सोशल मीडिया पर लगातार फेक न्यूज के जरिए लोगों को फंसाने की कोशिशें की जा रही हैं। कभी प्रधानमंत्री या अन्य मंत्रियों के एआई जेनरेटेड से तो कभी सरकारी सेवाओं के नाम से लोगों को फंसाने की कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में एक मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इंडिया पोस्ट ‘डाक सेवा गिफ्ट्स’ या ‘डक सेवा गिफ्ट्स’ के नाम से लोगों को गिफ्ट, इनाम या रिवॉर्ड दे रही है।
क्या दावा किया जा रहा है
इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि भारतीय डाक विभाग खास गिफ्ट तैयार करके रखे हैं। लोग लिंक पर क्लिक करके या कुछ डिटेल्स भरकर ये गिफ्ट हासिल कर सकते हैं। कुछ जगहों पर लकी ड्रॉ या रिवॉर्ड स्कीम का भी जिक्र है। साथ में इंडिया पोस्ट का लोगो और नाम इस्तेमाल किया गया है। एक फर्जी वेबसाइट का लिंक भी दिखाया जाता है।
A message circulating on social media claims that India Post is offering gifts or rewards under 'Dak Seva Gifts'#PIBFactCheck:
❌ This claim is #Fake
➡️ @IndiaPostOffice has no connection with any such 'Dak Seva Gifts' offer, reward scheme, or lucky draw
Read more:… pic.twitter.com/BcPY595mAm
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) August 8, 2026
पीआईबी फैक्ट चेक का जवाब
PIB की फैक्ट चेक यूनिट ने साफ कहा है कि ये दावा पूरी तरह फर्जी है। इंडिया पोस्ट ऑफिस का किसी भी ‘डाक सेवा गिफ्ट्स’ ऑफर, रिवॉर्ड स्कीम या लकी ड्रॉ से कोई संबंध नहीं है।

















