YouTube पर चल रहा ‘24-Hour Secret House Challenge’ अब बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रहा है। मेरठ में दो छोटे बच्चे YouTube पर इस चैलेंज को देखने के बाद घर से निकल गए और सुनसान जगह पर अपना ‘Secret House’ बनाने लगे। हालांकि, पुलिस ने दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया। इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा किया है कि ऑनलाइन वीडियो और वायरल चैलेंज बच्चों के व्यवहार को किस तरह प्रभावित कर सकते हैं।
इस वीडियो में आप जानेंगे: क्या है YouTube का ‘24-Hour Secret House Challenge’? बच्चे इस तरह के ऑनलाइन चैलेंज की तरफ क्यों आकर्षित होते हैं? मेरठ में YouTube Challenge देखकर घर से क्यों निकले दो बच्चे? ऐसे वीडियो बच्चों के लिए किस तरह परेशानी खड़ी कर सकते हैं? बच्चों को ऑनलाइन कंटेंट से सुरक्षित रखने के लिए माता-पिता क्या सावधानियां बरतें? टेक एक्सपर्ट योगेश बरार ने बच्चों की ऑनलाइन सेफ्टी को लेकर क्या सुझाव दिए?
















