राज्य सभा से ध्वनि मत से पारित हुआ एंटी पेपर लीक विधेयक, विपक्ष ने किया वॉकआउट
July 31, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

राज्य सभा से ध्वनि मत से पारित हुआ एंटी पेपर लीक विधेयक, विपक्ष ने किया वॉकआउट

यह विधेयक संसद के दोनों सदनों से मंजूरी प्राप्त कर चुका है। अब इसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।

Written byएजेंसीएजेंसी
Jul 31, 2026, 12:45 am IST
in भारत
संसद में चर्चा के दौरान जवाब देते केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

संसद में चर्चा के दौरान जवाब देते केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

नई दिल्ली। राज्यसभा में गुरुवार को भारी हंगामे, तीखी बहस और विपक्ष के वॉकआउट के बीच लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 ध्वनि मत से पारित हो गया। इसके साथ ही सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लाया गया यह विधेयक संसद के दोनों सदनों से मंजूरी प्राप्त कर चुका है। अब इसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।

गुरुवार को दोपहर दो बजे इस विधेयक पर चर्चा की शुरुआत करते हुए नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और पैलेट गन के इस्तेमाल का मुद्दा उठाया। मनु स्मृति का भी मुद्दा उठाया। सदन के नेता जेपी नड्डा ने खरगे के आरोपों का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि जिस पुस्तक का हवाला दिया जा रहा है, उसके तथ्यों को पहले प्रमाणित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान समाज में विद्वेष और अशांति का माहौल पैदा करते हैं तथा खरगे को अपने आरोप साबित करने चाहिए।

चर्चा के दौरान भाजपा सांसद बृजलाल ने कहा कि जिस प्रकार कड़े कानूनों से नक्सलवाद पर नियंत्रण पाया गया, उसी तरह यह कानून भी पेपर लीक पर प्रभावी रोक लगाएगा।

कार्मिक राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने विधेयक पर जवाब देते हुए कहा कि सरकार की पेपर लीक मामलों पर जीरो टॉलरेंस की नीति है। उन्होंने विभिन्न राज्यों में हुई पेपर लीक की घटनाओं का उल्लेख किया, जिस पर विपक्ष ने हंगामा किया। उन्होंने भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़े आंकड़े और युवाओं व छात्रों के हित में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की भी जानकारी दी।

करीब सात घंटे चली बहस, कई बार हुए हंगामे और विपक्ष के विरोध के बीच राज्यसभा ने विधेयक को बहुमत से पारित कर दिया और सदन की कार्यवाही शुक्रवार सुबह ग्यारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

विधेयक की मुख्य बातें

उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं पर सख्ती के लिए लाया गया लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 का उद्देश्य पेपर लीक और संगठित परीक्षा धोखाधड़ी पर प्रभावी रोक लगाना, सार्वजनिक परीक्षाओं की पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को मजबूत करना है। यह विधेयक परीक्षा अनियमितताओं और लगातार सामने आए पेपर लीक के मामलों के बाद देशभर में हुए छात्र आंदोलनों की पृष्ठभूमि में लाया गया है।

विधेयक के तहत पेपर लीक कराने या परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने के दोषियों को कम से कम पांच वर्ष और अधिकतम दस वर्ष तक की जेल की सजा होगी। इसके साथ ही उन पर 50 लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकेगा।

संगठित तरीके से किए गए परीक्षा अपराधों के मामलों में कम से कम सात वर्ष की कैद और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

कानून लागू होने के बाद सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को इस कानून के तहत दर्ज मामलों की सुनवाई के लिए किसी भी सत्र न्यायालय को विशेष फास्ट ट्रैक अदालत घोषित करने का अधिकार होगा। इन अदालतों में मामलों की सुनवाई प्रतिदिन होगी और आरोप पत्र दाखिल होने की तारीख से तीन महीने के भीतर मुकदमे का निपटारा करने का प्रावधान किया गया है।

 

Topics: मल्लिकार्जुन खड़गेजेपी नड्डाराज्यसभाएंटी पेपर लीक बिल
एजेंसी
एजेंसी
हिंदुस्थान समाचार (प्रतिष्ठत समाचार एजेंसी) [Read more]
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

जेपी नड्डा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

राज्यसभा में हंगामे पर बोले जेपी नड्डा- हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार सरकार, विपक्ष का रवैया गैर-जिम्मेदाराना

लोकसभा में राहुल गांधी

लोकसभा में राहुल गांधी ने इडियट और अंधभक्त शब्दों का प्रयोग किया, गृहमंत्री पर लगाया आरोप, सत्ता पक्ष ने किया विरोध

Mallikarjun khadge talking about democracy

PFI से बजरंग दल की तुलना पड़ा भारी: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ कोर्ट का बड़ा एक्शन, वारंट जारी

सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन

सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, की बड़ी अपील, पीएम मोदी का आया बयान

Sonam Wangchuk

सोनम वांगचुक बोले- छात्रों पर कोई भी कार्रवाई न हो तो तोड़ दूंगा अनशन

जेपी नड्डा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

देशभर में एंबुलेंस सेवाएं होंगी एक समान, स्वास्थ्य मंत्रालय ने नए दिशा-निर्देश किए जारी

Load More

ताज़ा समाचार

विधानसभा उपचुनाव

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न, जानिये कहां पड़े कितने वोट

संसद में चर्चा के दौरान जवाब देते केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

राज्य सभा से ध्वनि मत से पारित हुआ एंटी पेपर लीक विधेयक, विपक्ष ने किया वॉकआउट

PM Narendra Modi

विश्वसनीय परीक्षा प्रणाली की दिशा में बड़ा कदम, संसद ने कठोर कानून वाला विधेयक पारित किया :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

India Nepal Women Conference Uttarakhand

उत्तराखंड में भारत-नेपाल महिला सम्मेलन: दोनों देशों की मातृशक्ति में बढ़ा समन्वय, होंगे संयुक्त कार्यक्रम!

CM Pushkar Singh Dhami Haridwar Sant Ravidas 650th Jayanti Kalash Yatra

हरिद्वार में सिर पर कलश रखकर चले CM धामी: संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर दिया समरसता का संदेश!

Jaunsar Bawar Chakrata Rudrasena Memorandum DM Ashish Chauhan Dehradun Panchjanya

जौनसार-बावर में बाहरी लोगों को मिला PM आवास का लाभ? स्थानीय जनजाति समुदाय में भयंकर आक्रोश!

वंदे मातरम

वंदे मातरम को राष्ट्रगान की तरह कानूनी संरक्षण देने वाला विधेयक लोकसभा से भी पारित

Priyanka Gandhi Parliament Speech Gomutra Statement Indira Gandhi Panchjanya

प्रोफेसर कामकोटि पर प्रियंका गांधी वाड्रा की टिप्पणी, वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों ने लिखा खुला पत्र

Badrinath Dham Gold Crown Theft Solved Chamoli Police SP Surjeet Pawar Panchjanya

बद्रीनाथ धाम से भगवान का सोने का मुकुट चोरी: चमोली पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार!

Jamrani Dam Project Haldwani Inspection CDO Arvind Kumar Pandey Panchjanya

जमरानी बांध परियोजना: अधूरा मुआवजा-धीमी रफ्तार और अव्यवस्थाओं की भरमार, निरिक्षण में CDO ने लगाई क्लास!

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies