नई दिल्ली: देश में मानसून के अंतिम दौर में मौसम विभाग ने एक बार फिर मुश्किल भरी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने 15 सितंबर के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। 15 सितंबर को 22 राज्यों में भारी बारिश बताई गई है। जिनमें उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्य भी शामिल हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड में 15 सितंबर को बारिश हो सकती है। विभाग ने सूबे में बारिश के साथ ही आंधी का अलर्ट भी जारी किया है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, ऋषिकेश, टिहरी गढ़वाल, चमोली, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश और हरिद्वार में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, हिमाचल के कुल्लू, मंडी, किन्नौर, कांगड़ा, सोलन, चंबा, बिलासपुर और हमीरपुर में 15 सितंबर को मध्यम बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
कल का मौसम: 15 सितंबर को इन 22 राज्यों में ‘मूसलाधार बारिश’, IMD ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। जम्मू-कश्मीर के लिए भी मौसम विभाग ने बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर में 15 सितंबर को कुपवाड़ा, जम्मू, पुंछ, अनंतनाग, रियासी, मिरपुर, बारामूलाा और किश्तवाड़ में में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी।















