भारत

जम्मू, हिमाचल और उत्तराखंड में 15 सितंबर को कहां -कहां होगी बारिश? IMD ने अलर्ट जारी कर बताया

15 सितंबर को 22 राज्यों में भारी बारिश बताई गई है। जिनमें उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्य भी शामिल हैं।

Published by
Panchjanya

नई दिल्ली: देश में मानसून के अंतिम दौर में मौसम विभाग ने एक बार फिर मुश्किल भरी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने 15 सितंबर के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। 15 सितंबर को 22 राज्यों में भारी बारिश बताई गई है। जिनमें उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्य भी शामिल हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड में 15 सितंबर को बारिश हो सकती है। विभाग ने सूबे में बारिश के साथ ही आंधी का अलर्ट भी जारी किया है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, ऋषिकेश, टिहरी गढ़वाल, चमोली, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश और हरिद्वार में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं,  हिमाचल के कुल्लू, मंडी, किन्नौर, कांगड़ा, सोलन, चंबा, बिलासपुर और हमीरपुर में 15 सितंबर को मध्यम बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। जम्मू-कश्मीर के लिए भी मौसम विभाग ने बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर में  15 सितंबर को कुपवाड़ा, जम्मू, पुंछ, अनंतनाग, रियासी, मिरपुर, बारामूलाा और किश्तवाड़ में में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी।

Share

Recent News