नैनीताल: रामनगर कोतवाली पुलिस ने गोवंश कटान के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। खताड़ी चौकी क्षेत्र में बड़ी मस्जिद के पीछे एक सुनसान स्थान पर छापेमारी कर भारी मात्रा में संदिग्ध गोमांस, गोवंश की खाल और कटान में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए।
अज्ञात आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम-2007 की धाराओं 3, 5 और 11 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली, बताया कि बड़ी मस्जिद के पीछे स्थित स्लॉटर हाउस के पीछे कुछ लोग अवैध रूप से गोवंश का कटान कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस की भनक लगते ही आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
संदिग्ध गोमांस बरामद
घटनास्थल की तलाशी के दौरान अलग-अलग स्थानों से संदिग्ध गोमांस बरामद हुआ। मौके से गोवंश की खाल, एक चापड़, तीन चाकू और एक रेतीदार लोहे का हथियार भी बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलने पर पशु चिकित्सकों की एक टीम भी मौके पर पहुंची। चिकित्सकों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद बरामद मांस के नमूने जांच के लिए सुरक्षित किए। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर साक्ष्यों को फोरेंसिक और अन्य आवश्यक परीक्षण के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों को नामजद किया गया है।
पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि गौ कशी की घटनाओं पर स्थानीय हिन्दू संगठन लगातार पुलिस प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते रहते है। बावजूद इसके यहां मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में ऐसी घटनाओं की खबरें छन छन कर आती रही है।












