काम की खबरें

8 सितंबर से इस फोन में नहीं चलेगा WhatsApp! अभी चेक करें अपना Android वर्जन

अगर आपका फोन Android 5.0 या 5.1 पर चल रहा है, तो केवल WhatsApp को अपडेट करने से समस्या दूर नहीं होगी। इसके लिए फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम ही नया होना चाहिए।

Published by
Mahak Singh

अगर आप अभी भी पुराना Android फोन इस्तेमाल कर रहे हैं और उसमें WhatsApp चलाते हैं, तो आपको अपने फोन का सॉफ्टवेयर वर्जन जरूर चेक कर लेना चाहिए। WhatsApp पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले कुछ फोन से अपना सपोर्ट हटाने जा रहा है। ऐसे में पुराने मोबाइल यूजर्स के लिए यह जानना जरूरी है कि उनका फोन WhatsApp की नई जरूरतों को पूरा करता है या नहीं। 8 सितंबर 2026 से WhatsApp केवल Android 6.0 या उससे नए वर्जन वाले फोन पर सपोर्ट करेगा। यानी अगर आपके फोन में Android 5.0 या Android 5.1 चल रहा है और उसे आगे का अपडेट नहीं मिल सकता, तो WhatsApp इस्तेमाल करने में परेशानी आ सकती है।

अगर आपका फोन Android 5.0 या 5.1 पर चल रहा है, तो केवल WhatsApp को अपडेट करने से समस्या दूर नहीं होगी। इसके लिए फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम ही नया होना चाहिए। अगर आपके फोन के लिए Android 6.0 या उससे नया अपडेट उपलब्ध है, तो आप फोन को अपडेट करके WhatsApp चलाना जारी रख सकते हैं। लेकिन अगर आपके फोन के लिए कोई नया सिस्टम अपडेट उपलब्ध नहीं है, तो आगे चलकर फोन बदलने की जरूरत पड़ सकती है।

iPhone यूजर्स भी कर लें चेक

WhatsApp ने iPhone यूजर्स के लिए भी सपोर्ट को लेकर बदलाव किया है। 30 नवंबर 2026 से iPhone में WhatsApp चलाने के लिए iOS 15.5 या उससे नया वर्जन जरूरी होगा। इसलिए जिन लोगों के iPhone में इससे पुराना iOS है, उन्हें समय रहते अपडेट की जांच कर लेनी चाहिए। Android फोन में Settings > About Phone पर जाकर Android वर्जन देखा जा सकता है। वहीं Software Update में जाकर नया अपडेट उपलब्ध है या नहीं, यह भी चेक कर लें। iPhone में Settings > General > About पर जाकर iOS Version देख सकते हैं। नया अपडेट चेक करने के लिए Settings > General > Software Update में जाएं। इसलिए फोन बदलने से पहले एक बार अपडेट जरूर चेक करें। अगर नया अपडेट मिल जाता है, तो बिना नया फोन खरीदे भी WhatsApp का इस्तेमाल जारी रखा जा सकता है।

Share

Recent News