उधम सिंह नगर: किच्छा थाना क्षेत्र में 12 वीं की नाबालिग हिंदू छात्रा को जन्मदिन मनाने के लिए अपने कमरे में बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। बाद में पीड़िता को ब्लैक मेल किया और कहा कि किसी को बताया तो वो इसे सोशल मीडिया में जारी कर देगा।
पीड़िता द्वारा इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी जिसके बाद उसके पिता द्वारा किच्छा कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है और आरोपी अनस खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी फरार है उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है, खबर ये भी है कि आरोपी दुबई फरार हो गया है। उधर हिंदू संगठनों द्वारा इस घटना पर अपना गुस्सा भी जाहिर किया जा रहा है।












