भारत

PM मोदी का फर्जी वीडियो वायरल: राशन कार्ड वालों को 5000 रुपये मिलने का दावा, PIB फैक्ट चेक में हुआ खुलासा

राशन कार्ड पर 5000 रुपये मिलने का वायरल दावा झूठा है। मोदी जी का वीडियो डीपफेक है। केंद्र सरकार ने कोई ऐसी घोषणा नहीं की। PIB फैक्ट चेक की आधिकारिक सच्चाई जानें।

Published by
कुलदीप सिंह

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगातार फेक न्यूज चलाकर ठगी की कोशिशें की जा रही हैं। ताजा मामला कुछ यूं है कि इंस्टाग्राम पर ‘aapka_bhai77’ नाम के अकाउंट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार सभी राशन कार्ड धारकों के खातों में 5,000 रुपये भेजने वाली है।

क्या दावा किया जा रहा है

वीडियो में मोदी जी बोलते हुए दिख रहे हैं कि हर राशन कार्ड वाले को पैसे मिलेंगे। साथ में बैंक से 5,000 रुपये क्रेडिट होने का मैसेज और नोट गिनने वाली मशीन की तस्वीर भी लगाई गई है। अकाउंट के पास करीब 2.21 लाख फॉलोअर्स हैं।

PIB का जवाब

PIB फैक्ट चेक ने साफ कहा है कि यह दावा पूरी तरह फर्जी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या केंद्र सरकार ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। वीडियो डीपफेक है, यानी नकली तरीके से बनाया गया है।

सही जानकारी कहाँ मिले

सरकार की किसी भी योजना की सही और आधिकारिक जानकारी के लिए mygov.in वेबसाइट पर जा सकते हैं। कोई संदिग्ध वीडियो या मैसेज दिखे तो PIB फैक्ट चेक को भेज सकते हैं। PIB के फैक्ट चेक वीडियो में साफ लिखा है कि यह दावा फर्जी है। मोदी जी की असली तस्वीर के साथ फर्जी स्टैंप लगाए गए हैं और इंस्टाग्राम अकाउंट की डिटेल भी दिखाई गई है।

Share