देहरादून: भारत और नेपाल के बीच सीमा प्रबंधन को लेकर आज से उत्तराखंड के देहरादून में 14वीं संयुक्त कार्य समूह यानी JWG की दो दिवसीय बैठक शुरू हो गई है। 20 और 21 अगस्त तक चलने वाली इस उच्च स्तरीय बैठक में दोनों देशों के सीमा की सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर गहन मंथन किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, बैठक में दोनों देशों के बीच सीमा व्यापार, सांस्कृतिक दान प्रदान, स्वास्थ्य, शिक्षा सहयोग, ऊर्जा सहयोग,
ड्रग्स तस्करी पर रोक संबंधी विषयों पर भी चर्चा हो रही है।
केंद्र सरकार का गृह मंत्रालय और नेपाल सरकार के गृह विभाग के अधिकारी दोनों देशों के बीच खुली सीमा और आंतरिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी साझा कर रहे हैं।
इस महत्वपूर्ण बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुश्री पौसुमी बसु कर रही हैं, जबकि नेपाली दल की अगुवाई वहां के गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव आनंद काफ्ले कर रहे हैं।











