प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो फेसबुक से हटाए जाने के बाद Meta एक बार फिर विवादों में है। कंपनी इसे तकनीकी गलती बता रही है, लेकिन संसदीय समिति ने जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह पहला मौका नहीं है जब Meta की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हों। Cambridge Analytica डेटा स्कैंडल, Facebook Papers खुलासा, अमेरिकी चुनावों में फेक न्यूज और एल्गोरिदम पक्षपात के आरोप वर्षों से Meta का पीछा करते रहे हैं। आखिर Meta का एल्गोरिदम कैसे काम करता है? क्या यह वास्तव में निष्पक्ष है या दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की कार्यशैली में कोई बड़ी समस्या छिपी हुई है?
देखिए पाञ्चजन्य का विशेष एक्सप्लेनर।

















