नैनीताल: रामनगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों गो हत्या और गो मांस को लेकर हिंदू संगठनों ने रोष प्रकट किया था। उसकी क्रम में पुलिस प्रशासन ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद की गई जांच पड़ताल में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी फैजी पुत्र रियासत अली 21 वर्षीय निवासी मीट मार्केट खताड़ी और 24 साल के अयान पुत्र नदीम ब्लॉक रोड खताड़ी को मुखबिर की सूचना पर पंजाबी कब्रिस्तान पुलिया के पास मालधन रोड से गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार अभी इस प्रकरण में दो आरोपी फरार है।
उल्लेखनीय है कि पुलिस ने 120 किलो गौमांस और मांस काटने के औजार बरामद किए थे। एसपी मनोज कत्याल ने बताया पुलिस को आशंका है कि इसमें संगठित गौ तस्करी गिरोह होने की संभावना है। इस ओर पुलिस की जांच पड़ताल जारी है।











