राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत इस वक्त अमेरिका के दौरे पर हैं। जहां, उन्होंने न्यूयॉर्क के ईस्ट विलेज स्थित भक्ति सेंटर में इस्कॉन (ISCKON) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने इस दुनिया को भगवान कृष्ण का रूप करार दिया। साथ ही भगवद्गीता का भी जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि दुनिया में विविधता है, संघर्ष हैं और अलग-अलग परिस्थितियां भी हैं। फिर भी मूल रूप से सब कुछ कृष्ण ही हैं। उन्होंने भगवद्गीता का जिक्र करते हुए बताया कि जीवन से भागना नहीं चाहिए। व्यक्ति को अपने कर्तव्य पर दृढ़ रहना चाहिए, उसे पूरा करना चाहिए और हर चीज में दिव्यता को पहचानना चाहिए।
जीवन से भागें नहीं, कर्तव्य निभाएं
उन्होंने जोर देकर कहा कि भगवद्गीता की मूल शिक्षा यही है कि जीवन से भागने के बजाय उसका सामना किया जाए। अपने कर्तव्य पर मजबूती से टिके रहें और उसे पूरा करें। अगर यह संदेश हर व्यक्ति के दिल तक पहुंच जाए तो दुनिया वाकई बेहतर जगह बन सकती है। तब यह सिर्फ भौतिक सीमाओं तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सभी मनुष्यों के लिए एक बेहतर और स्वर्ग जैसी जगह में बदल सकती है।
VIDEO | New York: RSS chief Mohan Bhagwat visits the Bhakti Center in the East Village and offers prayers.
Gaurang Das, a member of ISKCON's Governing Body Commission (GBC), said, "It is a matter of great pride for us that Mohan Bhagwat ji, the Sarsanghchalak, is visiting the… pic.twitter.com/h4BSU3dyyE
— Press Trust of India (@PTI_News) August 28, 2026
कॉरपोरेट संगठन का उदाहरण
सरसंघचालक जी ने कॉरपोरेट जगत का उदाहरण देते हुए बताया कि किसी कंपनी के निदेशक और सीईओ रणनीतिक योजना बनाते हैं। फिर बड़ी संख्या में लोग मिलकर उस योजना को पूरा करने के लिए काम करते हैं। इनमें से कुछ लोगों को पूरी योजना की जानकारी होती है, जबकि कुछ को नहीं पता होती। फिर भी सब एक ही अंतिम उद्देश्य के लिए योगदान देते हैं। जब हर व्यक्ति यह समझ लेता है कि वह एक साझा लक्ष्य के लिए काम कर रहा है, तो प्रगति काफी तेजी से होती है।
ईश्वर की सेवा में सामूहिक प्रयास
आरएसएस प्रमुख ने कहा कि इसी समझ के साथ कि हम सभी सामूहिक रूप से ईश्वर की सेवा में लगे हुए हैं, वह कार्यक्रम में मौजूद लोगों को बधाई देते हैं। भक्ति सेंटर आने वाले लोगों को इस पवित्र स्थान पर बार-बार आने का मौका मिलता है। लगभग रोज यहां आने से उनका कृष्ण चेतना के साथ लगातार जुड़ाव बना रहता है।
VIDEO | New York: Addressing the gathering at the Bhakti Center, RSS Chief Mohan Bhagwat says, "The entire world is Krishna, and we must awaken to his consciousness. We are all one, navigating the dualities of this world with the deep understanding that despite the vast… pic.twitter.com/HR8OUHOvAX
— Press Trust of India (@PTI_News) August 28, 2026
मोहन भागवत जी ने बताया कि आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि आरएसएस भी इसी तरह समाज को उच्च चेतना के लिए तैयार करने और इस चेतना को समाज के हर हिस्से तक पहुंचाने का प्रयास करता है।















