सोशल मीडिया के जरिए साइबर अपराधी लगातार लोगों को ठगने की कोशिशों में लगे हुए हैं। इसी क्रम में ऑनलाइन एक लेटर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा है कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत किसी भी व्यक्ति को 2 लाख रुपये का लोन 1 प्रतिशत ब्याज पर मंजूर हो गया है।
लेटर क्या दावा कर रहा है
इस दस्तावेज में दिखाया गया है कि लोन अप्रूव हो चुका है, राशि 2,00,000 रुपये है और ब्याज सिर्फ 1 प्रतिशत है। लोग इसे शेयर कर रहे हैं। लेकिन, जब सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी ने इसकी सत्यता की पड़ताल की तो यह खबर पूरी तरह से फर्जी निकली। यह पत्र पूरी तरह से नकली निकला।
A loan approval letter claiming that a loan of ₹2,00,000 has been sanctioned at an interest rate of 1% under the Pradhan Mantri Mudra Yojana (PMMY) is circulating online.#PIBFactCheck:
❌ This letter is #Fake.
✅ MUDRA is a refinancing institution and does not lend directly… pic.twitter.com/yEh1b327Uf
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) August 30, 2026
मुद्रा योजना असल में कैसे काम करती है
मुद्रा (MUDRA) खुद सीधे किसी व्यक्ति या छोटे उद्यमी को लोन नहीं देती। यह एक रिफाइनेंसिंग संस्था है। यानी बैंकों और दूसरी वित्तीय संस्थाओं को पैसा उपलब्ध कराती है, ताकि वे आगे लोन दे सकें।
लोन कहाँ से लिया जा सकता है
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन लेने के लिए आस-पास के बैंक ब्रांच, आरबीआई में रजिस्टर्ड एनबीएफसी या माइक्रो फाइनेंस संस्थाओं (MFI) से संपर्क करना पड़ता है। वहीं जाकर आवेदन होता है। इसके साथ ही एजेंसी ने कहा कि कोई भी ऐसा लेटर जो सीधे मुद्रा की तरफ से लोन मंजूर होने का दावा करे, वह सही नहीं है। असल प्रक्रिया बैंक या अधिकृत संस्थाओं के जरिए ही चलती है।

















