंदी की जंग: भाषा मर नहीं रही, हम उसे अपंग बना रहे हैं

आलोक कुमार जी

हिन्दू गौरव के साथ यह देववाणी संस्कृत के उत्थान का समय-आलोक कुमार

अरुणाचल प्रदेश में हिंदी की लोकप्रियता : ऐक्ट्रेस चुम दरांग ने बताया इसके पीछे का बड़ा राज

उदयनिधि स्टालिन

उदयनिधि स्टालिन अब हिंदी भाषा के विरोध में, कहा- हिंदी लागू होगी तो तमिल का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा

सोच बदलें स्वाभिमान जगाएं

Load More

ताज़ा समाचार

प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ : 17 सितंबर से चलेगा ’सेवा संकल्प अभियान’

Xu Bo ने सोशल मीडिया पर 100 से ज्यादा बच्चों की फोटो साझा की थी

अमेरिका में चीनी खरबपति व्यापारी के सैकड़ों बच्चे?

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में दृष्टि दिव्यांग बच्चों के साथ जन्म दिवस मनाते हुए

उत्तराखंड : दृष्टि दिव्यांग बच्चों के साथ CM पुष्कर सिंह धामी ने मनाया जन्म दिवस

लंदन के गुरुद्वारे में सरसंघचालक जी की यात्रा: संवाद, सद्भाव और पंजाब के सामाजिक परिप्रेक्ष्य पर चर्चा

हिंदी दिवस पर भारतीय भाषाओं और हिंदी के सम्मान का संदेश

हिंदी दिवस : अपनी भाषा के सम्मान से राष्ट्रीय गौरव तक, क्या केवल समारोह पर्याप्त है?

UPI Rules

Explainer: MDR चार्ज का पूरा गणित ऐसे समझिए; नहीं होगा कंफ्यूजन; 15 अक्टूबर से नया नियम

कल का मौसम: 17 सितंबर को 20 राज्यों में ‘मूसलाधार बारिश’, 80 की रफ्तार से चलेगी हवा; IMD ने जारी किया अलर्ट 

झीरम घाटी हत्याकांड

झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद 10 दोषी नक्सलियों को मौत की सजा

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर: विकसित भारत की अटूट नींव

EPFO: वेतन सीमा बढ़कर ₹25,000 हुई, 51 लाख नए कर्मचारियों को मिलेगा ईपीएफ, पेंशन और बीमा का लाभ

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies