इंग्लैण्ड में पाकिस्तानी मुस्लिम युवकों द्वारा दूसरे धर्म की बच्चियों को फंसाए जाने और उन्हें लव जिहाद के रूप में शिकार करने के चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक और सिख बच्ची लव जिहाद का शिकार हुई है। 19 वर्षीय इस युवती के माता-पिता ने एक पंजाबी चैनल को बताया कि उनकी बेटी को मुस्लिम युवक ने फंसा लिया है। असल में यह युवक वहां लव जिहाद के लिए सक्रिय ग्रूमिंग गैंग का सदस्य हो सकता है।
युवती की माता ने पंजाबी चैनल को बताया कि उनकी बेटी ने पहले तो गुरुद्वारे में जा कर नितनेम (पाठ-पूजा) करना बंद किया। समझाने पर वह इन सब बातों में विश्वास न होने व इनकी तार्किकता पर सवाल उठाने लगी। वह खिझी खिझी व गुस्से में रहने लगी। बाद में उन्हें पता चला कि उनकी बच्ची किसी पाकिस्तानी मुस्लिम युवक के संपर्क में है। इस पर युवति के माता-पिता ने उसे समझाया-बुझाया परंतु वह नहीं मानी और कुछ समय बाद परिवार को छोड़ कर चली गई। पीडि़त परिवार ने अपनी बच्ची की वापसी के लिए मदद की गुहार लगाई है।
क्या है ग्रूमिंग गैंग?
विदेशों में विशेषकर पश्चिमी देशों में पाकिस्तानी व अन्य देशों के मुस्लिम युवक दूसरे धर्मों की बच्चियों को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उनका यौन शोषण करते हैं। इन बच्चियों को धर्म तक बदलने के लिए मजबूर करने के समाचार आते रहे हैं। अपनी दृष्टि से वे मजहब की सेवा करते हैं और इस्लाम का प्रसार करते हैं। विदेशों में इस समस्या को लेकर बहुत चर्चा हो चुकी है।
सिख बच्चियां हो रही ग्रूमिंग गैंग की शिकार
ब्रिटेन में एक्टिव ग्रूमिंग गैंग दिन-ब-दिन खौफनाक होता जा रहा है। इसी साल जनवरी में पाकिस्तान के इस गैंग ने लंदन के हाउसलो इलाके में ऐसी करतूत की है, जिससे सुनकर पूरी दुनिया कांप उठी। 14 साल की मासूम सिख बच्ची को हैवानों ने दबोच लिया और उसे एक फ्लैट में कैद कर दिया गया। इसके बाद 5 से 6 हैवान बच्ची पर कूद पड़े. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 14 साल की मासूम के साथ घंटों तक गैंगरेप चलता रहा. पुलिस ने भी हाथ खड़े कर दिए।
बताया जा रहा है कि एक पाकिस्तानी शख्स ने 14 साल की सिख लडक़ी को अपने प्यार के झूठे जाल में फंसाया और फिर बहला-फुसला कर किडनैपिंग को अंजाम दिया। 5-6 अपराधियों से मिलकर बच्ची को एक फ्लैट में रखा, जो शहर के बीचों-बीच स्थित है फिर भी किसी को कानों-कान खबर नहीं हुई। उसके साथ घंटों तक सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। पीडि़त परिवार ने पुलिस से भी शिकायत की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

















